मध्य प्रदेश में कितने जिले है, जानिए Madhya Pradesh के जिलों के नाम

भारत का ह्रदय स्थल कहा जाने वाला Madhya Pradesh राज्य अपनी भिन्न सांस्कृतिक धरोहर और बोली के लिए जाना जाता है। टाइगर स्टेट के नाम से विख्यात मध्य प्रदेश देश में सबसे ज्यादा सोयाबीन का उत्पाद करता है।

आजादी के बाद क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य रहा Madhya Pradesh छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बन जाने के बाद अब क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य रहा गया है। हालांकि आज भी पूरे देश में सोयाबीन और गेहू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश ही है।

लेकिन अक्सर ही मध्य प्रदेश के जिलों को लेकर लोगों में थोड़ा  कन्फ्यूजन ही रहता है। अक्सर ही प्रतियोगी परीक्षा में मध्य प्रदेश की जिलों से जुड़े सवाल आते है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है कि मध्य प्रदेश में कितने जिले था तथा उनके नाम क्या-क्या है। 

मध्य प्रदेश में कितने जिले है, जानिए Madhya Pradesh के जिलों के नाम

मध्य प्रदेश के बारे में 

Madhya Pradesh भारत के बीचों बिच स्थित है, इसलिए इसे भारत का ह्रदय स्थल भी कहा जाता है। अगर बात करे मध्य प्रदेश के बारे में तो Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल है।

मध्य प्रदेश में पंचमढ़ी, हनुमंतिया जैसे पिकनिक स्पॉट है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध मंदिर महाकालेश्वर मंदिर स्थित है। जो की 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश का ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में गिना जाता है।

इन दो मंदिरों के कारण दूर दूर से पर्यटक Madhya Pradesh में घुमने के लिए आते है। Madhya Pradesh का सबसे बड़ा शहर इंदौर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी है। जहां रोज़गार को व्यवसाय के साथ आधुनिक समय की सारी सुविधाएं मौजूद है। 

Madhya Pradesh  के बारे में
Madhya Pradesh  के बारे में 

ये भी पढ़िए

PCS Officer कौन होता है तथा PCS ऑफिसर कैसे बना जाता है, जानिए पूरी जानकारी


भोगोलिक दृष्टि से Madhya Pradesh 

अगर बात करे मध्य प्रदेश की भौगोलिक दृष्टि की तो, यह भारत के केंद्र में स्थित है। इतना ही नहीं यहां की उज्जैन नगरी को पृथ्वी का केंद्र भी कहा जाता है। यहीं से कर्क रेखा भी गुजरती है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन से ही काल गणना की जाती है। अगर बात करें कुल क्षेत्रफल की तो मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 308,252 वर्ग किलोमीटर है। अगर बात की जाए जनसंख्या कि तो 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या 72,626,809 है।

बता दे कि मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और यह अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवंबर 2000 को आया। अगर मध्य प्रदेश मे अगर लिंगानुपात की बात की जाए तो, यहां 1000 पुरुषों पर 930 महिलाऐं है। 

भोगोलिक दृष्टि से Madhya Pradesh
भोगोलिक दृष्टि से Madhya Pradesh 

ये भी पढ़िए

CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है, जानिए पूरी जानकारी


Madhya Pradesh के बारे में अन्य जानकारी 

जैसा कि हमने ऊपर आपको मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के बारे में बताया। अब बात करते है मध्य प्रदेश से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियों के बारे में जैसे मध्य प्रदेश में वर्तमान में 55 जिलें है।

पहले प्रदेश में जिलों की संख्या 52 थी, किंतु  हाल ही में चाचौड़ा, मैहर और नागदा तीन नए जिले बने है  वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से Madhya Pradesh का सबसे छोटा जिला निवाड़ी है तथा सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है।

वहीं अगर बात करे जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश के छोटे और बड़े जिले की तो, इंदौर जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है तथा जनसंख्या निवाड़ी प्रदेश का सबसे छोटा जिला हैं। 

Madhya Pradesh के बारे में अन्य जानकारी
Madhya Pradesh के बारे में अन्य जानकारी 

ये भी पढ़िए

निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी


मध्य प्रदेश के जिलों के नाम 

जैसा कि हमने बताया मध्य प्रदेश में कुल 55 जिले हैं जिनके नाम कुछ इस प्रकार है-

जिलों के नाममध्य प्रदेश के जिलों के नाम जिलों के नाममध्य प्रदेश के जिलों के नाम जिलों के नाम
अनूपपुर दमोह झाबुआ पन्ना सीधी 
अलीराजपुर देवास इंदौर विदिशा सिंगरौली 
अशोक नगरदतिया कटनी रायसेन उज्जैन 
बड़वानी छिंदवाडा खंडवा रीवा टीकमगढ़ 
बालाघाट धार खरगोन रतलाम उमरिया 
बैतूल गुना मंदसौर सागर शहडोल 
भिंड डिंडोरी मंडला सतना शाजापुर 
भोपाल हरदा नरसिंहपुर सीहोर आगरा 
बुरहानपुर ग्वालियर मुरैना सिवनी निवाड़ी 
छतरपुर जबलपुर नीमच शिवपुरी नागदा 
चाचौड़ा होशंगाबाद राजगढ़ श्योपुर मैहर 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे की मध्यप्रदेश में कितने जिले है और उनके नाम क्या है। 


ये भी पढ़िए

  1. Rajasthan में कुल कितने जिले है तथा उनके नाम क्या है, जानिए पूरी जानकारी
  2. POC क्या होता है तथा इसके क्या लाभ है, जानिए पूरी जानकारी
  3. TSP क्या है तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या है, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

Madhya Pradesh का कुल क्षेत्रफल कितना है?

मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 308,252 वर्ग किलोमीटर है। वहीं 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या 72,626,809 है।

Madhya Pradesh राज्य का गठन कब हुआ था?

मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और यह अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवंबर 2000 को आया।

Spread the love

Leave a Comment