जब भी Love Making (संभोग) का नाम सुनते है तो मन उत्तेजना से भर जाता है। यह एक ऐसी शारीरिक क्रिया है, जो एक समय बाद सभी करते है। हालांकि युवाओं में संभोग को लेकर कई सारे प्रश्न होते है, जैसे संभोग की सही समय अवधि क्या है। किन कारणों के चलते संभोग का समय कम रहता है आदि।
पहले के ज़माने में यह शब्द लोगों के बिच इतना प्रचलन में नहीं था, क्योंकि इसे एक निजी क्रिया माना जाता था और इसके विषय में सार्वजानिक रूप से बात करने का चलन नहीं था।
वर्तमान में स्कूलों कॉलेजों में बच्चों को इस विषय में पढ़ाया जा रहा है और इस विषय पर खुलकर बात की जा रही है। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको MC किसे कहते है, के बारे में जानकारी दे चुके है और आज हम आपको बताएंगे कि संभोग क्या है तथा इसे कैसे करते हैं।

Table of Contents
Love Making क्या है
समान रूप से अगर परिभाषित किया जाए तो शारीरिक संबंधों द्वारा भोगा जाने वाला आनंद ही संभोग कहलाता है। इस शारीरिक क्रिया में आनंद स्त्री और पुरुष को समान रूप से प्राप्त होना जरूरी है।
इस क्रिया में पुरुष के लिंग को महिला की योनी में प्रवेश कराया जाता है। जिसके बाद पुरुष और महिला दोनों को स्खलन के साथ आनंद की प्राप्ति होती है। यही प्रकिया आने वाली पीढ़ी की उत्पत्ति का एक स्त्रोत भी होती है।
भारत में संभोग को एक निजी क्रिया माना जाता है। यह क्रिया पुरुष और महिला का अपने पार्टनर के प्रति अपना प्रेम जाहिर करने का एक जरिया है। आइये जानते है संभोग के बारे में कुछ अन्य बातें।

ये भी पढ़िए
एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं, जानिए Weight Gain टिप्स
त्वचा को गोरा करने के घरेलू उपाय क्या है, जानिए Fair Skin के लिए पूरी जानकारी
TSP क्या है तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या है, जानिए पूरी जानकारी
Love Making से बच्चा कैसे पैदा होता है
जैसा कि हमने जानकारी दी कि Love Making में पुरुष का लिंग महिला की योनी में प्रवेश करता है। इस क्रिया में पुरुष के लिंग में से निकालने वाले शुक्राणु महिला की योनी के अंदर गर्भाशय में मौजूद अंडाणु से क्रिया कर भ्रूण का निर्माण करते है।
यही भ्रूण 9 महीनों में बच्चे का रूप ले लेता है। यह प्रक्रिया काफी धीरे-धीरे होती है। आपको बता दे कि यह जरूरी नहीं कि पुरुष के लिंग के शुक्राणु हर बार महिला के अंडाणु के साथ क्रिया करें।
आपको बता दे कि इसका भी निश्चित समय होता है। बता दे कि पुरुष के शुक्राणु 24 घंटो तक ही जीवित रहते है, और इसी दौरान वे महिलाओं के अंडाणु से क्रिया करते है, और गर्भ ठहरता है।

ये भी पढ़िए
निमोनिया कैसे होता है, जानिए Pneumonia के कारण, लक्षण और इलाज
महज कुछ दिनों में अपनी Height कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी
POK क्या है तथा भारत और पाकिस्तान के लिए इसके क्या मायने है, जानिए पूरी जानकारी
Love Making करते समय किन बातो का ध्यान रखें
जैसा कि हमने आपको बताया कि संभोग दो लोगों के बीच होने वाली निजी क्रिया है, इस क्रिया में दोनों पार्टनर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए एक दूसरे के करीब आते है।
अक्सर पहली बार संभोग करने जा रहे जोड़ो के मन में इसके विषय में जानने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में हम बता रहे हैं कि संभोग करते समय किन बातो का ध्यान रखें-
ये भी पढ़िए
2021 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी
दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है, जानिए Longest Man की पूरी जानकारी
निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी
- अपने साथी के मन को समझे और उसकी इच्छा का सम्मान करें। वर्ना Love Making आनंद का अनुभव नहीं देगा और आपके बीच तनाव हो सकता है।
- Love Making करते समय पूरी तैयारी कर ले, जैसे कि अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए गर्भनिरोधक गोलियां या कंडोम का इस्तेमाल करें। इससे आपको पूर्ण आनंद की अनुभूति कर सकेंगे।
- इसके साथ ही आपको संभोग के लिए सही जगह का चुनाव करना होगा। ताकि आपका और आपके पार्टनर का मुड़ रोमांटिक हो सके।
- संभोग के दौरान आपको जोश की जगह होश से काम लेना होगा। आप कुछ ऐसी गलती न करें जिससे आपका साथी असहज महसूस करें।
- संभोग के लिए सही समय का चुनाव करें। आप अपने पार्टनर के साथ यह तभी करें जब वह अपने सारे काम पूरा कर चुका हो। इसके लिए रात का समय सबसे सही माना जाता है।

ये भी पढ़िए
पाचन क्रिया कैसे सुधारे, जानिए Digestive System को सुधारने से जुड़ी पूरी जानकारी
सैनिटाइजर क्या है, जानिए हिंदी में Sanitizer का मतलब क्या होता है
ISD क्या होता है और इसका फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी
Love Making के फायदे
यह एक ऐसी क्रिया है जो सुरक्षित तरीके से की जाए तो यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। जैसे इसके माध्यम से अतिरिक्त कैलोरी कम होती है। नियमित संभोग के माध्यम से मानसिक तनाव दूर होता है।
संभोग के माध्यम से शरीर में रक्तसंचार तेज होता है। इससे हृदय से संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यह आपमें सकरात्मकता को बढ़ाता है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Love Making क्या है तथा इसे कैसे करें।
ये भी पढ़िए
- Liv 52 Syrup कैसे इस्तेमाल करें, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- पहली Kiss को कैसे बनाए यादगार, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- मेथी दाना से हो सकता है गर्भपात, जानिए Methi Dana के बारे में पूरी जानकारी
- कैसे पता करें कि Abortion सफल हुआ था या नहीं, जानिए पूरी जानकारी
- 2021 में World की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी
- जानिए 2021 में भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है
FAQ
Love Making के क्या फायदे है?
Love Making से तनाव कम होता है तथा अतिरिक्त कैलोरी कम होती है।