जब भी किसी को भूख न लगने और अपच जैसी शिकायत होती है तो, डॉक्टर उसे लिव 52 सिरप (Liv 52 Syrup Use In Hindi) का उपयोग करने की सलाह देता है। यह आपकी भूख बढ़ाने में तो सहायक होती ही है, साथ ही साथ में यह लीवर से जुड़ी अन्य बीमारियों का भी एक रामबाण इलाज है।
इसी के चलते जिन भी लोगों को भूख में कमी, लीवर से जुड़े रोग, हेपेटाइटिस या फिर एनीमिया जैसी कोई परेशानी होंती है, तो उन्हें लिव 52 सिरप लेने की सलाह दी जाती है अगर आप भी इस तरह कि किसी बिमारी से परेशान है तो आप डॉक्टर की सलाह से इस सिरप का उपयोग कर सकते है।
लेकिन उसके पहले आपको इसके बारे में विस्तार से जानना जरूरी है, जैसे इसके फायदे और इसके नुकसान क्या क्या है। पिछले आर्टिकल में हम आपको मेथीदाना से गर्भपात होने की जानकारी दे चुके है और आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि Liv 52 Syrup Use In Hindi क्या है।

Liv 52 Syrup के बारे में
आपको बता दे कि लिव 52 सिरप एक आयुर्वेदिक सिरप है, जिसका निर्माण Himalaya कंपनी के द्वारा किया जाता है। यह काकमाची, अर्जुना, हिमसरा जैसी कई जड़ी बूटियों से मिलकर बना है।
जैसा कि हमने आपको बताया यह मुख्यतः भूख की कमी और लीवर रोक से पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा उपयोग किया जाता है। आयुर्वेदिक सिरप होने के चलते यह सभी मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। कंपनी द्वारा इसका मूल्य 125 रुपये निर्धारित किये गये है। लेकिन यह मूल्य कम ज्यादा हो सकते है।
Liv 52 Syrup में इस्तेमाल होने वाली सामग्री
हमने आपको जानकारी दी है कि यह 100 प्रतिशत आयुर्वेदिक है। इसमें कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का उपयोग किया गया है। आइये जानते है इन जड़ी बूटियों के नाम-
Liv 52 Syrup की जड़ी बूटियां | लिव 52 सिरप की जड़ी बूटियां |
---|---|
Achillea Millefolium | Kasamarda |
Cichorium Intybus | Mandur Bhasma |
Himsra | Terminalia |
Jhavuka | Arjuna |
Kakamachi |
Liv 52 Syrup का इस्तेमाल कैसे करें
- यह अलग अलग आयु वर्ग के हिसाब से उपयोग में लाइ जाती है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
- अगर बच्चों को आप Liv 52 Syrup देने वाले है तो पहले डॉक्टर की सलाह ले लें।
- जब भी आप लिव 52 सिरप का सेवन करें इसकी बोतल को अच्छी तरह से हिला लें।
- अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह से इस सिरप का उपयोग कर रहे है तो इस सिरप के अंदर निकलने वाले कागज को पढ़कर इसका इस्तेमाल करें।
- खुराक का आवश्यकता से अधिक सेवन ना करें, केवल डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार ही इसका सेवन करें।
- खुराक को समय पर लें, अगर आप एक समय की खुराक लेना भूल गए हैं तो दूसरे समय एक साथ खुराक न लें, केवल एक ही खुराक लें।
Liv 52 Syrup Use In Hindi
- लीवर से संबंधित किसी भी बीमारी के होने पर Liv 52 Syrup का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
- भूख की कमी को दूर करने में भी यह सिरप काफी फायदेमंद है।
- हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में भी यह सिरप लाभकारी है।
- इस सिरप का उपयोग शरीर में खून की कमी अर्थात एनीमिया में भी फायदेमंद होता है।
- पीलिया और मलेरिया के रोगियों को भी डॉक्टर द्वारा इस सिरप का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
- इसके साथ साथ सर्दी,जुकाम और दमा में भी यह सिरप फायदेमंद है।
जानिए Liv 52 Syrup के नुकसान
जैसा कि हमने अपने आर्टिकल में आपको जानकारी दी कि यह एक आयुर्वेदिक सिरप है, जिसके चलते इसके नुकसान बहुत कम ही होते है। अर्थात 5 साल से ज्यादा आयु के बच्चों के लिए यह सिरप बिल्कुल सुरक्षित है।हालांकि इस सिरप के बाद में त्वचा में जलन होने जैसा एकमात्र साइड इफेक्ट देखा गया है।
अगर आपको भी नॉर्मल जलन हो तो डरने की जरुरत नहीं, लेकिन अगर यह जलन ज्यादा हो तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। इसके साथ ही आप इस सिरप के ओवरडोज से बचें और डॉक्टर की सलाह से ही इस सिरप का इस्तेमाल करें। उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Liv 52 Syrup Use In Hindi क्या है।
ये भी पढ़िए
- Giloy का पौधा कैसे लगाएं, जानिए गिलोय के पौधे की पूरी जानकारी
- मेथी दाना से हो सकता है गर्भपात, जानिए Methi Dana के बारे में पूरी जानकारी
- कैसे पता करें कि Abortion सफल हुआ था या नहीं, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Liv 52 Syrup किस कंपनी का सिरप है?
लिव 52 सिरप हिमालय ड्रग कंपनी का सिरप है, जिसे एक बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।
Liv 52 Syrup किस पदार्थ से बना है?
Liv 52 Syrup 100 प्रतिशत आयुर्वेदिक है। इसमें कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का उपयोग किया गया है।
Liv 52 Syrup Use In Hindi क्या है?
लीवर से संबंधित किसी भी बीमारी के होने पर Liv 52 Syrup का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।