तेजी से बढती इस जिन्दगी में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करने की सोचता है। यह बचत इसलिए होती है ताकि जरुरत पढने पर वो इस बचत का उपयोग कर सके।
बचत करने के लिए ज्यादातर लोग बैंक में पैसे रखते है। लेकिन भारत में बैंको के साथ में बचत करने का एक और तरीका है। यह तरीका है एलआईसी में पैसा निवेश। आपको बता दे कि LIC एक बचत जीवन बीमा है। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार पैसे जमा कर सकते है।
आपने भी कभी न कभी एलआईसी के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या अप इसके बारे में पूरी तरह से जानते है। जहां हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि JDU का फुल फॉर्म क्या होता है, वहीं आज हम आपको जानकारी देंगे कि LIC Ka Full Form क्या होता है।

Table of Contents
LIC Ka Full Form
अगर आप एलआईसी के बारे में पूरी जानकारी चाहते है तो आपको सबसे पहले इसके फुल फॉर्म के बारे में जानना होगा। आपको बता दे कि LIC Ka Full Form Life Insurance Corporation होता है।
इसे हिंदी में भारतीय जीवन बीमा निगम कहा जाता है। यह एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है। यह भारत की एक बहुत ही महत्वपूर्ण कंपनी है।
यह कंपनी इंसान को उसके जीवन सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस प्रोवाइड कराने का कार्य करती है। गौरतलब है कि एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है।

LIC का इतिहास
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है तथा यह देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है।
भारत सरकार के स्वामित्व वाली LIC की स्थापना 1956 में भारतीय संसद के द्वारा भारतीय जीवन बीमा अधिनियम पारित करने के बाद हुई थी।
आपको बता दे कि इस अधिनियम ने लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन बनाने के लिए लगभग 245 निजी बीमा कंपनियों और प्रोविडेंट सोसाइटियों का विलय और राष्ट्रीयकरण कर दिया था।

LIC के बारे में
आपको बता दे कि भारतीय जीवन बीमा निगम अर्थात एलआईसी का मुख्यालय भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में है। बताते चले कि वर्तमान में एलआईसी के 8 आंचलिक कार्यालय और 101 संभागीय कार्यालय भारत के विभिन्न स्थानों में स्थित है।
भारत में एलआईसी के 2048 कार्यालय है तथा इसके 10 लाख से अधिक एजेंट पूरे भारत में फैले हैं। गौरतलब है कि एलआईसी को कई बड़े अवार्डो से सम्मानित किया जा चुका है। यह भारत के सबसे सुरक्षित ब्रांडो में से एक है। साथ ही यह भारत का सबसे बड़ा जीवन बीमा है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि LIC Ka Full Form क्या होता है।
ये भी पढ़िए
- SMS Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- PG Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- OPD Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- BCG Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
FAQ
LIC की स्थापना कब हुई थी?
LIC की स्थापना 1956 में भारतीय संसद के द्वारा भारतीय जीवन बीमा अधिनियम पारित करने के बाद हुई थी।
LIC का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
एलआईसी का मुख्यालय भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में है।
LIC Ka Full Form क्या है?
एलआईसी Ka Full Form Life Insurance Corporation होता है।