आम तौर पर बच्चों को लौकी खाने में पसंद नहीं आती, लेकिन अगर आप इसका हलवा बनाएंगे तो यह काफी स्वादिष्ट लगेगा। छोटे बच्चे और आजकल के नौजवान भी लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते है।
जबकि लौकी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में अगर बच्चों को सही मात्रा में आयरन न मिले तो कई बीमारियां उन्हें घेर सकती है। ऐसे में बच्चों को लौकी खिलाने का सबसे अच्छा तरीका है, उन्हें लौकी का हलवा बनाकर खिलाना।
हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि स्वादिष्ट और टेस्टी Dahi Vada कैसे बनाये। वहीं आज हम आपको जानकारी देंगे कि Lauki ka Halwa कैसे बनाये।

Table of Contents
Lauki ka Halwa क्या है
आपको बता दे कि लौकी का हलवा, लौकी और मावे से बनने वाली एक स्वीट डिश है। यह डिश पूरे भारत में पसंद की जाती है।
यह एक ऐसी डिश है जो उपवास में भी खाई जाती है और लोग इसे बड़े चाव से खाते है। हालांकि यह डिश उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूरे भारत में काफी पसंद की जाती है।
यह एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे, बूढ़े, जवान हर उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। आइये जानते है लौकी का हलवा बनाने की पूरी जानकारी।

Lauki ka Halwa बनाने की आवश्यक सामग्री
जैसा कि हर भारतीय डिश को बनाने के लिए कुछ विशेष तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह Lauki ka Halwa बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है।
हम अपने आर्टिकल में आपको 4 से 6 लोगों के लिए लौकी का हलवा बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में बता रहे है। आइए जानते है Lauki ka Halwa बनाने के लिये कौन कौन सी सामग्री की आवश्यकता होती है।

आवश्यक सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
छोटी लौकी | 1 |
चीनी | 100 ग्राम |
दूध | 1 बड़ा कप |
मावा | 50 ग्राम |
घी | 2 बड़ा चम्मच |
इलायची पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
काजू, बादाम, चिरौंजी | 2 बड़ा चम्मच |
Lauki ka Halwa बनाने की विधि
हम अपने आर्टिकल में आपको लौकी का हलवा बनाने की विधि के बारे में विस्तार से बता रहे है। यह विधि आप ध्यान से पढ़े और हमारे द्वारा बताई गई सभी स्टेप्स का सही तरीके से पालन करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप स्वादिष्ट लौकी का हलवा बना पाएंगे।

- सबसे पहले आप बताई गई मात्रा में लौकी लें।
- अब लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।
- एक कड़ाही में घी डालकर उसे माध्यम आंच में गर्म कर लें।
- अब इस घी में लौकी डालकर इसे भूनें।
- लौकी भून जाने पर इसमें दूध डालकर, दूध को सूखने तक पकाएं।
- अब लौकी में चीनी और मावा डालें।
- अब इस मिश्रण को 10 मिनट तक चालते हुए पकाएं।
- मावा भून जाने की बाद इसमें इलायची पाउडर, काजू, बादाम और चिरौंजी डालें और आंच को बंद कर दें।
- आपका लौकी का हलवा तैयार हो गया है। आप अपने परिवार के लोगों को हलवा सर्व करें।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होने कि लौकी का हलवा कैसे बनाए।
ये भी पढ़िए
- Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी
- Masala Pasta कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
Lauki ka Halwa किस चीज से बनाया जाता है?
Lauki ka Halwa मुख्यतः लौकी, दूध और मावा से बनाया जाता है।
Lauki ka Halwa क्या उपवास में चलता है?
हां Lauki ka Halwa एक फरियाली डिश है और यह उपवास में चलती है।