हम हर दिन अपने दैनिक जीवन के उपयोग की वस्तु को खरीदते है। ये वस्तुओं हमें बाजारों में अलग अलग ब्रांड के साथ में मिलती है। लेकिन सभी अलग अलग ब्रांडो की वस्तुओं में एक बात हमेशा आपको नजर आएगी, वो है ISI Mark।
मोबाइल या टीवी पर विज्ञापनों में भी आपने सुना होगा कि आप इस कंपनी का प्रोडक्ट ले जो 100 प्रतिशत ISI प्रमाणित है, या इस कंपनी के प्रोडक्ट को ख़रीदे जो ISI मार्क की सभी शर्तो का पालन करता है।
ISI मार्क को टीवी पर दिखाए जाने वाली विज्ञापनों के माध्यम से इतना प्रचलित किया जा चुका है, कि आप इसे अपने जीवन का एक हिस्सा मान चुके होंगे। लेकिन क्या आप ISI Mark के बारे में जानते है? आखिर यह होता क्या है, तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको ISI मार्क के विषय में पूरी जानकारी देंगे।

Table of Contents
ISI Mark क्या है
सबसे पहले आपको ISI का फुलफॉर्म जानना जरूरी है। इसका फुलफॉर्म होता है Indian Standards Institute अर्थात भारतीय मानक संस्थान। भारत में कई सरकारी मानक संस्थान है, जिनका कार्य विभिन्न तरह के प्रोडक्ट का सही तरीके से परीक्षण करना और सर्टिफ़िकेट प्रदान करना।
उदाहरण के लिए यदि आप किसी तरह के प्रोडक्ट को बनाते है, तो उसे शत प्रतिशत क्वालिटी वाला और सुरक्षित साबित करने के लिए आपको भारतीय मानक संस्थान में आवेदन कर अपने प्रोडक्ट का वहां टेस्ट कराना होगा। जहां से प्रोडक्ट को ISI मार्क का सर्टिफ़िकेट दिया जाता है।
ये भी पढ़िए
प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?
जनसंख्या, क्षेत्रफल और अर्थव्यवस्था के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
ISI Mark कैसे मिलता है
जैसा कि हमने आपको बताया अगर आप किसी प्रोडक्ट को बनाते है तो, उसे आपको पहले भारतीय मानक संस्थान के पास भेजना होता है। जहां भारतीय मानक संस्थान उस प्रोडक्ट की बारीकी से जांच करेगा। इस प्रक्रिया में आपका प्रोडक्ट कई तरह के स्टैंडर्ड से होकर गुजरता है।
यदि प्रोडक्ट की गुणवत्ता 100 प्रतिशत है तथा वह उपयोग करने के लिए 100 प्रतिशत सुरक्षित पाया जाता है तो भारतीय मानक संस्थान द्वारा प्रोडक्ट को ISI Mark का सर्टिफ़िकेट दे दिया जाता है। ऐसा नहीं है कि हर कंपनी अपने हर प्रोडक्ट को भारतीय मानक संस्थान के पास भेजे।
कंपनी कुछ प्रोडक्ट बिना भारतीय मानक संस्थान में टेस्ट कराये, सीधे मार्केट में बैच देती है। हालांकि इन प्रोडक्ट की गुणवत्ता की और सुरक्षित होने की कोई गारंटी नहीं होती है।
ये भी पढ़िए
Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है
जानिए क्या है Jio कस्टमर केयर का नंबर
प्रोडक्ट पर किस तरह दिखता है ISI मार्क
आप जब भी बाजार से कुछ सामान लेने जाते है तो आप उसपर प्रिंट हुए मूल्य को देखते है। इसी मूल्य के पास में आपको प्रोडक्ट की बनने की तारीख और उसको इस्तेमाल करने की समय अवधि भी लिखी होती है। इन्ही सब के साथ में आपको भारतीय मानक संस्थान द्वारा दिया गया ISI मार्क भी दिख जाएगा।
अगर आपको प्रोडक्ट में ISI Mark प्रिंट हुआ न दिखे तो समझ जाइए कि यह प्रोडक्ट 100 प्रतिशत क्वालिटी वाला और 100 प्रतिशत सुरक्षित नहीं है। हालांकि कुछ लोग अभी भी ISI Mark के बारे में नहीं जानते और वे बिना ISI मार्क वाले प्रोडक्ट को खरीदकर उनका उपयोग भी कर लेते है।
लेकिन बिनना ISI मार्क वाले प्रोडक्ट के कई साइडइफेक्ट भी हो सकते है। उम्मीद है आपको हमारे इस आर्टिकल से ISI Mark के विषय में पूरी जानकारी मिली होगी।
ये भी पढ़िए
- 2 सेकंड में कैसे हटाए Photo का Background, जानिए आसान तरीका
- Fzmovies 2021 Hollywood और Bollywood मूवीज Download कैसे करें
- कौन सा Indian App Tik Tok जैसा है, देखिए टॉप 5 टिक टॉक जैसे ऐप्स की लिस्ट
- कौन है Google का मालिक तथा यह किस देश की कंपनी है
FAQ
ISI का फुलफॉर्म क्या है?
ISI का फुलफॉर्म होता है Indian Standards Institute अर्थात भारतीय मानक संस्थान। भारत में कई सरकारी मानक संस्थान है, जिनका कार्य विभिन्न तरह के प्रोडक्ट का सही तरीके से परीक्षण करना और सर्टिफ़िकेट प्रदान करना।
प्रोडक्ट पर ISI मार्क कहां दिखाई देता है?
प्रोडक्ट की बनने की तारीख और मूल्य के साथ में ISI मार्क दिखाई देता है।