Krushi Seva Kendra कैसे खोले, जानिए पूरी जानकारी

किसान को भारत देश में अन्नदाता कहा जाता है। सरकार भी किसानों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करती है। किसानों को उनकी खेती से जुड़ी जरूरतों का सामान मिल सके इसलिए वे हर गांव में Krushi Seva Kendra खोलने के लिए युवाओं की मदद करती है।

इसके चलते जहां किसानों को अपनी खेती से जुड़ी जरूरतों का सामना भी मिल जाता है वहीं युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद भी मिल जाती है।

लेकिन युवाओं के मन में अक्सर इस बात को लेकर सवाल उठते है कि कृषि सेवा केंद्र कैसे खोलें तथा इसके लिए जरूरी प्रोसेस क्या है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि Krushi Seva Kendra कैसे खोले।

Krushi Seva Kendra या कृषि केंद्र कैसे खोले, जानिए पूरी जानकारी
Krushi Seva Kendra या कृषि केंद्र कैसे खोले, जानिए पूरी जानकारी

Krushi Seva Kendra क्या होता है 

आपको बता दे कि कृषि सेवा केंद्र वह केंद्र होता है जहां पर किसानों की खेती से जुड़ी सारी सामग्री जैसे खाद, बीज, कीटनाशक आदि उपलब्ध कराई जाती है।

एक कृषि सेवा केंद्र खोलने के लिए डिग्री की आवश्यकता होती है अर्थात कृषि सेवा केंद्र खोलने के लिए पढ़ा लिखा होना जरूरी है।

क्योंकि इस केंद्र में आपको खेती के लिए जरूरी कीटनाशक भी किसानों को देने होते है ऐसे में आपका पढ़ा लिखा होना जरूरी है। इसके साथ ही कृषि सेवा केंद्र के लिए लाइसेंस लेने की भी जरूरत होती है। 

Krushi Seva Kendra क्या होता है
Krushi Seva Kendra क्या होता है 

ये भी पढ़िए

Aadhar Card से Mobile Number कैसे लिंक करें, जानिए पूरी जानकारी


Krushi Seva Kendra के लाइसेंस के लिए योग्यता 

जैसा कि हमने आपको बताया कि कृषि सेवा केंद्र के लिए ग्रेजुएशन का होना जरूरी है। अगर आप कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस लेना चाहते है तो, आपका BSc (Agri) के साथ में या सामान्य BSc में रसायन विषय के साथ होना आवश्यक है।

अगर किसी के पास यह डिग्री है तो उसे खाद, कीटनाशक और बीज तीनों का लाइसेंस मिलता है। लेकिन अगर किसी के पास इनमें से कोई डिग्री नहीं है तो वे सिर्फ खाद और बीज का लाइसेंस लेकर अपनी दुकान अर्थात कृषि सेवा केंद्र खोल सकते है।

अगर आप चाहे तो किसी ऐसे दोस्त या रिश्तेदार के नाम पर कृषि सेवा केंद्र खोल सकते है, जिसके पास आवश्यक डिग्री हो।

ऐसा करने में कोई परेशानी नहीं है, ज्यादातर लोग इसी तरह से कृषि सेवा केंद्र खोलते है। कई जगह पर डिप्लोमा के द्वारा भी कृषि केंद्र खोलने का लाइसेंस दिया जाता है, इसके लिए आप अपने जिले के कृषि विभाग में जाकर पता कर सकते है। 

Krushi Seva Kendra के लाइसेंस के लिए योग्यता
Krushi Seva Kendra के लाइसेंस के लिए योग्यता 

ये भी पढ़िए

थाना प्रभारी को Application कैसे लिखे, जानिए पूरी जानकारी


Krushi Seva Kendra लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज

हम अपने पिछले आर्टिकल Emitra क्या है तथा Emitra कैसे खोलते हैं में आपको जानकारी दे चुके है कि किसी भी केंद्र या दुकान को खोलने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह कृषि सेवा केंद्र खोलने के लिए भी कुछ दस्तावेज चाहिए होते है जैसे- 

दस्तावेज कहां और कैसे
2 पासपोर्ट फोटोजिसके नाम से कृषि सेवा केंद्र खोलना है 
आधार कार्डOriginal  
वोटर कार्डOriginal   
Degree/DiplomaOriginal (Photo Copy)
दुकान के नक्शे का ब्लूप्रिंटपटवारी के द्वारा प्राप्त किया हुआ
NOC प्रमाण पत्रसरपंच या नगर पालिका के द्वारा प्राप्त 
Principal Certificateदवाई कंपनी से प्राप्त किया हुआ 
जमीन का प्रमाणित Certificateप्रमाणित करने के लिए
Krushi Seva Kendra लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज
Krushi Seva Kendra लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज

ये भी पढ़िए

Passport कैसे बनाए, जानिए पासपोर्ट बनाने की पूरी जानकारी


Krushi Seva Kendra लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन 

अगर आप कृषि सेवा केंद्र के लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते है तो आप इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते है, यह काम CSC सेंटर और ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से भी कर सकते है।

आप अगर चाहे तो कृषि विभाग में जाकर भी सभी दस्तावेज जमा कराकर भी कृषि सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है। आपको बता दे कि इसके लिए आपको कुछ फ़ीस भी देना होती है जैसे बीज के लायसेंस के लिए फॉर्म के साथ में 1000 रूपए, खाद के लिए 1250 रूपए और कीटनाशक के लिए 1500 रूपए फ़ीस देना होती है।

यह फ़ीस हर राज्य के हिसाब से अलग अलग हो सकती है। इसके साथ ही लाइसेंस के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कर सभी दस्तावेज जमा करने की बाद 1 महीने तक इंतजार करना होता है।

Krushi Seva Kendra लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन
Krushi Seva Kendra लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन 

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Krushi Seva Kendra कैसे खोले।


ये भी पढ़िए

  1. BEP क्या होता है तथा इसकी गणना कैसे की जाती है, जानिए पूरी जानकारी
  2. KYC क्या होती है तथा क्यों होती है यह जरुरी, जानिए पूरी जानकारी
  3. User ID क्या होती है तथा इसे कैसे बनाते है, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

Krushi Seva Kendra की योजना कब आरम्भ की गई थी?

Krushi seva kendra और कृषि व्यवसाय केन्द्रों की योजना अप्रैल 2002 में आरम्भ की गई थी जिसका उद्देश्य कृषि स्नातकों को रोजगार देकर आर्थिक रुप से व्यवहार्य उद्योगों के माध्यम से सेवा आधार पर शुल्क देकर सरकारी विस्तार प्रणाली के प्रयासों को बढ़ाना था।

Krushi Seva Kendra के लाइसेंस के लिए योग्यता क्या निर्धारित है?

अगर आप Krushi Seva Kendra का लाइसेंस लेना चाहते है तो, आपका BSc (Agri) के साथ में या सामान्य BSc में रसायन विषय के साथ होना आवश्यक है।

Spread the love

Leave a Comment