Kisan Credit Card कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने Kisan Credit Card योजना की शुरुआत की है। यह एक ऐसी योजना है इसी वर्ष शुरू किया गया है। इस योजना के तहत देश के करीब 2.5 करोड़ किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जाएंगे।

हम अपने पिछले आर्टिकल Bhamashah Card कैसे बनाये में आपको Bhamashah Card बनाने के विषय में विस्तार से जानकारी दे चुके है। वहीं आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि Kisan Credit Card कैसे बनाए।

Kisan Credit Card कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
Kisan Credit Card कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

क्या है Kisan Credit Card 

आपको बता दे कि किसान क्रेडिट कार्ड परियोजना को भारत सरकार द्वारा करीब एक साल पहले शुरू किया गया था। जिसके तहत भारत सरकार किसानो को खेती से जुड़ी सामग्री जैसे बीज, खाद किटनाशक आदि के लिए कर्ज उपलब्ध कराती है।

इस योजना में किसानो को मिलने वाले लोन पर लगने वाला ब्याज भी काफी कम होता है। भारत सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना के तहत 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2 लाख करोड़ रूपए तक की राशि दी जाएगी।    

क्या है Kisan Credit Card
क्या है Kisan Credit Card

कहां से बनेगा Kisan Credit Card 

आपको बता दे भारत सरकार की योजना किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ खेती किसानी, पशुपालन और मछली पालन से जुड़ा कोई भी किसान उठा सकता है। इसके लिए किसान किसी भी सरकारी या अर्धसरकारी बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

वर्तमान में जिन बैंको द्वारा Kisan Credit Card बनाए जा रहे है, उनमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया आदि शामिल है। 

कहां से बनेगा Kisan Credit Card 
कहां से बनेगा Kisan Credit Card 

Kisan Credit Card के लिए कैसे करे अप्लाई 

अगर आप भी खेती किसानी, पशुपालन और मछली पालन से जुड़े है तो आप भी किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है। इसके लिए आपको किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउन लोड करना होगा।

आप यह फॉर्म भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाईट पर जाकर कर डाउनलोड कर सकते है।

इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद, उसमें पूछी गई साभी जानकारी को भरकर आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर इस फॉर्म को जमा कर सकते है। एक बार कार्ड के लिए अप्लाई करने के बाद बैंक द्वारा आपसे जुड़े कुछ डॉक्युमेंट की जांच होती है। 

Kisan Credit Card के लिए कैसे करे अप्लाई 
Kisan Credit Card के लिए कैसे करे अप्लाई 

कैसे बनता है Kisan Credit Card 

जैसा कि हमने आपको जानकारी दी है कि एक बार आपके द्वारा फॉर्म भरकर जब बैंक में भेजा जाता है तो, फिर बैंक द्वारा आवेदक से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।

जिन दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो सामिल होते है। इसके साथ ही इस बारे में जानकारी ली जाती है कि क्या आवेदक किसान है।

इतना ही नही आवेदक का राजस्व रिकॉर्ड भी चेक किया जाता है। बताई गई प्रकिया के बाद अंत में आवेदक से एक एफिडेविट लिया जाता है कि उसका किसी और बैंक पर बकाया तो नहीं है। 

कैसे बनता है Kisan Credit Card 
कैसे बनता है Kisan Credit Card 

Kisan Credit Card बनवाने का चार्ज 

आपको बता दे कि भारत सरकार की योजना किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आपको कुछ चार्ज भी देना होता है। जानकारी के अनुसार यह चार करीब 2 से 5 हजार रूपए तक हो सकता है।

हलांकि सरकार के निर्देश पर किसानों को राहत पहुंचाने के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी, जिसमें बैंको से फ़ीस और चार्ज में छूट देने के लिए कहा गया था।

हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड को बनाए जाने पर चार्ज में कितने प्रतिशत छूट की बात की गई है। 

Kisan Credit Card बनवाने का चार्ज 
Kisan Credit Card बनवाने का चार्ज 

Kisan Credit Card के लिए पात्रता 

अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते है तो, इसके लिए आपके पास कुछ पात्रता भी होना चाहिए जैसे-

  1.  मछली पालन, खेती किसानी और पशुपालन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति इस कार्ड के लिए पात्र है। 
  2. इस कार्ड के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 75 निर्धारित है।
  3. अपनी या किसी और की जमीन पर खेती करने वाला किसान भी इस योजना का लाभ ले सकता है।
  4. अगर किसान की आयु 60 वर्ष से अधिक है तो इस योजना का लाभ लेने के लिए उसे के को-अप्लिकेंट का नाम भी देना होगा, जिसकी आयु 60 वर्ष से कम हो।
  5. किसान कार्ड का फॉर्म भरने के बाद बैंक अधिकारी आपकी योग्यता का निर्धारण करेगा।
  6. बैंक कर्मचारी के वेरिफिकेशन के बाद आपको किसान क्रेडिट कार्ड इश्यू कर दिया जाएगा। 
Kisan Credit Card के लिए पात्रता 
Kisan Credit Card के लिए पात्रता 

Kisan Credit Card के लाभ 

जैसा कि हम आपको जानकरी दे चुके है कि किसान क्रेडिट कार्ड भारत सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से खेती किसानी, पशुपालन और मछली पालन से जुड़े किसान अपनी जरूरतों के लिए बैंको से कम ब्याज पर लों ले सकते है। इसके साथ भी इस कार्ड के कई फायदे है, जैसे-

  1. किसान इस कार्ड के माध्यम से लोन लेकर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते है तथा फसल बेचकर इस लोन को चूका सकते है। 
  2. इस योजना के तहत 1 लाख 60 हजार तक के लोने हेतु जमीन को गिरवी या बंधक रखने की आवश्यकता नहीं है। 
  3. योजना में बिना किसी सिक्योरिटी के आसानी से लोन प्राप्त हो जाता है। 
  4. किसान क्रेडिट कार्ड होल्टर को एटीएम कार्ड मुफ्त में जारी किये जाते है। 
  5. इस कार्ड पर लिए जाने वाले 3 लाख रूपए तक के लोन पर केवल 2 प्रतिशत  सालाना ब्याज ही देना होता है। 
  6. लोन की राशि जल्दी चुकाने पर सालाना ब्याज पर 3 % तक राहत दी जाती है। 
  7. इस कार्ड कि ब्याज दर बैंको पर निर्भर करती है। 
  8. फसल के नुकसान या प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान पर इस कार्ड पर फसल बीमा कवर भी मिलता है। 
  9. किसान क्रेडिट कार्ड को हर साल रिन्युअल किया जा सकता है और यह 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पांच साल तक के लिए बनता है। 
Kisan Credit Card के लाभ 
Kisan Credit Card के लाभ 

Kisan Credit Card बनवाने के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट 

यह भारत सरकार द्वारा किसानो की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए शुरू की गई एक योजना है। जिसके तहत किसानो को कम ब्याज पर, बीना किसी सिक्योरिटी के लोन दिया जाता है। एक सरकारी योजना होने के कारण इसके लिए कुछ जरुरी दस्तावेज भी निर्धारित किये गये है जैसे-

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. वोटर आईडी
  4. ड्राइविंग लाइसेंस
  5. पासपोर्ट 
  6. कोई अन्य सरकारी आईडी 
Kisan Credit Card बनवाने के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट 
Kisan Credit Card बनवाने के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Kisan Credit Card कैसे बनाए।


ये भी पढ़िए

  1. Aadhaar Card से पैसे कैसे निकाले, जानिए AEPS की पूरी जानकारी
  2. Fake Aadhaar Card कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी
  3. Aadhar Card से Mobile Number कैसे लिंक करें, जानिए पूरी जानकारी
  4. कैसे पता करे Sim Card किसके नाम पर रजिस्टर है, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

Kisan Credit Card के माध्यम से कितनी राशि किसानों को दी जाएगी?

किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को 2 लाख करोड़ रूपए तक की राशि दी जाएगी।    

Kisan Credit Card की पात्रता के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?

Kisan Credit Card की पात्रता के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

Kisan Credit Card की पात्रता के लिए अधिकतम आयु कितनी है?

किसान क्रेडिट कार्ड की पात्रता के लिए अधिकतम आयु 75 वर्ष निर्धारित है।

Spread the love

Leave a Comment