भारत के लोग अपने खानपान और रहन सहन के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां क्या नाश्ता और क्या खाना, आपको हर चीज में कई ऑप्शन मिल जाते है। लेकिन जब भी सुबह के नाश्ते की बात आती है, सभी की जुबान पर एक ही नाम आता है और यह नाम है गरमा गरम Kachori का।
जी हां आप भारत के किसी भी कोने में क्यों ना चले जाएं आपको कचौड़ी तो खाने को मिल ही जाएगी। हालांकि भारत के हर राज्य में आपको कचौड़ी की अलग अलग वेरायटी देखने को मिलेगी, कही आलू कचौड़ी , कही दाल कचौड़ी, तो कही भुट्टे की कचौड़ी।
लेकिन कचौड़ी मुख्यतः दाल की ही सबसे ज्यादा प्रसिद्द है। ऐसे में हम अपने आर्टिकल में आपको Kachori बनाने के विषय में जानकारी दे रहे हैं।

Table of Contents
क्या है Kachori
कचौड़ी एक भारतीय व्यंजन है, जो कि नाश्ते में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह मुख्यतः दाल और अन्य मसालों को मंदे के अंदर भरकर बनाया जाता है।
यह खाने में खस्ता और तीखा होता है। यह भारत में हर राज्य में आपको अलग वैरायटी में मिल जाएगा। लेकिन यह सबसे ज्यादा राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों में ज्यादा लोकप्रिय है।
भारत में कचौड़ी को सुबह के नाश्ते के रूप में ज्यादा खाया जाता है। लेकिन इसके बेहतरीन स्वाद के चलते आप इसे कभी भी खा सकते है।

ये भी पढ़िए
दिव्या भारती की मौत कैसे हुई थी, जानिए Divya Bharti के बारे में पूरी जानकारी
Kachori बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
जैसा कि हमने आपको अपने आर्टिकल में बताया की कचौड़ी भारत में कई तरह की वैरायटी में मिलती है, इनमें आलू कचौड़ी, भुट्टा कचौड़ी और डाल कचौड़ी प्रमुख है।
लेकिन भारत में सबसे ज्यादा दाल कचौड़ी लोकप्रिय है। ऐसे में हम आपको दाल कचौड़ी बनाने की रेसिपी बता रहे है, ऐसे में आइये जानते है दाल कचौड़ी के लिए आवश्यक सामग्री कौन कौन सी है-

कचौड़ी के आटे के लिए सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
नमक | ½ टीस्पून |
मैदा | 1 कप |
तेल | 1 टेबलस्पून |
पानी | 3 टीस्पून |
कचौड़ी के मसाले के लिए आवश्यक सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
मूंग दाल | 1 कटोरी |
तेल | 2 टेबलस्पून |
जीरा | 1 टेबलस्पून |
सौंफ | 1 टेबलस्पून |
क्रश करा हुआ साबुत धनिया | 1 टीस्पून |
हींग | एक चुटकी |
धनिया पाउडर | 1 टीस्पून |
हल्दी | ½ टीस्पून |
लाल मिर्च पाउडर | ¼ टीस्पून |
बेसन | 2 टेबलस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
कचौड़ी तलने के लिए तेल | कुछ मात्रा में |
इसके अतिरिक्त आप स्वादानुसार लाल और हरी चटनी ले सकते है।
ये भी पढ़िए
ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, जानिए Online Study के बारे में पूरी जानकारी
Kachori बानाने की विधि
- मूंग दाल को 3 घंटे तक भिगोकर रखें और इसका पानी निकालकर इसे मिक्सर में थोड़ा दरदरा पीस लें।
- अब आप कचौड़ी का आटा लगाने के लिए एक बर्तन में मैदा ले और उसमें आधा चम्मच नमक और एक बड़ा चम्मच तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- मैदे के इस मिश्रण में पानी डालकर सख्त आटा तैयार कर लें और इसे ढककर रख दें।
- अब आपको कचौड़ी का मसाला तैयार करना है, इसके लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें।
- तेल में जीरा, धनिया, सौंफ, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डालकर उसे अच्छी तरह मिला ले।
- बेसन को डालते समय आंच धीमी रखें और इसमें दाल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- अब आपको इसमें अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करना होगा।
- इस मसाले के पकने पर आपको दाल अलग अलग दिखेगी।
- अब आपको इस मसाले से एक बढ़ी चम्मच नापकर गोल लोई बनाना होगी।

Kachori के आटे में मसाले को सही से भरना है जरूरी
अब तक अपने कचौड़ी के आटे और उसके मसाले के बारे में जान लिया आब आपको उसके आटे में मसाले को सही से भरने के बारे में जानना होगा, वर्ना आपकी कचौड़ी ठीक से नहीं बनेगी।
- दाल की लोई बनाने के बाद अब आपको कचौड़ी के आटे पर थोड़ा तेल लगाकर अच्छी तरह फिर से गूंदना होगा।
- अब आपको आटे को पांच बराबर हिस्सों में काटना होगा।
- इन पांचो हिस्सों की लोइयां बना लें।
- अब एक लोई लेकर उसे चपटा कर लें और उसे उंगलियों के द्वारा कटोरी की तरह बना कर रख लें।
- इस आटे की लोई के बीच में मसाले की लोई रखकर उसे दबाते जाएं और पोटली की तरह बना लें।
- कचौड़ी की पोटली बनाने के बाद इसे गोल लोई बना दे और चपटा करके किनारों को दबा दें।
- अब इसे पूरी के साइज का बेल ले, लेकिन इसे थोड़ा मोटा ही रखें।
- यही प्रक्रिया बाकी लोइयों के साथ भी दौहराएं।
- अब कचौड़ी तलने के लिए कड़ाही में तेल डाले और उसे धीमी आंच में गर्म होने दे।
- तेल के गर्म होने पर इसमें 3 से 4 कचौड़ी डाले और उसे पलट पलट का खस्ता होने तक तलें।
- इस तरह सभी कचौड़ियों को भी फ्राई कर लें।
इस तरह आपकी कचौड़ी तैयार हो गई है, जिन्हें आप लाल और हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि कचौड़ी कैसे बनाएं।
ये भी पढ़िए
- अपना Youtube Channel कैसे बनाएं, जानिए पूरी जानकारी
- पाव भाजी कैसे बनाते हैं, जानिए Pav Bhaji बनाने की पूरी जानकारी
- अपने Switch off Mobile को कैसे ढूंढे, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
किस राज्य की Kachori सबसे प्रसिद्ध है?
राजस्थान का कोटा, पूरा भारत में Kachori के लिये प्रसिद्ध है। यहां से रोजना भारी मात्रा में कचौड़ी अन्य राज्यो में सप्लाई होती है।