टेलीफ़ोन के आविष्कार के बाद से दुनिया भर में एक दूसरे से संपर्क करने के लिए आमने सामने जाने की समस्या तो दूर हो गई, लेकिन इसके लिए होने वाले खर्चें ने इसकी पहुंच को कुछ लोगों तक ही सिमित रखा था।
लेकिन जैसे है मोबाइल फोन चलन में आए बहुत हद तक खर्चे की समस्या का भी समाधान हो गया था। लेकिन अभी भी मोबाइल में इस्तेमाल होने वाली सिम में लगने वाले बैलेंस का खर्च काफी ज्यादा था। लेकिन जैसे ही रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की Jio टेलीकॉम मार्केट में आई, उसने इस खर्चें की समस्या को भी ख़त्म कर दिया।
देखते है देखते Jio देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई। अपने सस्ते डाटा पैक और अनलिमिटेड कॉलिंग के फीचर ने Jio को देश में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली टेलीकॉम कंपनी बना दिया। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की Jio का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है।

Table of Contents
कौन है Jio का मालिक

साल 2016 में लॉन्च हुई टेलीकॉम कंपनी Jio के मालिक का नाम मुकेश अंबानी है। मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति है। इतना ही नहीं वे दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं।
2021 में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 74.3 बिलियन डॉलर है। वर्तमान में वे विश्व के 20 सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल है। बता दे कि Jio रिलायंस लिमिटेड की ही कंपनी है।
ये भी पढ़िए
मिनटों में कैसे निकाले Airtel, Idea, Jio Sim की Call Detail
TIK TOK के मालिक का नाम क्या है तथा यह किस देश का एप्लीकेशन है
Paytm का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है
मुकेश अंबानी वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के सबसे बड़े शेयर धारक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष है। साल 2016 में मुकेश अंबानी ने Jio सिम को लॉन्च किया था। जिओ एक 4G सिम है, जो केवल 4G स्मार्टफोन में ही चलती है।
साल 2016 तक देश में काफी कम लोगों के पास में 4G मोबाइल फोन थे। ऐसे में मुकेश अंबानी ने LYF नाम से सस्ते 4G स्मार्टफोन और कंप्यूटर यूज़र्स के लिए हॉटस्पॉट डिवाइस भी लॉन्च किये। इसके बाद मुकेश अंबानी ने 4G कीपैड मोबाइल Jio फोन भी बाजार में पेश किए।
ये भी पढ़िए
जानिए क्या होती है TRP और इसे कैसे मापा जाता है?
आखिर किस देश की कंपनी है Samsung, कौन है Samsung का मालिक
भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है
किस देश की कंपनी है Jio
जैसा की हमने आपको बताया भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी रिलायंस Jio के मालिक है। जो मुंबई महाराष्ट्र में रहते है तथा कंपनी का मुख्यालय भी नवी मुंबई में स्थित है।
ऐसे में आपको यह तो पता ही चल गया होगा की जिओ आखिर किस देश की कंपनी है। अपने लॉन्चिंग के दौरान सस्ते डाटा पैक और अनलिमिटेड कॉलिंग से आम लोगों के बीच लोकप्रिय हुई जिओ ने Idea और Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के लिए काफी कड़ी चुनौती पेश की है।
महज कुछ सालों में देश कि सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी रिलायंस जिओ ने न केवल इंटरनेट यूज़र्स की संख्या में इज़ाफा किया है, बल्कि जिओ के कारण ही आज भारत दुनिया के सबसे ज्यादा इंटरनेट यूज़र वाले देशों में गिना जाने लगा है।
ये भी पढ़िए
जानिए क्या होती है TRP और इसे कैसे मापा जाता है?
प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?
मिनटों में कैसे निकाले Airtel, Idea, Jio Sim की Call Details
आने वाले समय में जिओ की प्लानिंग
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी रिलायंस jio अब 5G टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रही है। वर्तमान में देश के लगभग हर शहर हर गाँव में अपने टॉवर और यूज़र्स के लक्ष्य को पूरा करने के बाद अब Jio का लक्ष्य 5G टेक्नोलॉजी को भी पूरे देश में पहुंचाना है।
वहीं कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी लगातार नए नए क्षेत्रों में काम कर रहे है, जिसमें रिलायंस रीटेल, हाल ही में चर्चाओं में आया। इसके साथ ही रिलायंस, डिजिटल चश्मे और अन्य कई टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहा है। ऐसे में आप कहा सकते है कि जियो जल्द ही विश्व की बड़ी कंपनियों में शामिल हो जाएगा।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको यह भी पता चल गया होगा कि Jio का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है।
ये भी पढ़िए
- 2021 में भारत में हिंदुओं की जनसंख्या कितनी है
- 2021 में भारत के प्रधानमंत्री कौन है, जानिए Prime minister के जीवन की खास बातें
- अपने PC या लैपटॉप में Jio TV कैसे चलाए, जानिए पूरा तरीका
- Jio, Idea, BSNL, Vodafone, Airtel की Sim का Balance कैसे चेक करे
- जानिए फ्री में कैसे लगाए Jio फोन में अपने नाम की Caller Tune
- जानिए कौन है Mitron App का मालिक तथा यह किस देश का ऐप है
FAQ
Jio कंपनी का मुख्यालय कहा है?
मुकेश अंबानी रिलायंस Jio के मालिक है। जो मुंबई महाराष्ट्र में रहते है तथा कंपनी का मुख्यालय भी नवी मुंबई में स्थित है।
Jio किस देश की कंपनी है?
Jio कंपनी भारत की कंपनी है और इसका मुख्यालय नवी मुंबई में स्थित है।