किसी बच्चे के जन्म के बाद उसकी Janam Kundli के माध्यम से उसके ग्रहों की स्थिति और उसके भविष्य में होने वाले अच्छे बुरे का अनुमान लगाया जाता है। भारतीय संस्कृति में जन्म कुंडली बनाने का विशेष महत्व है। यह न केवल लोगों की आस्था है बल्कि ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांत को विज्ञान भी नकार नहीं सका है।
किसी मनुष्य के साथ होने वाली हर घटना उसकी जन्म कुंडली में उपस्थित उसके ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में जब भी हमें जन्म कुंडली बनवाने की आवश्यकता हमे होती है तो उसे बनवाने के लिए हमें किसी ज्योतिषी या पंडित की पास जाना होता है।
ऐसे में हम आपको अपने आर्टिकल में ऑनलाइन जन्म कुंडली बनाने के विषय में जानकारी दे रहे है।

Table of Contents
Janam Kundli क्या है
जन्म कुंडली एक ऐसा चार्ट होता है, जिसमें ग्रहों और अलग संकेतों को मिलाकर 12 घरों में विभाजित किया जाता है। इस चार्ट में जहां पहला घर अग्रवर्ती से शुरू होता है, वहीं बाकी घर विपरीत दिशा में गिने जाते हैं। ये सभी घर मनुष्य के ज्योतिष संबंधी पहलुओं और व्यक्ति की स्थिति को परिभाषित करते हैं।
एक व्यक्ति की जन्म कुंडली के 12 घर उसके जीवन की किसी एक विशेष संभावना को प्रदर्शित करते हैं, इन संभावनाओं में रिश्ते, पैसा और करियर जैसे कई संभावना होती है।
जन्म कुंडली के माध्यम से किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। बता दे कि जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर राशियों का परिवर्तन होता रहता है।

ये भी पढ़िए
कैसे पता करें कि Abortion सफल हुआ था या नहीं, जानिए पूरी जानकारी
Janam Kundli कैसे बनवाये
आपको बता दे कि जन्म कुंडली किसी व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी दे सकती है, हालांकि यहाँ जानकारी कितनी सटीक होती है यह कहना मुश्किल है। जन्म कुंडली जन्म की तारीख, जन्म के समय और जन्म के स्थान के आधार पर बनती है।
बता दे कि पौराणिक समय में लोग अपने बच्चे के पैदा होने के कुछ दिनों बाद ही पंडित या ज्योतिषी से उसकी कुंडली बनवा लेते थे। हालांकि वर्तमान में लोगों का विश्वास इस ओर कम हुआ है, लेकिन आज भी कुछ लोग जन्म कुंडली के लिए ज्योतिषी के पास जाते हैं।
आप भी ज्योतिषी के पास जाकर अपनी कुंडली बनवा सकते है, जहां वे आपको आपकी जन्म कुंडली में छिपे दोष और उनके समाधान भी बताते हैं। आप चाहें तो मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी अपनी जन्म कुंडली बना सकते है। आज कई तरह कि ऑनलाइन एप्लीकेशन और वेबसाइट मौजूद है, जिनपर आप अपनी जरूरी जानकारी डालकर जन्म कुंडली बना सकते हैं।

ये भी पढ़िए
Momos कैसे बनाए, जानिए वेज मोमोज बनाने की पूरी जानकारी
ऑनलाइन Janam kundli कैसे बनाए
यदि आप अपनी या अपने किसी अपने व्यक्ति की जन्म कुंडली बनाना चाहते है तो आप मोबाइल का उपयोग करके भी ऑनलाइन जन्म कुंडली बना सकते हैं। इसके माध्यम से आपके समय और पैसे दोनों की बचत होती है। आइये जानते हैं वेबसाइट से जन्म कुंडली कैसे बनाए
वेबसाइट से Janam Kundli कैसे बनाए
- सबसे पहले आपको freekundli.com वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट में आपको अपनी डिटेल्स जैसे नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, जन्म का समय आदि भरना होगी।
- अपनी डिटेल्स भरने के बाद आप जैसे ही सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको नेक्स्ट पेज पर आपकी जन्म कुंडली प्राप्त हो जाएगी।

App के मध्यम से Janam Kundli कैसे बनाए
आज कल गूगल प्ले स्टोर पर कई सारे ऐसी एप्लीकेशन भी मौजूद है, जिनके माध्यम से आप आसानी से अपने मोबाइल पर ही अपनी जन्म कुंडली बना सकते है। आइए जानते है जन्म कुंडली बनाने के लिए क्या करना है।
- अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से आपको astrosage kundli : astrology ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- ऐप के डाउनलोड हो जाने के बाद इसको इंस्टॉल कर आपको इसे ओपन करना होगा।
- इस ऐप को ओपन करते है आपको अपनी भाषा का चुनाव करके नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना खाता बनाने के लिए कहा जाएगा, आप चाहें तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं।
- ऐप के होम पेज पर पहुंचने पर आपको जन्म कुंडली वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नवीन कुंडली में सभी जानकारी भरना होगी, और नीचे क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक कुंडली आ जाएगी, जिसके बाद आपसे अब पूछा जाएगा कि क्या यह आपकी कुंडली है। यदि है तो हां पर क्लिक करें।
- आप जैसे ही हाँ पर क्लिक करोगे आपकी कुंडली तैयार हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हो।
ये भी पढ़िए
गणित कैसे सीखें, जानिए Maths सीखने के विषय में पूरी जानकारी
Janam Kundli के लाभ
जैसा कि हमने आपको बताया कि जीवन में होने वाली सभी घटनाओं के विषय में जन्म कुंडली के माध्यम से एक अनुमान लगाया जा सकता है।
ऐसे में अगर आपके पास जन्म कुंडली है तो आप अच्छी और बुरी दोनों घटनाओं के लिए तैयार रह सकते हैं। जन्म कुंडली के माध्यम से आप अपने लिए अनुकूल जीवन साथी भी ढूंढ सकते हैं।
जन्म कुंडली के माध्यम से आपको अपनी कुंडली के दोष के बारे में भी पता चल सकता है, जिससे आप उसका समाधान भी निकाल सकते हो।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Janam Kundli कैसे बनाये।
ये भी पढ़िए
- 2021 में भारत के टॉप 5 Best Monitor कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट
- Besan ke laddu कैसे बनाये, जानिए बेसन के लड्डू बनाने की पूरी जानकारी
- थाना प्रभारी को Application कैसे लिखे, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
कुंडली मिलान क्या है?
हिन्दू धर्म के अनुसार विवाह से पूर्व युगल की कुंडलिओं का मिलान किया जाता है। इस प्रक्रिया में युगल के जन्म के समय उनके ग्रहों एवं सितारों के स्थान का आंकलन कर यह बताया जाता है की उनका वैवाहिक जीवन समृद्ध होगा या नहीं।