Khasra कैसे निकाले, जानिए जमीन का खसरा निकालने की पूरी जानकारी

बैंक से लोन लेना हो या फिर किसी कृषि संबंधित योजना का फायदा उठाना हो जमीन का Khasra बहुत ही आवश्यक है।  पहले यह सुविधा मौजूद नहीं थी।

पहले अगर आपको खसरा लेने की आवश्यकता पड़ती थी तो, इसके लिए आपको तहसीलदार, पटवारी या लेखपाल के पास में जाना पड़ता था। यह काफी लंबी प्रक्रिया थी। इसके साथ ही इस प्रक्रिया में समय और पैसे की बर्बादी होती थी। अब जमीन का खसरा निकालना काफी आसान हो गया है।

आप अपने घर पर बैठे हुए, ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से अपनी जमीन का खसरा निकाल सकते हैं। इसके लिए कई सारी वेबसाइट मौजूद है। लेकिन आपको इस प्रक्रिया को अच्छे से समझने की आवश्यकता होती है।

हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको Krushi Seva Kendra या कृषि केंद्र कैसे खोले इस विषय में बता चुके है और आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि जमीन का Khasra कैसे निकाले। 

Khasra कैसे निकाले
Khasra कैसे निकाले

जमीन के मालिक के नाम से Khasra कैसे निकाले

किसी जमीन के मालिक के नाम से खसरा निकालने के लिए आपको निम्न स्टेप्स फ़ॉलो करना होगी। 

  1. आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल में ब्राउज़र ओपन करना होगा। 
  2. इसके बाद आपको अपने ब्राउजर पर https://mpbhulekh.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यह मध्य प्रदेश की जमीनों के रिकॉर्ड के रखरखाव के लिए बनाई गई है।
  3. अब आपकी स्क्रीन पर MP भूलेख वेबसाइट ओपन हो जाएगी। 
  4. MP भूलेख वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद में फ्री सर्विस पर क्लिक करें। 
  5. अब आपको यहां पर ढेर सारे ऑप्शन मिलेंगे। 
  6. यहां आपको Khasra/B-1/ नक्शा ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  7. आपसे अब कुछ डिटेल्स मांगी जाएगी, जैसे आपके जिला का नाम, तहसील का नाम, गांव का नाम और किस तरह से खसरा निकालना चाहते हैं। यह सारी जानकारी आपको सेलेक्ट करना होगी। 
  8. इसके बाद आप विवरण देखें पर क्लिक कर भूस्वामी और Khasra का वास्तविक विवरण B-1 देख सकते है। 
  9. अब आपको खसरा निकालने के लिए दिए गए निशान पर क्लिक करना होगा। 
  10. ऐसा करते ही आपके कंप्यूटर और मोबाइल पर खसरा की कॉपी ओपन हो जाएगी, जिसका आप प्रिंट ले सकते है। 
जमीन के मालिक के नाम से Khasra कैसे निकाले
जमीन के मालिक के नाम से Khasra कैसे निकाले

Khasra नंबर से खसरा कैसे निकाले

अगर आपके पास में जमीन का खसरा नंबर है और आप खसरा निकालना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए कुछ प्रक्रिया फ़ॉलो करनी होगी। 

  1.  आपको सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर पर कोई ब्राउज़र ओपन करना होगा। 
  2. अब आपको अपने ब्राउजर पर https//mpbhulekh.gov.in वेबसाइट में जाना है।
  3. यह मध्य प्रदेश की जमीनों की रिकॉर्ड के रखरखाव के लिए बनाई गई वेबसाइट है।
  4. आपको एमपी भूलेख वेबसाइट पर जाकर फ्री सर्विस पर क्लिक करना होगा। 
  5. अब आपको यहां पर ढेर सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  6. यहां आपको खसरा/B-1/नक्शा पर क्लिक करना होगा। 
  7. आपसे अब कुछ डिटेल्स मांगी जाएगी, जैसे आपको जिला, तहसील, गांव और किस तरह से आपको खसरा निकालना है। जिन्हें आपको सेलेक्ट करना होगा। 
  8. यहां आपको खसरा निकालने के तरीके में खसरा संख्या चुनना होगी। 
  9. खसरा चयन करें पर आप जैसे है क्लिक करेंगे आपके गांव की सभी खसरा नंबर की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। 
  10. अब आप जिस खसरा नंबर का खसरा निकालना चाहते है उसे खसरा नंबर को सेलेक्ट करना होगा। 
  11. इसके बाद आपको कैप्चा कोड दिखाई देगा, जिसे आपको बॉक्स में डालना होगा। 
  12. अब आपको खसरा निकालने के निशान पर क्लिक करना होगा। 
  13. ऐसा करने ही आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खसरा की कॉपी ओपन हो जाएगी, जिसका आप प्रिंट निकाल सकते हैं। 
Khasra नंबर से खसरा कैसे निकाले
Khasra नंबर से खसरा कैसे निकाले

Khasra निकालने वाले प्रदेश की वेबसाइट

हमने अपने आर्टिकल में आपको खसरा निकालने के विषय में विस्तार से जानकारी दी है। हमने आपको मध्य प्रदेश में किसी जमीन का खसरा निकालने के बारे में बताया है। अब हम आपको  अन्य प्रदेशों की वेबसाइट की लिंक के बारे में बता रहे हैं। 

Khasra निकालने वाले प्रदेश की वेबसाइट
Khasra निकालने वाले प्रदेश की वेबसाइट

उत्तर प्रदेश – http://upbhulekh.gov.in/ 

राजस्थान- http://apnakhata.raj.nic.in/ 

बिहार- http://bhiarbhumi.bhiar.gov.in/ 

हरियाणा- http://jamabandi.nic.in/ 

उड़ीसा- http://bhulekh.ori.nic.in/ 

झारखंड- http://jharbhoomi.nic.in/ 

उत्तराखंड- http://bhulekh.uk.gov.in/

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गाए होंगे कि जमीन का Khasra कैसे निकाले।


ये भी पढ़िए

  1. Giloy का पौधा कैसे लगाएं, जानिए गिलोय के पौधे की पूरी जानकारी
  2. Global Warming क्या है, जानिए ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के उपाय
  3. मेथी दाना से हो सकता है गर्भपात, जानिए Methi Dana के बारे में पूरी जानकारी

FAQ

मध्य प्रदेश में Khasra नंबर निकालने के लिए कौन सी वेबसाइट है?

मध्य प्रदेश में Khasra नंबर निकालने के लिए https://mpbhulekh.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

Spread the love

Leave a Comment