ISRO Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

अगर आप न्यूज चैनल देखना और समाचार पत्र पढना पसंद करते है, तो आपने ISRO के बारे में जरूर सुना होगा। इसरो अक्सर ही अन्तरिक्ष में अपनी नई-नई उपलब्धियों और खोजों को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है। वर्तमान में दुनिया के सबसे जाने माने अन्तरिक्ष अनुसंधानों में से एक इसरो दिन प्रतिदिन अन्तरिक्ष से जुडी अपनी नई नहीं खोजों से पूरी दुनिया को आश्चर्य चकित कर रहा है।

लेकिन क्या आप इसरो के फुल फॉर्म के बारे में जानते है। अक्सर ही प्रतियोगी परीक्षा में यह सवाल पूछा जाता है, लेकिन जानकरी न होने के चलते आप इस प्रश्न को या छोड़ देते है या फिर गलत कर आते है। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि PUBG Ka Full Form क्या है। वहीं आज हम आपको जानकारी देंगे कि ISRO Ka Full Form क्या है।  

ISRO Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
ISRO Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

ISRO Ka Full Form

अगर आप इसरो के बारे में पूरी जानकारी चाहते है तो आपको सबसे पहले इसके फुल फॉर्म को जानना होगा। आपको बता दे कि ISRO Ka Full Form होता है Indian Space Research Organisation। इसे हिंदी भाषा में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन के नाम से पहचाना जाता है। ISRO का मुख्यालय बंगलुरु, कर्नाटक में स्थापित है। इसके अतिरिक्त इसके 6 प्रमुख केंद्र तथा कई अन्य इकाइंयां, एजेंसी और प्रयोगशालाएं है।

जहां विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केंद्र (VSSC) तिरुवनंतपुरम, इसरो उपग्रह केंद्र (ISAC) बेंगलूर, सतीशधवन अन्तरिक्ष केंद्र (SDSC-शार) श्रीहरिकोटा, द्रव नोदन प्रणाली केंद्र (LPSC) तिरुवनंतपुरम,बेंगलूर और महेंद्र्गिरी, अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद तथा राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) हैदराबाद में स्थित है। 

ISRO का फुल फॉर्म
ISRO का फुल फॉर्म 

ISRO के बारे में 

आपको बता दे कि इसरो की स्थापना विक्रम साराभाई के द्वारा 15 अगस्त 1969 को की गई थी। यह भारत सरकार के अन्तरिक्ष विभाग के अंतर्गत आने वाला एक संगठन है। इसरो अन्तरिक्ष सनुसंधान करके सैटेलाईट और तकनीक का निर्माण करने का काम करता है, इस तकनीक का प्रयोग भारत सरकार द्वारा देश के विकास कार्यो और सुरक्षा के लिए किया जाता है।

भारत में होने वाले अन्तरिक्ष कार्यक्रमों का पूर्ण रूप से ISRO ही है। इस संगठन के भारत में कई सारे केंद्र है, जिनके द्वारा अनुसन्धान और तकनीक का विकास का कार्य किया जाता है। बता दे कि इसरो के प्रयासों के माध्यम से स्वयं सैटेलाईट और अन्य उपकरणों का निर्माण करके इन्हें अन्तरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने वाला भारत दुनिया में छठा देश बन गया है। 

ISRO के बारे में
ISRO के बारे में 

ISRO के प्रमुख कार्य 

आपको बता दे कि इसरो के माध्यम से भारत अपने पहले प्रयास में ही मंगल ग्रह पर सफलता पूर्वक पहुंचने वाला पहला राष्ट्र बन गया है। वहीं इसरो को मंगल की कक्षा में पहुंचने वाली एशिया कि पहली अंतरिक्ष एजेंसी भी कहा जाता है।

बताते चले कि एकल रॉकेट PSLV C37 में 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कर इसरो ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वर्तमान में इसरो बृहस्पति और शुक्र ग्रह के लिए अंतरिक्ष यां भेजने की दिशा में कार्य कर रहा है। 

ISRO के प्रमुख कार्य
ISRO के प्रमुख कार्य 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि ISRO Ka Full Form क्या है।


ये भी पढ़िए

  1. Google Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  2. INDIA Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  3. PH Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  4. IPL Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  5. OPD Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  6. SBI Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकरी हिंदी में
  7. CRPF Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  8. SDM Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  9. URL Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  10. CCTV Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

FAQ

ISRO Ka Full Form क्या है?

ISRO का फुल फॉर्म Indian Space Research Organisation है।

ISRO की स्थापना कब हुई थी?

ISRO की स्थापना विक्रम साराभाई के द्वारा 15 अगस्त 1969 को की गई थी।

Spread the love

Leave a Comment