CISF Ka Full Form क्या होता है तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी

इन दिनों नए विद्यार्थियों में सरकारी नौकरी को लेकर बड़ा ही क्रेज दिखाई देता है। हर कोई चाहता है कि वह सिविल सर्विस की परीक्षा पास करे या फिर BSF, SF या CISF में किसी बड़े पद पर हो। लेकिन केवल चाहने से सरकारी नौकरी नहीं मिलती उसके लिए कठिन परिश्रम और मेहनत की आवश्यकता होती है।

इन दिनों युवाओं में CISF में शामिल होकर देश की सेवा करने को लेकर भी काफी रूचि बढ़ रही है। युवा इसे सरकारी नौकरी ना मानकर इसे देश सेवा के अवसर के रूप में देख रहे है।

ऐसे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में CISF के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे की आखिर CISF Ka Full Form क्या होता है तथा इसे कैसे Join करते है। 

CISF Ka Full Form क्या होता है तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी
CISF Ka Full Form क्या होता है तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी

CISF Ka Full Form

सीआईएसएफ क्या होता है उससे पहले CISF का फुल फॉर्म जानना जरूरी है। सीआईएसएफ का फुल फॉर्म होता है Central Industrial Security Force। हिंदी में इसका अर्थ होता है केंद्रीय औधौगिक सुरक्षा बल। भारत सरकार द्वारा1969 में स्थापित की गई CISF का मुख्य कार्य सरकारी औधोगिक को सुरक्षा प्रदान करना है।

सीआईएसएफ देश की सुरक्षा संबंधित कई तरह के कार्य करती है। यहाँ देश के छोटे बड़े उद्योगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती है।

इसके साथ ही साथ में यह बंदरगाहों, हवाई अड्डों, परमाणु संस्थानों, सरकारी एवं गैर सरकारी गोपनीय कार्यो, नोट प्रेस आदि को भी सुरक्षा देने का कार्य करती है। उम्मीद है आप को समझ आया होगा कि CISF क्या होती है। 

CISF Ka Full Form
CISF Ka Full Form

ये भी पढ़िए

NCR क्या है तथा इसके फायदे क्या है, जानिए पूरी जानकारी


कैसे Join करे CISF

जैसा कि आपने ऊपर यह जाना की सीआईएसएफ एक सुरक्षा बल होता है। अब हम जानेंगे कि इसे join कैसे करे। बता दे कि सीआईएसएफ में अलग-अलग तरह की पोस्ट होती है। इसके साथ साथ इसमें हर पोस्ट के लिए भी योग्यता अलग अलग होती है।

ऐसे में अगर आप CISF join करना चाहते है तो आपको 10th पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अगर आप अधिकारी की पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपका ग्रेजुएशन होना चाहिए।  सीआईएसएफ ज्वाइन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए।

हालांकि पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को इसमें नियमानुसार छूट भी दी जाती है। इसके अलावा इसकी भर्ती में शारीरिक योग्यता भी देखी जाती है। जहां पुरुषों के लिए ऊंचाई 170cm तथा महिलाओं के लिए 157cm अनिवार्य है। इसके साथ ही पुरुषों की छाती 80cm बिना फुलाये व 85cm फ़ुलाकर होनी चाहिए। 

कैसे Join करे CISF
कैसे Join करे CISF

ये भी पढ़िए

दुनिया के टॉप 10 Best Games कौन से है, जानिए पूरी जानकारी


CISF के लिए पात्रता, चयन और वेतन 

सीआईएसएफ में नौकरी पाने के लिए कुछ आवश्यक योग्यता की भी आवश्यकता होती है जैसे-

  1. आपका भारत का नागरिक होना आवश्यक है। 
  2. आवेदक का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य होना भी आवश्यक है।
  3. उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए।
  4. आवेदक को नौकरी प्राप्त करने के लिए कम से कम 10वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
CISF के लिए पात्रता, चयन और वेतन
CISF के लिए पात्रता, चयन और वेतन 

चयन प्रक्रिया 

सीआईएसएफ में अलग अलग प्रकार की चयन प्रकिया से होकर गुरजना पड़ता है। हम आपको इसकी चयन प्रक्रिया के बारे में नीचे तालिका के माध्यम से बता रहे है। इन प्रक्रियाओं से गुजरकर उनमें सफलता प्राप्त करने के बाद ही उम्मीदवार नौकरी प्राप्त कर सकता है। 

क्रम चयन प्रक्रिया 
Physical Standard Test
Written Exam
Skill Test
Medical Exam
Interview 

CISF का वेतन 

ऊपर दी गई जानकारी से आप सीआईएसएफ क्या है, उसे Join कैसे करे तथा उसकी चयन प्रक्रिया क्या है, इस बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे। अब आप जानना चाहेंगे कि आखिर CISF का वेतनमान कितना है।

तो आपको बता दे कि सीआईएसएफ का वेतनमान 5,200/- से लेकर 20,200/- तक होता हैं। इसके साथ ही इसमें 2800/- ग्रेड पे भी दिया जाता है। हालांकि सीआईएसएफ में कई आधिकारिक पोस्ट भी होती है, जिनके लिये अलग अलग वेतनमान होता है। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप यह भी जान गए होंगे कि आखिर क्या होता है CISF का फुल फॉर्म तथा इसे Join  कैसे करे।


ये भी पढ़िए

  1. Mobile में Hindi Typing कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
  2. Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
  3. महज कुछ दिनों में अपनी Height कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी
  4. Whatsapp पर बिना नंबर सेव करे New Friend कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकरी

FAQ

CISF की स्थापना कब हुई थी?

केंद्रीय औधौगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना 1969 में की गई थी। इसका मुख्य कार्य सरकारी औधोगिक को सुरक्षा प्रदान करना है।

CISF का वेतनमान कितना होता है?

CISF का वेतनमान 5,200/- से लेकर 20,200/- तक होता हैं। इसके साथ ही इसमें 2800/- ग्रेड पे भी दिया जाता है। हालांकि सीआईएसएफ में कई आधिकारिक पोस्ट भी होती है, जिनके लिये अलग अलग वेतनमान होता है। 

CISF Ka Full Form क्या होता है?

सीआईएसएफ का फुल फॉर्म होता है Central Industrial Security Force।

Spread the love

Leave a Comment