अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है तो आपने IP Address के बारे में जरूर सुना होगा। इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोग भी किसी डिवाइस के IP Address के बारे में अच्छी तरह से जानते होंगे।
हर कंप्यूटर या मोबाइल फोन का आईपी एड्रेस अलग अलग होता है। लेकिन क्या आपको IP का फुल फॉर्म पता है तथा क्या आप आईपी एड्रेस को चेक करना जानते है।
तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि IP Address क्या होता है तथा इसे कैसे चेक किया जाता है।

Table of Contents
IP Address Ka Full Form क्या है
अगर आप IP Address के बारे में जानना चाहते है तो सबसे पहले आपको IP के फुल फॉर्म के बारे में जानना होगा। आपको बता दे कि IP का फुल फॉर्म होता है Internet Protocol।
जो भी व्यक्ति इंटरनेट चलाता है उन सभी की एक इंटरनेट आईडी होती है। इस इंटरनेट आईडी को ही IP Address कहते है। अगर इसको विस्तार से समझे तो, वर्तमान में इंटरनेट दुनिया में लगभग हर जगह यूज किया जाता है।
ऐसे में लाखों लोग इसका उपयोग करते हैं। सभी यूजर के डाटा को सुरक्षित करने के लिए उन्हें अलग अलग IP से जोड़ा जाता है।
यह किसी डिवाइस की जानकारी एकत्रित करने के लिए किया जाता है। अर्थात कोई यूजर इंटरनेट पर क्या कर रहा है यह उसके आईपी एड्रेस द्वारा ही ट्रैक होता है।
जब आप इंटरनेट पर कुछ सर्च करते हो तो, IP Address के माध्यम से राउटर को पता चलता है कि उसे डाटा कहां भेजना है। इसके बाद राउटर पूरी जानकारी को एकत्रित करके आईपी एड्रेस पर भेज देता हैं।

ये भी पढ़िए
ITI क्या है तथा ITI का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
IP Address के बारे में
अब आपने यह तो जान लिया कि IP Address क्या होता है। अब हम आपको बताएंगे कि आखिर IP Address कितने प्रकार के होते है तथा आईपी एड्रेस के कितने वर्जन तथा कितने क्लास होते है। तो आपको बता दे कि आईपी एड्रेस 2 प्रकार के होते है, पहला होता है Static आईपी एड्रेस तथा दूसरा होता है Dynamic आईपी एड्रेस।
जहां स्टेटिक आईपी एड्रेस एक स्थायी आईपी एड्रेस होता है, जिसे कभी बदला नहीं जा सकता। वहीं डायनेमिक आईपी एड्रेस के टेम्पररी आईपी एड्रेस होता है, जो समय-समय पर बदलता रहता है।
अब अगर बात करें आईपी एड्रेस के वर्जन की तो इसके 2 वर्जन होते है, जो IPv4 और IPv6 है। अगर बात की जाए आईपी एड्रेस की Class की तो, ये 5 प्रकार की होती है, इन क्लास में Class A, Class B, Class C, Class D, तथा Class E शामिल है।

ये भी पढ़िए
त्वचा को गोरा करने के घरेलू उपाय क्या है, जानिए Fair Skin के लिए पूरी जानकारी
अपना IP Address कैसे पता करें
अगर आपके मोबाइल फोन या डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन ऑन है तो आप आसानी से अपना आईपी एड्रेस पता कर सकते हों। इसके लिए आपको आईपी एड्रेस पता करने की कुछ स्टेप्स फ़ॉलो करना होंगी।
- सबसे पहले किसी ब्राउजर को अपने स्मार्टफोन या डिवाइस में ओपन करें।
- अब आप गूगल सर्च पर जाकर my ip address लिखकर सर्च करें।
- अब आपके सामने एक नंबर आएगा, यही नंबर आपका आईपी एड्रेस है।

ये भी पढ़िए
BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये, जानिए पूरी जानकारी
IP Address को Secure कैसे करें
अगर आप इंटरनेट का उपयोग करते है तथा आप अपना ट्रांजेक्शन भी इंटरनेट के माध्यम से करते हैं, तो आपको अपना IP सिक्योर करने की जरुरत होती है। अगर आपका IP सिक्योर नहीं होगा तो आपका डाटा चोरी भी हो सकता है।
ऐसे में आप आईपी एड्रेस को secure करने के लिए VPN का उपयोग कर सकते है। इससे आपका IP को पता नहीं कर सकेगा। आपको बता दे कि VPN एंड्रॉयड और विंडोज दोनों के लिए उपलब्ध है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे किIP Address Ka Full Form क्या होता है और यह कैसे चेक करें।
ये भी पढ़िए
- Online Complaint कैसे दर्ज करें, जानिए ऑनलाइन शिकायत करने की पूरी जानकारी
- ANM और GNM क्या होता है तथा कैसे किए जाते है यह कोर्स, जानिए पूरी जानकारी
- बॉलीवुड Actor बनने के लिए क्या करें, जानिए अभिनेता बनने की पूरी जानकारी
- NCB क्या है तथा यह क्या कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी
- Bhamashah Card कैसे बनाये, जानिए कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी
- ACC का फुल फॉर्म क्या है, जानिए ACC से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी
FAQ
IP Address Ka Full Form क्या होता है?
IP का फुल फॉर्म होता है Internet Protocol। जो भी व्यक्ति इंटरनेट चलाता है उन सभी की एक इंटरनेट आईडी होती है। इस इंटरनेट आईडी को ही आईपी एड्रेस कहते है।
IP एड्रेस कितने प्रकार के होते है?
आईपी एड्रेस 2 प्रकार के होते है, पहला होता है Static आईपी एड्रेस तथा दूसरा होता है Dynamic आईपी एड्रेस।