मनुष्य अपने जीवन में कई उतार चढाव देखता है, जिसमें Insurance काफी सहायता करता है। यह आपके मुश्किल समय में आपकी परेशानियों को काफी हद तक कम करता है।
इंश्योरेंस को भविष्य में किसी भी तरह के होने वाले नुकसान की आशंका से निपटने के प्रभावी हथियार के रूप में जाना जाता है। भविष्य के बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं होता है, ऐसे में इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से भविष्य में होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सकती है।
जैसा कि सभी जानते है कि इंश्योरेंस का अर्थ होता है, जोखिम से सुरक्षा, अर्थात जब भी इंश्योरेंस कंपनी किसी व्यक्ति का Insurance करती है तो, वह उस व्यक्ति को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई करती है।
जहां हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि Atal Pension Yojana In Hindi क्या है। वहीं आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देने वाले है कि Insurance In Hindi क्या है।

Table of Contents
Insurance In Hindi
जैसा कि हम आपको जानकारी दे चुके है कि इंश्योरेंस आपके भविष्य को सुरक्षित रखने का एक प्रभावी हथियार होता है। इंश्योरेंस पॉलिसी को हिंदी में बीमा पॉलिसी के नाम से जाना जाता है।
अगर आपने किसी बीमा कंपनी से अपना इंश्योरेंस कराया है तो आपके भविष्य में होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करती है। आपको बता दे कि वर्तमान में इंश्योरेंस कई तरह के होते है, जिसमें लाइफ इंश्योरेंस से लेकर, घर, कार, स्मार्टफोन , दूकान, कंपनी आदि सभी चीजों का इंश्योरेंस होता है।
जहां व्यक्ति से बीमा कंपनी के द्वारा एक निश्चित धनराशि ली जाती है तथा इंश्योरेंस पॉलिसी के नियम और शर्त के अनुसार किसी नुकसान की स्थिति में व्यक्ति को हर्जाना दिया जाता है।

Insurance क्या है
अपने आर्टिकल में हम आपको पहले ही बता चुके है कि इंश्योरेंस किसी व्यक्ति को भविष्य में होने वाले किसी भी आर्थिक नुकसान से बचाता है। हालांकि इसके लिए आपको किसी बीमा कंपनी का चयन कर उसका इंश्योरेंस लेना होगा।
यह आपके नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी के द्वारा निर्धारित शर्त के अनुसार होती है। हर बीमा कंपनी के अपने नियम और शर्ते होती है। इन नियमों का पालन कर बीमा कंपनी पॉलिसी धारक के होने वाले नुकसान का हर्जाना देती है। वर्तमान समय में इंश्योरेंस बहुत ही आवश्यक हो गया है।
क्योकि भागदौड भरे इस जीवन में मनुष्य अपने स्वास्थ्य और अपने जरुरी वस्तुओं का ध्यान नहीं रख पाता है। ऐसे में स्वास्थ्य हानि या वस्तु की क्षति हो जाने की स्थिति में इंश्योरेंस ही आपके काम आता है। जो आपके भविष्य को सुरक्षित रखता है।

Insurance के प्रकार
अब तक हम अपने आर्टिकल में आपको इंश्योरेंस क्या है तथा यह किस तरह से काम करता है, इस विषय में जानकारी दे चुके है।
वहीं अब हम आपको जानकारी देंगे कि आखिर insurance कितने प्रकार के होते है। तो आपको बता दे कि इंश्योरेंस मुख्यतः दो प्रकार के होते है – जीवन बीमा (Life Insurance) और साधारण बीमा (General Insurance)।

जीवन बीमा (Life Insurance)
जैसा कि नाम से ही जाहरी होता है कि जीवन बीमा या लाइफ इंश्योरेंस किसी व्यक्ति के जीवन का बीमा होता है। जहां पॉलिसी खरीदने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके आश्रित व्यक्ति को बीमा कंपनी कि और से मुआवजा दिया जाता है।
किसी परिवार में अगर मुखिया की असमय मृत्यु हो जाने पर परिवार के लिए मुश्किल पड़ जाती है। ऐसे में परिवार के आश्रित को बीमा कंपनी मुआवजा देती है। बताते चले कि वित्तीय योजना में सबे पहले लाइफ इंश्योरेंस खरीदने का ही सुझाव दिया जाता है।
साधारण बीमा (General Insurance)
साधारण बीमा के तहत वाहन, पशु, घर, स्वास्थ्य, फसल इंश्योरेंस आदि शामिल होते है। अर्थात अगर आपकी जरुरी वस्तुओं जैसे घर, फसल, पशु आदि को प्राकृतिक आपदा, जैसे भूकंप, आग, बाढ़ आदि से कोई नुकसान होता है और अगर आपने जनरल इंश्योरेंस ले रखा है तो आपको आपके नुकसान का हर्जाना बीमा कंपनी के द्वारा दिया जाता है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा भी जनरल इंश्योरेंस के अंतर्गत आता है। जहां आपको होने वाली किसी भी बीमारी, सर्जरी आदि का खर्चा बीमा कंपनी ही उठाती है। वहीं जनरल इंश्योरेंस में वाहन बीमा भी शामिल होता है, जो आपको अपने वाहन के गुम हो जाने, आपके वाहन का एक्सीडेंट हो जाने या किसी अन्य व्यक्ति के आपके वाहन से घायल हो जाने की स्थिति में आपको काफी मदद पहुंचाता है।
इस तरह से यात्रा बीमा, कारोबार उत्तरदायित्व बीमा, फसल बीमा भी आपके होने वाले नुकसान की भरपाई करता है। लेकिन जनरल इंश्योरेंस की भी अपनी कुछ शर्त होती है।
Insurance कैसे कराएं
आप अगर साधारण बीमा और जीवन बीमा लेना चाहते है तो आप इसके लिए आप बीमा एजेंट से संपर्क कर सकते है। जो कि आपको कई तरह की बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी देते है। इन बीमा योजना और कंपनी का चुनाव आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है।
साथ ही अगर आप चाहे तो ऑनलाइन भी इंश्योरेंस करा सकते है। इसके लिए आप किसी भी बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जाकर उसके प्रीमियम और उसमें मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार इंश्योरेंस का चुनाव कर सकते है।
वर्तमान में बीमा पॉलिसी से जुड़ी कई सारी वेबसाइट है, जहां आपको अलग अलग कंपनी की इंश्योरेंस पॉलिसी को कम्पेयर करने का ऑप्शन भी मिलता है। इन्ही वेबसाइट में सबसे लोकप्रिय है पॉलिसी बाजार। जहां आपको हर तरह के इंश्योरेंस के लिए कई सारे ऑप्शन मिल जाते है।

Insurance देने वाली कंपनियां
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी है कि वर्तमान में आपको कई तरह के इंश्योरेंस की सुविधाएँ मिलती है। हर कंपनी आपको आपकी बीमा पॉलिसी पर अलग तरह की सुविधा देती है। आप अपनी पसंद और जरुरत के अनुसार कंपनी को चुन सकते है। आइये जानते है बीमा पॉलिसी देने वाली मुख्य कंपनियां कौन कौन सी है।
Insurance Company | Insurance Company |
---|---|
LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) | न्यू इंडिया इंश्योरेंस |
बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस | ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस |
IFFCO टोकियो जनरल इंश्योरेंस | ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस |
ओरियंटल इंश्योरेंस | बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस |
HDFC इंश्योरेंस | नेशनल इंश्योरेंस |
मैक्स इंश्योरेंस |

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गये होंगे कि Insurance In Hindi क्या है।
ये भी पढ़िए
- Sukanya Samriddhi Yojana In Hindi, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme In Hindi, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- Kisan Credit Card कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- Bhamashah Card कैसे बनाये, जानिए कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी
FAQ
Insurance कितने प्रकार के होते है?
इंश्योरेंस दो प्रकार के होते है – जीवन बीमा (Life Insurance) और साधारण बीमा (General Insurance)।
Insurance देने वाली सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है?
LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है।
Insurance In Hindi क्या होता है?
आपको बता दे कि Insurance को हिंदी में बीमा कहा जाता है।