भारत सरकार ने वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए विदेशी वस्तुओं के आयात को कम करने और निर्यात को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इसके तहत सरकार उन उद्यमियो की आर्थिक सहायता भी कर रही है जो मेक इन इंडिया से जुड़े सामान का निर्माण करते है।
इतना ही नहीं चीन से बढ़ते तनाव के बाद में भारत सरकार द्वारा चाइनीज ऐप्स पर तो बैन लगाया ही गया, साथ ही उसके यहां से आयात की जाने वाली वस्तुओं में भी कटौती कर दी है।
ऐसे में हर व्यक्ति जो Mobile का उपयोग करता है, उसके मन में अपने स्मार्टफोन या मोबाइल के बारे में यह जानने को लेकर दिलचस्पी रहती है कि आखिर उसके पास जो मोबाइल है वह किस देश का है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको यह जानकारी देंगे कि भारत की मोबाइल कंपनी कौन-कौन सी हैं।

Table of Contents
भारतीय मोबाइल कंपनियां
भारत में Mobile फोन यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है। लोग मोबाइल खरीदने से पहले उसकी कीमत और उसके फीचर्स के बारे में जानते है। आमतौर पर लोग उसी फोन को खरीदना चाहते है, जिसमें कम दाम में बेहतरीन फीचर मिल जाए। ऐसे में चाइनीज कंपनियां यूजर्स को अपनी और आकर्षित कर लेती है।
हालांकि कई भारतीय मोबाइल कंपनियां भी ऐसी है जो कम दाम में आकर्षक फीचर उपलब्ध कराती है। नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से आइए जानते है भारतीय Mobile कंपनियां कौन-कौन सी है।
भारतीय मोबाइल कंपनियां | इंडियन मोबाइल कंपनियां | भारतीय मोबाइल कंपनियां | इंडियन मोबाइल कंपनियां | भारतीय मोबाइल कंपनियां | इंडियन मोबाइल कंपनियां |
---|---|---|---|---|---|
माइक्रोमैक्स | लावा | कार्बन | इंटेक्स | XOLO | स्पाइस |
वीडियोकॉन | LYF | सेलकॉन | ओनिडा | HCL | विप्रो |
Iball | AKAI | टी सीरिज | सलोरा | Arise | टेक्सला |
चीन की मोबाइल कंपनियों के नाम
वैसे तो आज पूरी दुनिया में चीन की Mobile कंपनियों ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। अपने सस्ते और जबरदस्त फीचर वाले मोबाइल फोन के चलते चीनी कंपनियों ने भारत में भी अपनी पकड़ को मजबूत किया है।
जहां तक बात की जाए चाइनीज मोबाइल कंपनियों की तो इनमें लिनोवो , जियोनी, कूलपैड, हवाई, विवो, ओप्पो, रियलमी और शाओमी (MI) शामिल है। इन कंपनियों के Mobile बेहतरीन क्वालिटी, शानदार फीचर्स और कम दामों में उपलब्ध है, जिससे ये आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
अमेरिकी मोबाइल कंपनियां
वैसे तो केवल भारतीय और चायनीज कंपनियों में ही Mobile फोन मार्केट को कवर करने की होड़ नहीं लगी है, बल्कि कई विदेशी कंपनियां भी इस लिस्ट में शामिल है। जैसे अमेरिका की एप्पल अपने महंगे स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है, जिसके यूज़र्स की एक अलग तादाद है।
इसके अलावा अमेरिका की अन्य Mobile कंपनियां डेल, HP, मोटोरोला, Infocus और माइक्रोसॉफ्ट है। इन मोबाइल फोन के फीचर शानदार होते है। अपनी बेहतरीन क्वालिटी के कारण इन कंपनियों के मोबाइल फोन महंगे होते है।
अन्य देशों की मोबाइल कंपनियां
जापान भी अपने Mobile फोन निर्माण के लिए जाना जाता है। अगर बात की जाए जापान की मोबाइल कंपनियों की तो, इनमें सोनी, SANSUI, तोशीबा और पैनासोनिक प्रमुख है। वहीं दक्षिण कोरिया भी मोबाइल फोन के निर्माण में अपनी एक पहचान रखता है।
इनकी मोबाइल कंपनियों में Samsung और LG का नाम आता है। वहीं अन्य देशों की मोबाइल कंपनियों की बात करें तो ASUS, एचटीसी और ACER ताइवान की मोबाइल कंपनियां है। वहीँ फिलिप्स नीदरलैंड की, ब्लैक बेरी और डाटाविंड कनाडा की तथा नोकिया फ़िनलैंड की मोबाइल कंपनी हैं।
उम्मीद है आपको भारतीय मोबाइल कंपनियां कौन कौन सी है उसके विषय में जानकारी मिल गई होगी। इसके साथ ही आपको अन्य देशों की Mobile कंपनियों के बारे में भी पता चल गया होगा।
ये भी पढ़िए
- कौन है Facebook का मालिक, यह किस देश की कंपनी है
- क्या होता है ISI Mark, जानिए इसकी पूरी जानकारी
- Pakistan में कुल कितने राज्य है, देखिए पाकिस्तानी राज्यों की 2021 की लिस्ट
- 2 सेकंड में कैसे हटाए Photo का Background, जानिए आसान तरीका
FAQ
Mobile कंपनी मोटोरोला किस देश की कंपनी है?
मोटोरोला अमेरिका की Mobile कंपनी है। मोटोरोला के मोबाइल फोन के फीचर शानदार होते है। अपनी बेहतरीन क्वालिटी के कारण इस कंपनी के मोबाइल फोन महंगे होते है।
Mobile कंपनी सैमसंग किस देश की कंपनी है?
Mobile कंपनी सैमसंग साउथ कोरिया की कंपनी है।