भारत के राष्ट्रीय खेल का जब भी नाम आता है तो अधिकतर लोगों के जहन में जो पहला नाम आता है वह है Cricket। लेकिन आपको बता दे कि क्रिकेट India का राष्ट्रीय खेल नहीं है।
यह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय खेल है। ऐसे में आपके मन में विचार आता होता कि अगर क्रिकेट भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है तो फिर जरूर हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल होगा। अगर आप ऐसा सोच रहे हो तो आप बिलकुल गलत हो। हॉकी भी भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है।
दरअसल हमें लगता है कि जो खेल जिस देश में ज्यादा लोकप्रिय होता है, वहां के लोग उसे ही अपना राष्ट्रीय खेल मानने लगते है। जैसे India में Cricket इतना ज्यादा लोकप्रिय है कि अन्य खेलों को तो दर्शक भी नसीब नहीं होते। ऐसे में आज हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे की भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है, उससे पहले आप यह जान लिजिए की कोई खेल राष्ट्रीय खेल कैसे बनता है।

Table of Contents
कोई खेल राष्ट्रीय खेल कैसे बनता है
आपको बता दे कि किसी खेल को राष्ट्रीय खेल बनाने का निर्णय वहां की सरकार द्वारा ही लिया जाता है। हालांकि सरकार किसी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित करने के पहले उस खेल के इतिहास को देखती है तथा यह भी देखती है कि उस खेल ने देश का नाम कितना गौरवान्वित किया है।
उदाहरण के लिए जिस तरह Cricket का जन्म दाता इंग्लैंड को माना जाता है और वहां की सरकार द्वारा इसे ही अपना राष्ट्रीय खेल भी घोषित किया गया।
ये भी पढ़िए
जानिए क्या होती है TRP और इसे कैसे मापा जाता है?
Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है
वहीं 4 बार क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुके देश ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय खेल Cricket ही है। लेकिन यह जरूरी नहीं की हर देश का राष्ट्रीय खेल एक जैसा हो, कहीं किसी देश का राष्ट्रीय खेल, फुटबॉल होता है तो किसी का बेसबॉल।
ऐसे में यह कहा जा सकता है की किसी खेल का राष्ट्रीय खेल बनना उस देश की जनता की पसंद और वहां की सरकार की इच्छा पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़िए
PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है
जानिए क्या है Jio कस्टमर केयर का नंबर
क्या है भारत का राष्ट्रीय खेल
अब बात आती है कि आखिर India का राष्ट्रीय खेल कौन सा है। ज्यादातर लोगों ने टीवी और न्यूज़ में सुना और पढ़ा होगा कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। लेकिन आपको बता दे कि भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल अब तक सरकार द्वारा घोषित नहीं किया गया है। भारत सरकार हर खेल को बढ़ावा दे रही है।
दरअसल वर्ष 2012 में कई लोगों ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानने का प्रयास किया था कि हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल कब घोषित किया गया था, लेकिन सरकार के पास इस बात से जुड़ी कोई जानकारी मौजूद नहीं थी, जिसके बाद भारत सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि अब तक भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नहीं है।
खेल मंत्रालय ने इस जवाब में कहा था कि अब तक भारत सरकार द्वारा किसी भी खेल को नेशनल गेम के रूप में घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने इसके पीछे का कारण सभी खेलों को बढ़ावा देने का बताया था।
भारत और हॉकी

अपने कई किताबों और वेबसाइट में यह पढ़ा होगा कि India का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। दरअसल ऐसा मानने के पीछे भारत में हॉकी का स्वर्णिम इतिहास है। दरअसल 1928 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम ने 1928 से लेकर 1956 तक लगातार 6 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।
इस समय को भारतीय हॉकी का गोल्डन एरा कहा जाता है। इस समय ही भारत को मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी मिले थे। जिनका नाम हॉकी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है। आज भी हॉकी में भारतीय टीम का अपना दबदबा है।
ये भी पढ़िए
भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है
आखिर किस देश की कंपनी है Samsung, कौन है Samsung का मालिक
भारत और क्रिकेट

जिस तरह अमेरिका में बेसबॉल खूब पसंद किया जाता है, ठीक उसी तरह भारत में क्रिकेट की दीवानगी भी नजर आती है। वैसे तो दुनिया भर में क्रिकेट के करोड़ों लोग दीवाने है, लेकिन भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों की दीवानगी देखते है बनती है।
ऐसे में ज्यादातर लोग क्रिकेट को भी India का राष्ट्रीय खेल मानते है। इसके पीछे का कारण भारत में Cricket की लोकप्रियता के साथ इसका संबंध ब्रिटिश शासन के साथ भी जोड़कर देखा जाता है।
ये भी पढ़िए
TIK TOK के मालिक का नाम क्या है तथा यह किस देश का एप्लीकेशन है
प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?
दरअसल भारत पर इंग्लैंड से आए अंग्रेजों ने कई सालों तक राज किया था और इंग्लैंड का राष्ट्रीय खेल क्रिकेट है, ऐसे में कई लोगों को इस बात को लेकर दुविधा थी।
हालांकि क्रिकेट को Indiaका राष्ट्रीय खेल मानने के पीछे इस खेल में भारत की उपलब्धियों को भी माना जाता है। 2 बार क्रिकेट वर्ल्ड कप और एक बार टी20 वर्ल्ड कप का अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम आज इस खेल की शीर्ष टीमों में से एक है।
उम्मीद है आपको यह पता चल गया होगा कि भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है।
ये भी पढ़िए
- Paytm का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है
- China में कुल कितने राज्य है, जानिए 2021 की लिस्ट
- जानिए कौन है Mitron App का मालिक तथा यह किस देश का ऐप है
- SBI में रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे चेंज करे
- Airtel सिम का कैसे चेक करे Net Balance, जानिए पूरा तरीका
- जनसंख्या, क्षेत्रफल और अर्थव्यवस्था के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
FAQ
India के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट टीम में कितने खिलाड़ी होते है?
क्रिकेट टीम में 11 खिलाडी होते है। जिनमें बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेटकीपर शामिल होते है।
India की क्रिकेट टीम कितने एक दिवसीय वर्ल्ड कप जीत चुकी है?
India की क्रिकेट टीम 2 एक दिवसीय वर्ल्ड कप जीत चुकी है।