वर्तमान युग इंटरनेट का युग है, आज हर कोई अपना ज्यादातर समय इंटरनेट पर बिताता है। समय के साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी कई बदलाव हुए है, जिससे आज हाई स्पीड इंटरनेट पर लोग ब्राउजिंग करते है।
अगर कहा जाए की आज के समय में सभी लोग इंटरनेट पर पूरी तरह आश्रित हो गए है तो यह बात गलत नहीं होगी। जहां कुछ लोग इंटरनेट का उपयोग अपने जरूरी काम को करने के लिए करते है, वहीं कुछ लोग केवल मनोरंजन के लिए इंटरनेट का उपयोग करते है।
आज आपकी हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इंटरनेट के साथ में जुड़ी होती है। जिसमें किसी न किसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। इंटरनेट के द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त करना या इंटरनेट के माध्यम से दुनिया से जुड़ना ICT के अंतर्गत आता है। आज हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे कि ICT क्या है और यह कैसे काम करता है।

क्या है ICT का फुल फॉर्म
ICT क्या है यह कैसे काम करता है इसे जानने से पहले आपका यह जानना जरूरी है कि ICT का फुल फॉर्म क्या होता है। तो आपको बता दे कि ICT का फुल फॉर्म Information and Communication Technology होता है।
इसे हिंदी भाषा में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी भी कहा जाता हैं। आज यह आम आदमी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं। ICT अर्थात सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का हेल्थ, गवर्नेंस, एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे कई सारे क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
वैसे ICT के Information and Communication Technology के अलावा कई फुल फॉर्म है। जिनका उपयोग जरूरत के हिसाब से अलग-अलग स्थानों पर होता है। ये निम्न है-
- Information and Computer Technology
- Information and Communications Technology
- Intermittent Cervical Traction
- Influence Coefficient Tests
- Interface Control Tooling
- Information and Communication Technologies

ये भी पढ़िए
OBC Caste क्या है, जानिए ओबीसी कास्ट के बारे में पूरी जानकारी
PWD क्या है तथा यह कौन-कौन से कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी
ICT क्या है
अगर बात की जाए ICT की तो इस डिजिटल वर्ल्ड में इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन के लिए जिन-जिन टेक्नोलॉजी का उपयोग होता है, वे सभी ICT के अंतर्गत आती हैं।
इसी के साथ ही सूचना और संचार की प्रौद्योगिकी भी ICT कहलाती है। वर्तमान युग में कंप्यूटर , मोबाइल या अन्य कोई उपकरण इंटरनेट से कनेक्ट हो पाते है उसके पीछे ICT ही होता है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की कई अलग अलग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है।
अगर इसे और भी विस्तार से समझे तो, आज हम अपने फ़ोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट का उपयोग कर, मैसेज, वीडियो कालिंग, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि का इस्तेमाल करते है, यह सब ICT के माध्यम से ही होता है।

ये भी पढ़िए
SIR शब्द का फुल फॉर्म क्या है, जानिए इस शब्द से जुड़ी महत्वपूर्व जानकारी
क्या होता है CISF का फुल फॉर्म तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी
ICT की आवश्यकता
आज के इस टेक्नोलॉजी के युग में हर काम में iCT की आवश्यकता पड़ती है। अगर मान लीजिए अगर आज इंटरनेट पूरी तरह से बंद हो जाए, तो लोग अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करने लगेंगे।
कई सारे काम आज इंटरनेट के माध्यम से होते है। जिनमें ऑनलाइन व्यापार, सोशल गेदरिंग, मनोरंजन आदि सभी ICT पर ही निर्भर करता है।
आज ऑनलाइन व्यापार इतना विशाल हो चुका है कि घर बैठे आप किसी भी सामान को मांगा सकते हो। बिना ICT के वर्तमान समय में व्यापार की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

आज मनोरंजन के लिए भी लोग youtube या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते है। आज ऑनलाइन गेम,ऐप्स और वेबसाइट का मार्केट अपने आप में विशाल मार्केट बन गया है।
जहां आप न केवल अपना मनोरंजन कर सकते है बल्कि अपना करियर भी बना सकते है। इसके साथ में आज लोग व्हाट्सएप, फेसबुक आदि सोशल साइट के माध्यम से दुनिया के लोगों के साथ में जुड़ते है। इसमें भी ICT की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी ICT ने बड़ा बदलाव किया है।
जहां आज ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि शिक्षा के लिए जरूरी हो गए है। अंत में यही कहा जा सकता है कि ICT के बिना जीवन की कल्पना बेमानी होगी।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि ICT क्या है तथा यह कैसे काम करता है।
ये भी पढ़िए
- MC किसे कहते है तथा इसके लक्षण क्या होते है, जानिए पूरी जानकारी
- BTC क्या होता है और इसका कोर्स कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
- Online DJ Name Maker से DJ Name Voice कैसे बनाते है, जानिए पूरी जानकारी
- VIP का मतलब क्या होता है तथा किसे कहा जाता है VIP, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
ICT का फुल फॉर्म क्या होता है?
ICT का फुल फॉर्म Information and Communication Technology होता है। इसे हिंदी भाषा में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी भी कहा जाता हैं।