Hotstar से गैलरी में Video या Movie कैसे डाउनलोड करे

Covid-19 के दौर में जब पूरी दुनिया लॉकडाउन के चलते घरों में बंद थी तब आम लोगों की जिंदगी में वीडियो, सीरियल और मूवी है मनोरंजन का साधन बने हुए थे।

वहीं इस दौर में आम लोगों के बीच कई वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी लोकप्रिय हुए, जिन्होंने आम जनता का न केवल मनोरंजन किया बल्कि उन्हें वीडियो सीरियल और मूवी देखने का एक अलग है अनुभव प्रदान किया। इन्ही वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म में Hotstar भी एक जाना पहचाना नाम है।

भारत का सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म बन चुका Hotstar पर्सनल कंप्यूटर यूज़र्स को वेबसाइट के रूप में तथा स्मार्टफोन यूज़र्स को App के रूप अपनी सर्विस दे रहा है।

लेकिन हर किसी के मन में Hotstar से वीडियो गैलरी में कैसे डाउनलोड करे, इस बात को जानने की उत्सुकता रहती है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आखिर हॉटस्टार से गैलरी में वीडियो मूवी कैसे डाउनलोड करे। 

Hotstar से गैलरी में Video या Movie कैसे डाउनलोड करे
Hotstar से गैलरी में Video या Movie कैसे डाउनलोड करे

हॉटस्टार से वीडियो या मूवी को कैसे डाउनलोड करे 

कभी कभी आप जब वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म Hotstar का इस्तेमाल करते है तो आपको उसमे मौजूद वीडियो या मूवी को डाउनलोड करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप दो तरीकों से Hotstar से वीडियो या मूवी को डाउनलोड कर सकते है।इनमें से एक तरीका ऑफिसियल है तथा दूसरा अनऑफिसियल।

ऑफिसियल तरीका हॉटस्टार खुद अपने यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराता है। हालांकि कुछ समय पहले तक हॉटस्तर में डाउनलोड का ऑप्शन नहीं था, लेकिन जब यूज़र्स की मांग बड़ी तो यह ऑप्शन हॉटस्टार ने अपने यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया।

लेकिन यह डाउनलोड करने का ऑप्शन बिलकुल यूट्यूब की तरह था, जहां आप वीडियो डाउनलोड करते है तो वह ऐप में ही सेव हो जाता है और जहां आप इसे बिना इंटरनेट के भी देख सकते है। लेकिन इस ऑप्शन से आप अपनी गैलरी या स्टोरेज में हॉटस्टार का वीडियो डाउनलोड नहीं कर सकते। 

Hotstar से गैलरी में Video या Movie कैसे डाउनलोड करे
Hotstar से गैलरी में Video या Movie कैसे डाउनलोड करे

हॉटस्टार से वीडियो डाउनलोड करने का ऑफिसियल तरीका 

  1. आपको अपने स्मार्टफोन में Google प्लेस्टोर पर जाना होगा।
  2. यहां जाकर आपको Hotstar का अपडेट वर्जन डाउनलोड करना होगा।
  3. अब आपको हॉटस्टार में उस सीरियल, वीडियो या मूवी को चलाना होगा, जिसे आपको डाउनलोड करना है।
  4. यहां आपको वीडियो के नीचे डाउनलोड का बटन दिखेगा, जहां क्लिक कर आप अपनी मनपसंद की क्वालिटी में उस वीडियो को डाउनलोड कर सकते है। 
  5. ऐसा करते है आपका वीडियो, सीरियल या मूवी डाउनलोड होने लगेगी। 
  6. यह वीडियो आपके ऐप में ही सेव होगा, जिसे आप बिना नेट के भी देख सकते है। 

ये भी पढ़िए

दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है, जानिए Longest Man की पूरी जानकारी

Pakistan में कुल कितने राज्य है, देखिए पाकिस्तानी राज्यों की 2021 की लिस्ट


स्टोरेज या गैलरी में हॉटस्टार से वीडियो डाउनलोड करने का तरीका 

यदि आप अपने मोबाइल फोन की स्टोरेज में Hotstar के वीडियो या मूवी को डाउनलोड करना चाहते है तो आपको इसके अनऑफिसियल तरीके को चुनना होगा। आइए जानते है यह पूरी प्रक्रिया।

  1. अपने ब्राउजर में Videoder.com नाम की वेबसाइट को ओपन करे।
  2. वेबसाइट पर आपको एप्लीकेशन डाउनलोड करने के दो ऑप्शन मिलेंगे।
  3. PC के लिए उपयोग करना है तो डाउनलोड फॉर विंडोज़ और मोबाइल फोन के लिए उपयोग करना है तो डाउनलोड फॉर एंड्राइड।
  4. अब आपको इसे डाउनलोड कर इंस्टाल करन होगा।
  5. इंस्टाल करने के बाद ऐप या वेबसाइट के होमपेज पर आपको दिखाई दे रहे कई वेबसाइट के आइकॉन में से  हॉटस्टार को ओपन करे।
  6. अगर आपको Hotstar नहीं भी दिखे तो आप सर्च बॉक्स में हॉटस्टार सर्च कर ले। 
  7. अब आपको जिस भी वीडियो, सीरियल या मूवी को डाउनलोड करना है उसे प्ले करने के बाद उसके राइट साइड में दिख रहे डाउनलोड बटन पर क्लिक कर दे। 
  8. अब वीडियो की क्वालिटी सिलेक्ट करने के साथ ही आप स्टार्ट डाउनलोड पर क्लिक कर दे। 
  9. आपका वीडियो डाउनलोड होना शुरू हो गया है। 

ये भी पढ़िए

2021 में भारत में कुल कितने गाँव है, जानिए भारतीय Village की कुल संख्या

क्या होता है ISI Mark, जानिए इसकी पूरी जानकारी


हॉटस्टार के बारे में 

जैसा हमने आपको बताया कि Hotstar एक वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप है। इसको क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 से ठीक पहले फरवरी 2015 में स्टार इंडिया द्वारा लॉन्च किया गया था।

हॉटस्टार पर साल 2015 के क्रिकेट विश्व कप को लाइव दिखाया गया था। लाइव क्रिकेट दिखाने के चलते हॉटस्टार कुछ ही समय में भारत में काफी लोकप्रिय हो गया।

इसके बाद Hotstar पर टीवी सीरियल, वेब सीरिज़ और लेटेस्ट मूवीज भी दिखाई जाने लगी। अपनी इन ही खूबियों के चलते हॉटस्टार भारत का सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म बन गया। 

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आप यह जान गए होंगे कि Hotstar से गैलरी में Video या Movie कैसे डाउनलोड करे। 


ये भी पढ़िए

  1. Jio Phone में Play Store कैसे चलाए, जानिए पूरी जानकारी
  2. Roposo किस देश का है ऐप है और इसका मालिक कौन है
  3. 2021 में नेपाल की जनसंख्या कितनी है, जानिए Nepal की पूरी जानकारी
  4. Idea Sim में Caller Tune को free में कैसे करे सेट

FAQ

Hotstar कब लॉन्च हुआ था?

Hotstar एक वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप है। इसको क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 से ठीक पहले फरवरी 2015 में स्टार इंडिया द्वारा लॉन्च किया गया था।

Whatsapp को किसने खरीदा था?

Whatsapp को 19, फरवरी 2014 में फेसबुक ने $19 billion डॉलर में खरीदा था।

Spread the love

Leave a Comment