आज सोशल मीडिया के इस युग में हर कोई अपने खाली समय को सोशल प्लेटफॉर्म पर बिताना पसंद करता है। आज Instagram, फेसबुक , व्हाट्सऐप, ट्विटर , टेलीग्राम जैसे कई ऐसे सोशल प्लेटफ़ॉर्म मौजूद है, जिनके माध्यम से लोग अपना मनोरंजन करते है।
इन सोशल प्लेट फॉर्म में इन दिनों सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्लेटफ़ॉर्म Instagram बन चुका है। जहां लोग अपने फोटो और वीडियो अपने फ़ॉलोअर्स के साथ में शेयर करते है। इस ऐप की लोकप्रियता का कारण इस ऐप के एडवांस फीचर है, जो इसे अन्य सोशल प्लेटफॉर्म से अलग बनाता है।
आज दुनियाभर में अपनी लोकप्रियता बना चुके Instagram को आम इन्सान से लेकर बड़े बड़े सेलेब्रिटी चलाते है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन है Instagram का मालिक और क्या है इसका इतिहास।

कौन है Instagram का मालिक
गूगल प्लेस्टोर पर 1 बिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड वाला Instagram, एप्पल ऐप स्टोर पर भी मिलियन में अपनी संख्या पार कर चुका है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर Instagram का मालिक कौन हैं। लेकिन उससे पहले यह जानना जरुरी है कि आखिर Instagram को बनाया किसने है।
तो आपको बता दे कि Instagram की वेबसाइट और इसके ऐप का निर्माण अमेरिका केरहने वाले Kevin Systrom और Mike Krieger ने किया था।
हालांकि प्रारंभ में इसे कंप्यूटर प्रोग्राम के तौर पर शुरू किया गया था तथा इसका नाम बर्बन रखा गया। लेकिन बाद में केविन को जब इंटरनेट पर फोटो शेयर करने वाली वेबसाइट की जरुरत महसूस हुई तो उन्होंने बर्बन ऐप में कई परिवर्तन किए और 6 अक्टूबर 2010 में इसे लॉन्च कर दिया।
इसकी बढती लोकप्रियता को देखते हुए करीब 100 करोड़ डॉलर की डील में इसे फेसबुक और Whatsapp के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने इसे खरीद लिया। ऐसे में आप यह कह सकते है कि Instagram के मालिक फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग है।

ये भी पढ़िए
Mp3 Song में कैसे लगाए अपना फोटो, जानिए पूरी जानकारी
गाड़ी के नंबर से Owner का नाम कैसे पता करे, जानिए पूरी जानकारी
2021 में भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, जानिए पूरी जानकारी
इंस्टाग्राम का इतिहास
आपको बता दे कि इंस्टाग्राम के संस्थापक और वर्तमान में इसके CEO केविन सिस्टरोम को बचपन से ही टेक्नोलॉजी में रूचि थी। 30 दिसम्बर 1983 को जन्में केविन ने कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट रहे। इसके साथ ही उन्होंने मैनेजमेंट साइंस और इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे सब्जेक्ट में भी अपनी पढ़ाई की।
2006 में उन्होंने अपनी डिग्री पूरी करने के बाद गूगल में असोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। केविन ने 3 साल तक गूगल में, जीमेंल, गूगल कैलेंडर, डॉक्स आदि पर काम किया। इसके बाद उन्होंने Nextstop.com नामक स्टार्टअप में काम करना शुरू किया।
अपने खाली समय में केविन ने एक फोटो शेयर करने वाले प्लेटफ़ॉर्म पर काम शुरू किया। जिसे उन्होंने बर्बन नाम दिया। इसके बाद उन्होंने अपने इस प्रोग्राम को अपने दोस्तों के साथ साझा किया।
ये भी पढ़िए
सैनिटाइजर क्या है, जानिए हिंदी में Sanitizer का मतलब क्या होता है
EMI क्या है और EMI कैसे काम करती है, जानिए पूरी जानकारी
Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है
Instagram की एक नई शुरुआत
अपने दोस्तों से मिले अच्छे रिस्पोंस को देखने के बाद उन्होंने उन्होंने इस प्रोग्राम के लिए निवेश कंपनी की तलाश शुरू कर दी। केविन की मेहनत रंग लाइ और बेसलाइन और एंडरसन हर्वित्ज नामक कंपनी ने बर्बन में 5 लाख डॉलर का निवेश किया।
बर्बन के प्रोग्राम को आगे बढाने के लिए केविन ने अपने फ्रेंड माइक को अपने स्टार्टअप बर्बन का कोफाउंडर बना दिया। लेकिन बर्बन पर काम करते हुए केविन और माइक को काफी परेशानी आई। जब बर्बन स्टार्टअप नहीं चल रहा था तो केविन ने फोटो शेयरिंग पर ध्यान देना शुरू किया।
इसके बाद केविन ने फोटो शेयरिंग के लिए फिल्टर्स के साथ में अपना ऐप बनाया। इस ऐप को पहले सिर्फ आईफोन के लिए बनाया गया। बाद में केविन ने अपने दोस्त माइक के साथ इसपर कई हफ्तों तक काम किया और 6 अक्टूबर 2010 को Instagram लॉन्च हो गया।

ये भी पढ़िए
Phishing क्या है, जानिए फिशिंग अटैक से कैसे बचे
जानिए दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कौन सा है, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
जनसंख्या, क्षेत्रफल और अर्थव्यवस्था के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
Instagram की सफलता
बर्बन नाम से शुरू हुए प्रोग्राम को केविन ने Instagram के नाम से लॉन्च किया। जहां केविन ने इंस्टाग्राम नाम इंस्टेंट और टेलीग्राम के नाम को मिलकर रखा। रिपोर्ट की माने तो Instagram अपने 24 घंटो के अन्दर ही 25 हजार से अधिक बार डाउनलोड कर लिया गया था।
यह ऐप लोगों के बीच अपने नए फीचर के चलते लोकप्रिय हुआ। इस ऐप की लोकप्रियता आम लोगों के बीच इतनी हो गई थी कि इसने 9 महीने में 7 मिलियन यूज़र्स के आंकड़े को भी पार कर लिया। यह ऐसा वक्त था जब कई बड़ी हस्तियों ने Instagram को ज्वाइन कर लिया था।
Instagram लोकप्रियता देखकर Facebook के सीईओ Mark Zuckerberg ने इसे खरीदने का प्लान बनाया। Instagram को खरीदने के लिए ट्विटर जैसे बड़े नाम भी लिस्ट में थे। खबरों की माने तो ट्विटर के CEO ने Instagram को खरीदने के लिए करीब 500 मिलियन डॉलर का ऑफर दिया था।
लेकिन फेसबुक ने बाजी मरते हुए 1 बिलियन डॉलर में Instagram को खरीद लिया। वर्तमान में Instagram 1 बिलियन यूज़र्स के आंकड़े को भी पार कर चुका है

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप Instagram का मालिक कौन है और क्या है इंस्टाग्राम का इतिहास इस विषय में जान गए होंगे।
ये भी पढ़िए
- NOKIA कंपनी कैसे बनी, जानिए NOKIA कंपनी की पूरी कहानी
- दुनिया के सात अजूबे कौन से है, जानिए Seven Wonders के बारे में पूरी जानकारी
- Torrent क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी
- Electricity Bill को अपने मोबाइल पर कैसे चेक करे
- अपने मोबाइल से Free में Android App कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Instagram कब लॉन्च हुआ था ?
Instagram को 6 अक्टूबर 2010 को लॉन्च किया गया था। Instagram अपने 24 घंटो के अन्दर ही 25 हजार से अधिक बार डाउनलोड कर लिया गया था।