हाल ही में बांग्लादेशी अभिनेता Hero Alom की फोटो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया। इस फोटो में Alom के चेहरे का खूब मज़ाक बनाया गया। दरअसल Alom एक साधारण सूरत वाले अभिनेता है।
उनकी पर्सनालिटी भी कोई ख़ास नहीं है, लेकिन बावजूद इसके वे बांग्लादेश के सुपरस्टार है। इतना ही नहीं उनके साथ वहां की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियाँ काम करने के लिए बेक़रार रहती है।
अलोम का क्रेज वहां की जनता के बीच कुछ इस कदर है कि आज वे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में बात करने वाले है Hero Alom के जीवन की

Table of Contents
हीरो अलोम का पर्सनल जीवन
अगर बात करे Hero Alom के पर्सनल जीवन की तो, उनका असली नाम अशरफ़ुल अलोम सईद है। 20 जनवरी 1985 में बोगुरा बांग्लादेश में जन्मे अलोम का संबंध बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। वे बतौर फ्रीलांस म्यूजिक वीडियो मॉडल, और एक्टर के तौर पर काम करते है।
अपने म्यूजिक वीडियो के चलते लोकप्रियता हासिल करने वाले Alom सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यू ट्यूब और फेसबुक पर अपने वीडियो पोस्ट करते है। यहीं से उन्हें एक अभिनेता के तौर पर लोगो के बीच पहचान मिली है।
हालांकि उनकी लोकप्रियता कितनी है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी काई बार उनके साथ सेल्फी खींचकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर चुके है।

ये भी पढ़िए
Airtel का मालिक कौन है और ये किस देश की कंपनी है
जानिए क्या है Jio कस्टमर केयर का नंबर
Alom के जीवन के उतार चढ़ाव
हालंकि Alom का हीरो बनने का सफ़र इतना आसान नहीं था। वे एक गरीब परिवार से थे, उनके पिता चने से बने व्यंजन बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करते थे। लेकिन जब Alom की उम्र 10 साल थी तब उनके पिता ने उन्हें और उनकी माँ को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी।
10 साल के अलोम ने अपना और अपनी मां का पेट पालने के लिए चना चूरन बेचने का काम शुरू कर दिया था। लेकिन केवल एक काम से परिवार का गुजारा मुश्किल था, ऐसे में Alom ने वीडियो की दुकान पर बैठना शुरू कर लिया, जिसे कुछ समय बाद उन्हें खरीद लिया था। अलोम ने सबसे पहले टीवी और कैसेट्स बेचने का काम शुरू किया।

ये भी पढ़िए
जानिए 2021 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है
जनसंख्या, क्षेत्रफल और अर्थव्यवस्था के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
अलोम का Hero बनने का सफ़र
Alom ने अपने दम पर वीडियो की दुकान तो खरीद ली, लेकिन शुरुआत में उसे चलाना काफी मुश्किल था। अलोम ने सबसे पहले सीडी और कैसेट्स बेचने से शुरुआत की। इस दौरान उनकी दुकान पर रेगुलर आने वाले एक आदमी ने उन्हें गोद ले लिया तथा उन्हें केवल नेटवर्क का काम शुरू करने में सहायता की।
इसके बाद Alom ने अपने गांव इरुलिया से केबल नेटवर्क के काम की शुरूआत की। हालांकि केबल नेटवर्क का काम चल तो गया, लेकिन इसमें आय बहुत ही कम होती थी। ऐसे में एक दिन Alom ने अपने खुद का वीडियो बनाकर अपने केवल नेटवर्क पर प्रसारित कर दिया।
साल 2008 में आया Hero Alom का यह वीडियो लोगो द्वारा खूब पसंद किया गया। जिसके बाद अलोम ने अपने कई वीडियो लॉन्च किए, जो धीरे-धीरे लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगे। देखते ही देखते अलोम बांगलादेश के सुपरस्टार बन गए।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप Hero Alom के विषय में अच्छी तरह से जान गए होंगे।
ये भी पढ़िए
- BSNL, Airtel, Idea को Jio में Port कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
- 2021 तक भारत से कितने देश अलग हुए हैं, जानिए उनके नाम और उनका इतिहास
- 2021 में भारत के राष्ट्रपति कौन है, जानिए President के बारे में पूरी जानकारी
- Whatsapp Hack कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Hero Alom का असली नाम क्या है?
Hero Alom का असली नाम अशरफ़ुल अलोम सईद है। 20 जनवरी 1985 में बोगुरा बांग्लादेश में जन्मे अलोम का संबंध बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। वे बतौर फ्रीलांस म्यूजिक वीडियो मॉडल, और एक्टर के तौर पर काम करते है।