गुलाब जामुन कैसे बनाए, जानिए Gulab Jamun बनाने का आसान तरीका

भारत की स्वादिष्ट मिठाइयों की जब भी बात होती है, Gulab Jamun का नाम जरूर लिया जाता है। गुलाब जामुन को वैसे तो किसी विशेष अवसर पर जैसे शादी, या पार्टी में खाया जाता है। लेकिन इसका स्वाद जिसने भी एक बार ले लिया वो इसका दीवाना हो जाता है।

अगर आपने भी इसे कभी खाया होगा तो आप भी इसे पसंद जरूर करते होंगे। अक्सर लोगों के मन में यह ख़याल आता है कि कास होटलों में मिलने वाले या शादी या पार्टी में मिलने वाले Gulab Jamun घर पर भी बनाए जा सकते। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको गुलाब जामुन बनाने के आसान तरीके की जानकारी देंगे। 

गुलाब जामुन कैसे बनाए, जानिए Gulab Jamun बनाने का आसान तरीका
गुलाब जामुन कैसे बनाए, जानिए Gulab Jamun बनाने का आसान तरीका

Gulab Jamun क्या है 

अगर आपने गुलाब जामुन खाया है तो आप इसके बारे में अच्छी तरह से जानते होंगे, फिर भी हम आपको बता दे कि Gulab Jamun एक भारतीय मिठाई है, जो कि मैदा, खोया (मावा) और चीनी से मिलाकर बनाया जाता है।

यह मिठाई भारत, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में काफी पसंद की जाती है। विदेश में रहने वाले लोग भी इस मिठाई के दीवाने है। गुलाब जामुन आपको हर भारतीय शादी या उत्सव में पकवान के रूप में मिल जाएगा।

वैसे तो गुलाब जामुन को पाउडर और ब्रेड से भी बनाया जाता है, लेकिन मावे अर्थात खोये से बने गुलाब जामुन काफी पसंद किए जाते है। ये काफी मुलायम और स्वादिष्ट होते हैं। 

Gulab Jamun क्या है
Gulab Jamun क्या है 

ये भी पढ़िए

पाचन क्रिया कैसे सुधारे, जानिए Digestive System को सुधारने से जुड़ी पूरी जनकारी


Gulab Jamun बनाने के लिए जरुरी सामग्री 

जैसा कि हमने आपको बताया कि गुलाब जामुन खोया, ब्रेड और पाउडर से बनाए जाते है। इनमें सबसे ज्यादा स्वादिष्ट गुलाब जामुन खोया के बनाए जाते है। ऐसे में हम आपको खोया के गुलाब जामुन को बनाने के लिए जरूरी सामग्री को टेबल के माध्यम से बताएंगे।

सामग्री मात्रा 
खोया 200 ग्राम 
मैदा 1 कटोरी 
घी 250 ग्राम 
इलायची पाउडर 1 चम्मच 
केसर के धागे 8-10 
चीनी 2 कटोरी 
बेकिंग सोडा ¼ चम्मच 
Gulab Jamun बनाने के लिए जरुरी सामग्री
Gulab Jamun बनाने के लिए जरुरी सामग्री 

ये भी पढ़िए

Mixer Grinder खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानिए पूरी जानकारी


Gulab Jamun बनाने की विधि 

गुलाब जामुन बनाने के लिए आप सबसे पहले खोया अर्थात मावा को अच्छी तरह से मैश कर ले। अब इस मैश किए हुए मावे को एक बड़े कटोरे में डालकर उसमे बेकिंग सोडा और मैदा मिला लें।

अब इस मिश्रण में थोड़ी-थोड़ी मात्र में पानी मिलाएं और इसे सॉफ्ट होने तक गुंदे। बता दे कि गुलाब जामुन बनाने के लिए गुंदा यह मिश्रण ज्यादा कड़क ना हो जाए वरना आपके गुलाब जामुन तलने पर टूटने लगेंगे।

Gulab Jamun बनाने की विधि

चाशनी को करें तैयार

अब आपको चाशनी की तैयारी करनी होगी। इसके लिए आपको एक बड़े कटोरे या पैन में 2 कटोरी पानी को धीमी आंच पर रखे। जब इस पानी में उबाल आने लगे तो उसमें चीनी मिला दे।

इस शक्कर मिले पानी को गाढ़ी चाशनी होने तक पकाएं। अब आप इस चाशनी में इलायची पाउडर और केसर के धागों को मिला लें। अब गैस बंद कर इस चाशनी को ठंडा होने के लिए रख दें।

Gulab Jamun- चाशनी को करें तैयार
Gulab Jamun- चाशनी को करें तैयार

चाशनी और गुलाबी जामुन को मिलाएं

अब आपको एक पैन लेकर उसमें घी को गरम करना होगा। घी को धीमी आंच में गर्म होने दे। अब गुलाब जामुन के लिए गुंदे मिश्रण को गोल गोल निम्बू के आकर का कर ले और घी में तलने लगे।

अब आपको इसे तब तक फ्राई करना है जब तक यह हलके लाल कलर के न हो जाए। जब आपके सारे गुलाब जामुन तल जाए तो उन्हें प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें। अब चाशनी को फिर से गरम करें और उसमें गुलाब जामुन को मिला दे।

अब आधे घंटे के लिए चाशनी में डूबे गुलाब जामुन को गैस से उतार कर रख दे। थोड़ी देर में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छे से सोख लेंगे और आपको थोड़े फुले दिखाई देंगे। अब आप इन्हें सर्व करके अपने परिवार के साथ ख़ा सकते हैं। 

Gulab Jamun- चाशनी और गुलाबी जामुन को मिलाएं
Gulab Jamun- चाशनी और गुलाबी जामुन को मिलाएं

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि गुलाब जामुन कैसे बनाए।


ये भी पढ़िए

  1. Emitra क्या है तथा Emitra कैसे खोलते हैं, जानिए पूरी जानकारी
  2. Power Bank लेते समय किन बातों का ध्यान रखें, जानिए पूरी जानकारी
  3. BHIM App का कस्टमर केयर नंबर क्या है तथा इससे कैसे संपर्क करें

FAQ

भारत में सबसे ज्यादा कौन सी मिठाई पसंद की जाती है?

भारत में सबसे ज्यादा Gulab Jamun पसंद किया जाता है। इसके बाद बारी आती है रसगुल्लों की।

Spread the love

Leave a Comment