Gujiya कैसे बनाए, जानिए रवा गुझिया बनाने की पूरी जानकारी

भारत त्योहारों का देश है, यहां पूरे वर्ष में कई बड़े और छोटे तीज त्योहार आते है। इन सभी त्योहारों को गांवो से लेकर शहरों में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लेकिन त्यौहार जब तक त्यौहार नहीं लगता जब तक कि उसमें मिठाइयां न बनाई जाए और जब भी मिठाइयों की बात आती है तो गुझिया का नाम खास तौर पर लिया जाता है।

होली हो या दिवाली बिना गुझिया के त्यौहार की कल्पना करना बिल्कुल ही मुश्किल है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देने वाले है कि आखिर रवा Gujiya कैसे बनाए।

Gujiya कैसे बनाए, जानिए रवा गुझिया बनाने की पूरी जानकारी
Gujiya कैसे बनाए, जानिए रवा गुझिया बनाने की पूरी जानकारी

Gujiya क्या है 

गुझिया बनाने की विधि जानने से पहले आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि, आखिर गुझिया क्या है। तो आपको बता दे कि Gujiya एक भारतीय मिठाई या पकवान है, जो कि रवा/मैदा और मावा से बनाया जाता है। यह भारतीय तीज-त्योहारों में बनाई जाने वाली एक मुख्य डिश है।

यह भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर कई देशों का लोकप्रिय पकवान है। वैसे तो यह एक बहुत ही आसान डिश है, लेकिन सही विधि ना पता हो तो यह आसान डिश भी आपके पसीने छुड़ा सकती है। आइये जानते है गुझिया बनाने की विधि और इसमें लगने वाली सामग्री के बारे में। 

Gujiya क्या है
Gujiya क्या है 

ये भी पढ़िए

2021 में भारत के टॉप 5 Best Monitor कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट


Gujiya बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

हम आपको गुझिया बनाने के लिए जरुरी सामग्री के बारे में जानकारी दे रहे है। याद रहे कि हमारे द्वारा बताई गई जानकारी के हिसाब से ही आप सामग्री ले। आइये जानते है गुझिया के लिए आवश्यक सामग्री।

सामग्रीमात्रा 
मैदा 4 कप 
घी 6 बड़े चम्मच 
घी या तेलतलने के लिए, कुछ मात्रा में

भरावन के लिए 

सामाग्रीमात्रा 
रवा 2 कप 
मावा 4 कप 
इलायची पाउडर 1 चम्मच 
नारियल कद्दूकस किया हुआ 1 कप 
किशमिश 3 बड़े चम्मच 
काजू कटे हुए 5 बड़े चम्मच 
चीनी का बूरा 4 कप 


Gujiya बनाने की विधि 

  1. गुझिया की बाहर की परत के लिए सबसे पहले मैदा छानकर उसमें घी और जरूरत के हिसाब से पानी डाले।
  2. अब मैदे के इस मिश्रण को सख्त गूंद कर, थोड़ी देर के लिए इसे गीले कपड़े से ढककर रख दें। 
  3. भरावन तैयार करने के लिए गैस पर कड़ाही गर्म कर उसमे मावे को डालर धीमी आंच पर 3 मिनट तक सेंके।
  4. इस बीच मावा चलाते रहें ताकि वह जले न और जब मावा पिघल जाए तो गैस को बंद कर दें
  5. अब गैस पर एक पैन को गर्म कर उसमे रवा डाले और धीमी आंच में सेंके।
  6. रवे को हल्के भूरे रंग का होने तक सेंके।
  7. जब रवा सिक जाए तो गैस बंद कर दे, ध्यान रहे रवे को सेकते वक्त उसे चलाते रहें वरना वो जल सकता है।
Gujiya बनाने की विधि
Gujiya बनाने की विधि

बनाने की विधि पर ध्यान दे

  1.  एक बर्तन में मावा, रवा, चीनी का बूरा, किसा हुआ नारियल, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डाले और उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  2. गूंदकर रखे गए मैदे को छोटे-छोटे भागों में बांट ले। 
  3. अब आप मैदे के हर भाग को छोटी छोटी रोटी में बेल लें।
  4. गुझिया बनाने के सांचे को लेकर उसमें दोनों तरफ हल्का-हल्का तेल लगा दे।
  5. बेली हुई रोटी को गुझिया के सांचे में रखकर तैयार की गई भरावन को एक चम्मच से इसमें मिला दें।
  6. अब सांचे को बंद कर दे और जो भी हिस्सा बाहर बचे उसे हटा दें।
  7. आपको इसी तरह से सारे आटे की गुझिया तैयार करना है और उन्हें गीले कपड़े पर रखते जाना है।
  8. अंत में कड़ाई में घी या तेल गर्म कर उसमें धीमी आंच में 4 से 5 गुझिया डाले। 
  9. जब गुझिया हल्के सुनहरी रंग की हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल ले और इसी तरह सारी गुझिया तैयार कर लें।
  10. आपकी रवा गुझिया तैयार हो गई है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Gujiya कैसे बनाए।  


ये भी पढ़िए

  1. Besan ke laddu कैसे बनाये, जानिए बेसन के लड्डू बनाने की पूरी जानकारी
  2. थाना प्रभारी को Application कैसे लिखे, जानिए पूरी जानकारी
  3. कैसे पता करें कि Abortion सफल हुआ था या नहीं, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

भारत में काजू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

भारत में काजू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य केरल है। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: आंध्र प्रदेश व ओडिशा है। भारत में काजू 10.27 लाख हेक्टर में उत्पन्न किया जाता है। कुल उत्पादन 7.25 लाख मेट्रिक टन है।

Gujiya को और किन नामों से जाना जाता है?

गुझिया एक प्रकार का पकवान है जो मैदे और खोया से बनाया जाता है। इसे छत्तीसगढ़ में कुसली , महाराष्ट्र में करंजी, बिहार में पिड़की, आंध्र प्रदेश में कज्जिकयालु, कहते हैं।

Spread the love

Leave a Comment