अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते होंगे तो आप गूगल के बारे में जरूर जानते होंगे। दरअसल आज जब भी इंटरनेट की बात आती है तो Google का नाम साथ में जरूर आता है।
आज हर स्मार्टफोन यूज़र दिन में कम से कम एक बार Google का उपयोग तो करता ही होगा। सर्च इंजन के रूप में अपनी शुरुआत करने वाला गूगल आज इंटरनेट पर लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा काम कर रहा है।
चाहे रास्ता ढूंढना के लिए गूगल मेप का उपयोग हो या मनोरंजन के लिए यूट्यूब का उपयोग हो सभी कामों में कही न कही गूगल का उपयोग तो होता ही है। पर क्या आप जानते है कि गूगल का मालिक कौन है तथा यह किस देश का ऐप है। आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में यह जानकारी विस्तार से देंगे।

जानिए कौन है Google का मालिक
Google दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है। प्राइवेट कंपनी के तौर पर गूगल की स्थापना 1998 में की गई थी। जहां इसे अमेरिकी नागरिक सर्गे ब्रिन और लैरी पेज ने शुरू किया था।
ब्रिन और पेज एक दूसरे से सन 1995 में स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई के दौरान मिले थे। यही पर दोनों ने अपनी खुद की कंपनी बनाने का फैसला किया था।
जिसके बाद 1998 में ब्रिन और पेज ने मिलकर गूगल कंपनी को लॉन्च किया। अगर बात करे गूगल के मालिक कि तो यह कोई एक व्यक्ति नहीं है। दरअसल 2004 में गूगल को पब्लिक कर दिया गया, जिसके चलते गूगल का अब कोई एक मालिक नहीं बल्कि ढेर सारे शेयरहोल्डर है।
हालांकि कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर लैरी पेज और सर्गे ब्रिन के पास है तथा वे ही कंपनी के फाउंडर भी है, तो इस हिसाब से ये दोनों ही कंपनी के असली मालिक हुए।
गूगल के मालिक की सम्पत्ति
हमने ऊपर आर्टिकल में पढ़ा कि गूगल का कोई एक मालिक नहीं है, लेकिन इसके फाउंडर ब्रिन और पेज के पास सबसे ज्यादा शेयर होने के कारण वे ही इसके मालिक कहे जाएंगे।
ऐसे में अगर बात की जाए लैरी पेज और सर्गे ब्रिन की सम्पत्ति की तो लैरी की वर्ष 2021 में कुल संपत्ति 82.9 अरब डॉलर तथा वे विश्व के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति है।
वहीं सर्गे ब्रिन की वर्तमान में कुल संपत्ति 80.2 अरब डॉलर है तथा वे इस समय दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। बता दे कि वर्ष 2021 में लैरी पेज की संपत्ति में 42 करोड़ डॉलर और सर्गे ब्रिन की सम्पत्ति में 40.5 करोड़ डॉलर का इज़ाफा हुआ है।
ये भी पढ़िए
PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है
Google किस देश की कंपनी है
जैसा कि हमने आपको बताया की Google के संस्थापक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन अमेरिका के रहने वाले है तथा उन्होंने 1998 में इसकी स्थापना अमेरिका में ही की थी।
वहीं अमेरिका के केलीफ़ोर्निया में इसका मुख्यालय स्थित है। ऐसे में यह बात तो साफ़ होती है कि गूगल अमेरिका की कंपनी है। लेकिन गूगल दुनिया के लगभग सभी देशों को अपनी सर्विस देता है और इसके ऑफिस दुनिया के सभी देशों में है।
भारत और गूगल
अगर भारत और गूगल की बात की जाए तो फिलहाल गूगल भारत के लोगों की जरुरत बन चुका है। इंटरनेट पर कुछ सर्च करना हो या यूट्यूब पर वीडियो देखना हो, किसी को मेल करना हो या मेप से रास्ते का पता लगाना हो, हर काम में गूगल की ही आवश्यकता पड़ती है।
अर्थात कह सकते है कि आज हर व्यक्ति पूरी तरह गूगल पर आश्रित हो चुका है। वहीं गूगल भी भारत में अपनी नई नई सर्विस लॉन्च करता रहता है, क्योंकि विश्व में सबसे अधिक गूगल सर्च इंजन और उससे जुड़े प्रोडक्ट का इस्तेमाल भारत में ही होता है। इसके साथ भारतीय मूल के सुन्दर पिचई गूगल के सीईओ है। ऐसे में गूगल और भारत का संबंध और भी ज्यादा गहरा हो जाता है।
Google के प्रोडक्ट
गूगल इंटरनेट पर एकक्षत्र राज करता है। बीते 21 सालों में गूगल ने अपने कई सारे प्रोडक्ट बाजार में लॉन्च किये है। Google आज केवल एक सर्च इंजन बनकर नहीं रह गया है, बल्कि उसके कई सारे प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध है। हम नीचे दी गई तालिका में गूगल के कुछ कास प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे है।
Google के प्रोडक्ट | प्रोडक्ट | Google के प्रोडक्ट | प्रोडक्ट |
---|---|---|---|
Chrome | Gmail | Maps | YouTube |
Google Input Tools | Google Duo | Sites | Google Files |
Docs | News | Google Play Store | Hangouts |
Google Pay | Slides | Google Assistant | Translate |
ये भी पढ़े
- चाइना के App कौन-कौन से है, जानिए 2021 की लिस्ट
- 2021 में अमेरिका में हिंदुओं की जनसंख्या कितनी है
- जानिए Jio फोन में VidMate को कैसे चलाएं
- Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है
FAQ
Google की स्थापना कब की गई थी?
प्राइवेट कंपनी के तौर पर गूगल की स्थापना 1998 में की गई थी। जहां इसे अमेरिकी नागरिक सर्गे ब्रिन और लैरी पेज ने शुरू किया था।
Google के सबसे ज्यादा शेयर किसके पास है?
Google का अब कोई एक मालिक नहीं बल्कि ढेर सारे शेयरहोल्डर है। हालांकि कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर लैरी पेज और सर्गे ब्रिन के पास है।