Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी

भारत को प्राचीनकाल में सोने (Gold) की चिड़िया कहा जाता था। भारत में सोने-चाँदी इतने भरपूर मात्रा में थे कि विदेशी आक्रमणकारियों ने कई बार यहां आक्रमण किया। समय के साथ देश ने कई लड़ाइयां देखी लेकिन फिर भी यहां सोने की चमक कभी फीकी नहीं हुई।

आज भी शादी विवाह हो या फिर कोई विशेष कार्यक्रम, उपहार के रूप में लोग Gold के आभूषणों का लेन देन पसंद करते है। अर्थव्यवस्था की दौड़ में तेजी से बढ़ते भारत में आज भी लोगों में Gold को लेकर वही रूचि है जो आज से कई सालों पहले तक देखी जाती थी।

महंगाई के इस बढ़ते दौर में सोने के दाम भी आसमान पर पहुंचे है, लेकिन लोगों के बीच इसकी मांग में कमी नहीं हुई है। आज लोग Gold को एक इन्वेस्टमेंट के नज़रिये से भी खरीदते है, क्योंकि सोने के दाम दिन रात तेजी के साथ बढ़ रहे है।

लेकिन इसी भी बाजार में मिलावटखोर लोगों की भी तादाद बढ़ गई है। जिससे Gold में भी मिलावट होने लगी है। ऐसे में हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करें। 

Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी

असली नकली सोने की पहचान कैसे करे 

आज Gold के दाम आसमान को छू रहे है, लेकिन इनके खरीददरों की कमी नहीं हो रही है। कुछ लोग इन्वेस्टमेंट के नजरिये से भी गोल्ड की खरीददारी करते है ताकि समय आने पर अच्छा रिटर्न मिल सके।

वहीं विवाह समारोह में सोने के आभूषणों की खरीदी की परंपरा तो प्राचीन काल से ही हमारे देश में बनी हुई है। लेकिन आज लोग बाजार में सोने में तांबा, जस्ता और चाँदी जैसी धातुओं की मिलावट कर बेच रहे है। इससे कई लोग अपनी मेहनत की कमाई को नकली सोने में लुटा रहे है।

ऐसे में आपको सोने की परख होना आवश्यक है। आपको Gold को देखकर इस बात का अंदाजा होना चाहिए कि आखिर वह असली है या नकली। अगर आपको सोने की परख करना नहीं आता तो हम आपको कुछ तरीके बता रहे है जिनसे आपसे Gold असली है या नकली इस बात का पता लगा सकते है। 


ये भी पढ़िए

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है, जानिए पूरी जानकारी

2021 में Tik Tok पर सबसे ज्यादा फ़ॉलोअर्स किसके है, जानिए पूरी जानकारी


चुंबक से टेस्ट करना 

Gold - चुंबक से टेस्ट करना
Gold – चुंबक से टेस्ट करना 

अगर आप Gold के असली या नकली होने की पहचान करना चाहते है तो, आप चुंबक का उपयोग कर सकते है। सभी जानते है कि गोल्ड चुम्बकीय धातु नहीं है। ऐसे में अगर आपको अपने आभूषण को लेकर दुविधा बनी हुई है तो, आप स्ट्रोंग चुंबक को अपने गोल्ड के समीप ले जाए।

अगर आपका सोने का आभूषण चुंबक की ओर हल्का सा भी आकर्षित होता है तो समझ जाइए कि आपके Gold ने मिलावट है। ऐसे में जब भी सोना खरीदने जाए उसका चुंबक से टेस्ट जरूर कर ले।

पानी से पहचान

Gold - पानी से पहचान
Gold – पानी से पहचान

सोने की शुद्धता की पहचान का सबसे सरल और आसान तरीका है, पानी से उसकी पहचान करना। अगर आप पानी से सोने की शुद्धता की पहचान करना चाहते है तो, आपको एक गहरे बर्तन में 2 गिलास पानी डालना होगा।

अब आप अपने Gold को उस बर्तन में डाल दे। यदि आपका गोल्ड उस बर्तन में तैरता हुआ दिखाई दे तो, समझ जाइए कि उस सोने में मिलावट की गई है। बता दे कि असली गोल्ड कभी पानी में नहीं तैरता एवं उसमे कभी जंग भी नहीं लगती। 


ये भी पढ़िए

USA किस देश का गुलाम था और यह आजाद कैसे हुआ, जानिए पूरी जानकारी

भारत का सबसे ज्यादा अमीर राज्य कौन सा है, जानिए पूरी जानकारी


गंध से पहचान कर 

Gold - गंध से पहचान कर
Gold – गंध से पहचान कर

आपको बता दे कि सोना कभी गंध नहीं देता। ऐसे में यदि पसीने के सम्पर्क में आने पर सोना सिक्के की तरह गंध देने लगे तो, समझ जाइए की सोने में मिलावट की गई है।

इसके साथ ही पसीने के सम्पर्क में आते है अशुद्ध सोने में आपको काले या फिर हरे रंग के धब्बे भी दिखाई दे सकते हैं। 

सिरामिक थाली से 

Gold - सिरामिक थाली से
Gold – सिरामिक थाली से 

सिरामिक थाली से भी गोल्ड की शुद्धता की पहचान की जाती है। इसके लिए आपको बाजार से सिरामिक की थाली को लेकर आना होगा तथा उसमें अपने गोल्ड को घिसकर देखना होगा।

यदि सिरामिक थाली पर काले निशान पड़ जाए तो समझ लीजियेगा की सोना नकली है। लेकिन अगर थाली पर सुनहरे रंग के निशान पड़े तो आपका Gold असली है। 


ये भी पढ़िए

Jio की Internet Speed 2 मिनट में कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी

कैसे पता करे Sim Card किसके नाम पर रजिस्टर है, जानिए पूरी जानकारी


एसिड टेस्ट 

Gold - एसिड टेस्ट
Gold – एसिड टेस्ट 

गोल्ड कि पहचान का एक अन्य तरीका एसिड टेस्ट भी है। इसमें आप सोने को एक पिन से हल्का सा खरोच ले। अब आपको खरोच बाली जगह पर नाइट्रिक एसिड की 2 बूंदे डालनी होगी।

अगर आपके Gold का कलर हरा हो जाता है तो, समझ लीजिये कि सोने में मिलावट की गई है। क्योंकि असली सोने में किसी भी तरह के एसिड का कोई असर नहीं होता। 


ये भी पढ़िए

Aadhaar Card में कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर है 2 मिनट में कैसे चेक करे

2 मिनिट में कैसे बनाए Fake Aadhaar Card, जानिए पूरी जानकारी


दाँतों से काटकर 

Gold - दाँतों से काटकर
Gold – दाँतों से काटकर 

सोने कि शुद्धता को आप अपने दाँतों से काटकर भी पहचान सकते है। यह गोल्ड की पहचान का सबसे आसान तरीका है। अगर आप बाजार से गोल्ड खरीद रहे है, तो उसे अपने दांतों में कुछ der के लिए हल्का सा दबा कर रख ले।

यदि आपके सोने पर दांत के निशाना बन जाए तो, समझ जाइए कि आपका सोना असली है। क्योंकि सोना एक मुलायम धातु होता है। हालांकि सोना एक मुलायम धातु है, इसलिए इसमें कुछ मात्रा में दूसरी धातु मिलाई जाती है, ताकि उसका आभूषण बनाया जा सके। 


ये भी पढ़िए

2021 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है,जानिए पूरी जानकारी

Worldfree4u 2021 से फ्री में हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी कैसे डाउनलोड करे


हॉलमार्क देखकर 

Gold - हॉलमार्क देखकर
Gold – हॉलमार्क देखकर 

आप जब भी बाजार से सोने के आभूषणों को खरीदने जाए, तो आप उस आभूषण पर हॉलमार्क का निशान अवश्य देखले।

क्योंकि यह हॉलमार्क सोने की शुद्धता की पहचान होता है तथा उसपर शुद्ध Gold से जुड़ी साड़ी जानकारी उपलब्ध होती है। 

आभूषण के रंग पर ध्यान देकर 

Gold - आभूषण के रंग पर ध्यान देकर
Gold – आभूषण के रंग पर ध्यान देकर 

अगर आप गोल्ड के खरीददार है तो आप इस बात से भली भाति परिचित होंगे कि सोने के आभूषणों का कलर अलग अलग होता है, जो कि कैरेट के आधार पर बदलता है।

यदि Gold 22 कैरेट का है तो उसका रंग ब्राइट येलो होगा, वहीं यदि गोल्ड 18 कैरेट का है तो उसका कलर स्ट्रोंग येलो होगा और यदि वही 18 कैरेट से भी कम है तो, उसका रंग लाइट येलो होगा। ऐसे में अगर आप जब भी गोल्ड की ख़रीददारी करे तो उसके रंग पर भी ध्यान जरूर दे। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप यह भी जान गए होंगे कि Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करें।


ये भी पढ़िए

  1. महज कुछ दिनों में अपनी Height कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी
  2. Whatsapp पर बिना नंबर सेव करे New Friend कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकरी
  3. KYC क्या होती है तथा क्यों होती है यह जरुरी, जानिए पूरी जानकारी
  4. Youtube से वीडियो कैसे डाउनलोड करें, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

भारत में Gold कहा पाया जाता है ?

भारत में सोना खान से निकला जाता है. भारत में सोने की खान कर्नाटक के कोलर में स्थित है.

Gold आग में जलने पर काला क्यों नहीं होता ?

Gold एक मूल्यवान धातु है, यह ऑक्सीजन गैस के साथ में क्रिया नहीं करता. यही कारण है कि यह आग में जलाने पर और भी ज्यादा चमकने लगता है.

Spread the love

Leave a Comment