गोभी के पराठे कैसे बनाते हैं, जानिए Gobhi Ka Paratha बनाने की पूरी जानकारी

आपने अब तक बाजारों में कई तरह के पराठे खाए होंगे, जिनमें Gobhi Ka Paratha, आलू का पराठा, प्याज का पराठा, सेव का पराठा आदि शामिल होंगे। लेकिन क्या आपने कभी इन सभी पराठों में से किसी पराठे को अपने घर पर बनाने का प्रयास किया है।

अगर नहीं तो आज हम आपको अपने आर्टिकल में गोभी के पराठे बनाने के बारे में जानकारी देंगे। वैसे आप सभी को पराठे तो बहुत पसंद होंगे। भारत में आमतौर पर पराठे रोज सुबह नाश्ते के रूप खाये जाते है।

इन पराठों में कई सारी वैरायटी मिल जाती है। वहीं भारत के हर राज्य में पराठे पसंद किए जाते है, लेकिन भारत के पंजाब राज्य में पराठे सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। 

गोभी के पराठे कैसे बनाते हैं, जानिए Gobhi Ka Paratha बनाने की पूरी जानकारी
गोभी के पराठे कैसे बनाते हैं, जानिए Gobhi Ka Paratha बनाने की पूरी जानकारी

Gobhi Ka Paratha भारत के अलावा कहां लोकप्रिय है 

मुख्यतः भारत में कई तरह के पराठे बनाए जाते है, जिनमें आलू का पराठा और गोभी का पराठा सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

जैसा की हमने आपको बताया कि गोभी का पराठा पंजाब राज्य में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं भारत के अलावा गोभी का पराठा कनाडा, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल आदि जगह पसंद किया जाता है। 

Gobhi Ka Paratha भारत के अलावा कहां लोकप्रिय है
Gobhi Ka Paratha भारत के अलावा कहां लोकप्रिय है

Gobhi Ka Paratha बनाने की सामग्री 

जैसा कि हर भारतीय डिश को बनाने के लिए कुछ विशेष तरह की सामग्री का उपयोग किया जाता है, ठीक उसी तरह गोभी का पराठा बनाने के लिए आपको कुछ मसालों और सामग्री की आवश्यकता होती है, आइए जानते है Gobhi Ka Paratha बनाने के लिये कौन कौन सी सामग्री आवश्यक होती है।  

Gobhi Ka Paratha बनाने की सामग्री
Gobhi Ka Paratha बनाने की सामग्री 

आटा गूंदने के लिए सामग्री  

सामग्री मात्रा 
आटा 1 कप 
तेल 2 चम्मच 
नमक 1 छोटा चम्मच 
पानी आवश्यकतानुसार 

भरावन के लिए सामग्री 

सामग्रीमात्रा
फूलगोभी आधा 
हरी मिर्च 1-2 बारीक कटी हुई 
लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच 
गरम मसाला पाउडर 1 छोटा चम्मच 
हरा धनिया (बारीक कटा)2 चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
घी पराठे सेकने के लिए कुछ मात्रा में

Gobhi Ka Paratha बनाने की विधि 

  1.  सबसे पहले एक बर्तन में आपको आटा लेना है।
  2. अब इस आटे में घी, नमक और पानी डालकर मिलाकर इसे अच्छे से नर्म गूंद लें।
  3. पराठे का भरावन बनाने के लिये फूलगोभी को धोले और 3 से 4 बड़े टुकड़ों में काटकर कद्दूकस कर लें।
  4. अब गोभी में हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला डालकर उसे अच्छी तरह मिला ले।
  5. ऐसा करते है आपके पराठे का भरावन तैयार हो जाएगा।
Gobhi Ka Paratha बनाने की विधि
Gobhi Ka Paratha बनाने की विधि 

पराठा बनाने का तरीका 

  1. आपको पराठे के लिए गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनानी होगी।
  2. अब इन लोइयों को तोड़कर अलग अलग बेलें।
  3. इस गोल बेली हुई रोटी के बीच में एक चम्मच भरावन रखें।
  4. अब इस रोटी के किनारों को मोड़ते हुए भरावन को इसमें बंद करके पोटली बना लें।
  5. भरावन वाली लोई पर सूखा आटा लगाकर उसे दोबारा बेल लें।
  6. अब आपको धीमी आंच पर एक नॉन स्टिक तवे को गरम करने के लिए रखना होगा और इसपर घी डालकर इसे चिकना करना होगा।
  7. घी के गरम होते ही तवे पर पराठे को डालना होगा।
  8. अब आपको पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाकर इसे पलटकर सेंकना होगा।
  9. इसी तरह आपको पराठे के दूसरे हिस्से को भी सेंकना होगा।
  10. इसी तरह आपको बाकी के पराठे भी सेंकना होंगे और आपके पराठे बनकर तैयार हो जाएंगे। 

ये भी पढ़िए

  1. 2021 में भारत के टॉप 5 Best Bluetooth Speaker कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट
  2. अपना Youtube Channel कैसे बनाएं, जानिए पूरी जानकारी
  3. ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, जानिए Online Study के बारे में पूरी जानकारी

FAQ

Gobhi की खेती किस राज्य में सबसे ज्यादा होती है?

भारत में करीब तीन हज़ार हेक्टेयर में फूल Gobhi की खेती की जाती है, जहां उत्तर प्रदेश राज्य में गोभी की सबसे ज्यादा खेती की जाती है। 

Spread the love

Leave a Comment