कोरोना काल में एक पौधा काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में रहा, उस पौधे का नाम Giloy है। गिलोय एक औषधीय पौधा है, जो कि लीवर से जुड़ी समस्या और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। कोरोना के दौर में हर किसी ने इस औषधीय गुणों से भरपूर पौधे का उपयोग काढ़े के रूप में किया।
भारत के प्रधानमंत्री और आयूष मंत्रालय द्वारा आम लोगों से गिलोय का काढ़ा पीने की अपील की गई थी। हालांकि कई लोगों की शिकायत रहती है कि इस पौधे की उपलब्धता उनके आसपास नहीं है, ऐसे में हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देने वाले है कि अपने घर पर गिलोय का पौधा कैसे लगाएं।

Table of Contents
Giloy क्या है
आपको बता दे कि गिलोय का वानस्पतिक नाम टीनोस्पोरा कार्डियोफेलिया है। आयुर्वेद में गिलोय के नाम से मशहूर इस औषधीय पौधे को संस्कृत में अमृता कहा जाता है। इस पौधे की खासियत यह है कि यह कभी मरता नहीं है। भारतीय मूल की बहुवर्षीय बेल गिलोय के बीज काली मिर्च की तरह होते है।
मई और जून के महीने में बीज या कटिंग के रूप में बोई जाने वाली गिलोय मानसून के समय तेजी के साथ में बढ़ती है। इसकी एक और खासियत यह है कि इसे अधिक धूप की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आप इसे अपने घरों में व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए उपयोग कर सकते है।

ये भी पढ़िए
Pranayama कैसे करें, जानिए प्राणायाम करने की पूरी जानकारी
Giloy के गुण
गिलोय को मसलन, अमृता, गुड़ची और गुणबेल है। नाम की तरह ही यह काफी गुणकारी है। यह एंटी एलर्जिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी डायबिटिक और दर्द निवारक होता है। इसके तने को टैबलेट, जूस, पाउडर और काढ़े के रूप में लिया जाता है।
यह हाथ पैर की जलन, शरीर दर्द, बुखार और पेशाब से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काम आती है। इसके रोजाना इस्तेमाल से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां आपसे दूर रहती है। किसी भी बीमारी के ईलाज के दौरान भी गिलोय का सेवन काफी लाभकारी माना गया है।

ये भी पढ़िए
2021 में भारत के Top 5 Best Power Bank कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट
Giloy का पौधा कैसे लगाएं
गिलोय का पौधा लगाना काफी आसान है, यह मुख्यतः मई और जून के महीने में बीज और कटिंग के रूप लगाया जाता है। यह आपको किसी भी नर्सरी में आसानी से मिल जाएगा।
इसकी प्रति किलोग्राम कीमत 25 से 30 रुपए होती है। इसकी बेल गमले में लगाने के लिए 30 से 50 रूपए मिल जाती है। वर्तमान समय में जब कोरोना फ़ैल रहा है तब यह खुदरा मार्केट में आपको 100 रूपए तक मिल सकता है। बढ़ते COVID-19 के समय Giloy की मांग दोगुनी हो चुकी है। आइये जानते है इसको घर पर कैसे लगाएं।

ये भी पढ़िए
Gujiya कैसे बनाए, जानिए रवा गुझिया बनाने की पूरी जानकारी
Giloy के बीज को लगाना
जब आप गिलोय के बीज को बोने जा रहे हो तो आप इसे एक घंटा पानी में भिगो दें। इसके बाद किसी बर्तन में, मिट्टी, मौरंग और खाद के मिश्रण की 3 इंच मोटी परत लगाएं तथा इसमें बीज को बोते समय करीब 3 इंच का फासला रखें। अब आप इसमें हलके पानी का छिडकाव कर दें। जब आपके बीज से पौधा निकल जाएं तो इसे दूसरे गमले में लगा दें।

Giloy की कटिंग को लगाना
जैसा कि हमने आपको अपने आर्टिकल में गिलोय क्या है, उसके गुण क्या है तथा उसके बीज को कैसे लगाएं इस विषय में जानकारी दी। अब आप जाने कि अगर गिलोय की कटिंग को लगाना है तो, उसकी क्या प्रक्रिया है।
आपको बता दे कि जब आप गिलोय की कटिंग को रोपे तो आप पेंसिल के बराबर ऐसे मोटे तने का इस्तेमाल करें, जिसमें गांठें हो। इस तने की लंबाई को एक बिलाश तक कर लें तथा ऊपर से तिरछा और नीचे से गोल रखें। आप अब गिलोय की कटिंग के गोल वाले हिस्से को जमीन, गमले या थैली में दबा दें। आप देखेंगे कुछ दिन बाद गांठ में से नई कली निकल जाएगी।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि घर पर Giloy का पौधा कैसे लगाएं।
ये भी पढ़िए
- 2021 में भारत के Top 5 Best SSD कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट
- Global Warming क्या है, जानिए ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के उपाय
- Noodles कैसे बनाते है, जानिए नूडल्स बनाने की पूरी जानकारी
- मेथी दाना से हो सकता है गर्भपात, जानिए Methi Dana के बारे में पूरी जानकारी
FAQ
Giloy किस दिशा में लगाया जाता है?
Giloy आग्नेय दिशा में लगाने से सर्वाधिक लाभ मिलता है।