गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये, जानिए Giloy का काढ़ा बनाने की पूरी जानकारी

कोरोना वायरस के समय अपने घर पर रहने के भारत सरकार की तरफ से मिले आदेश का देशवासियों ने पूरे दिल से पालन किया। वहीं इस दौरान भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घर पर गिलोय (Giloy) का काढ़ा बनाकर पिने को कहा।

जिसे भी लोगों ने माना और अपने  घर पर ही गिलोय से बना काढ़ा पिया तथा अपनी इम्युनिटी को बढ़ाया। लेकिन अक्सर ही लोगों के मन में इस बात को लेकर सवाल उठते थे कि क्या उन्होंने जो काढ़ा बनाया है वहा कोरोना पर कारगार है तथा क्या उनके द्वारा बनाया गये काढ़े की विधि सही है।

ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको Giloy से काढ़ा कैसे बनाए इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही हम आपको गिलोय के विषय में भी बताएंगे। 

गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये, जानिए Giloy का काढ़ा बनाने की पूरी जानकारी
गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये, जानिए Giloy का काढ़ा बनाने की पूरी जानकारी

Giloy का उपयोग

आपको बता दे कि गिलोय बेहद ही सस्ती आयुर्वेदिक औषधि है तथा इसकी पहुंच हर किसी तक आसानी से है। बताते चले कि गिलोय अमृता या गुडूची के नाम से भी जानी जाती है।

आयुर्वेद में कई गंभीर बीमारियों जैसे चिकनगुनिया, बुखार और डेंगू के इलाज में उपयोग की जाने वाली गिलोय बदलते मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी लड़ने में सहायक है। वहीं गिलोय का इस्तेमाल COVID-19 से बचाव और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी किया जाता है।

कुछ लोग गिलोय का काढा पीते है, कुछ इसका नियमित रूप से जूस बनाकर पीते है तथा कुछ लोग इसकी गोली खाकर अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते है। 

Giloy का उपयोग
Giloy का उपयोग

ये भी पढ़िए

2021 में भारत के टॉप 5 Best Mixer Grinder कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट


Giloy का काढ़ा बनाने की सामग्री 

गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए आपको इससे जुड़ी जरूरी सामग्री की आवश्यकता होगी। अगर आप गिलोय के काढ़े के लिए सही सामग्री लेकर आएंगे तो ही आपका बना हुआ काढ़ा आपकी इम्युनिटी को सही मात्रा में बढ़ाएगा।

ऐसे में आपको गिलोय के काढ़े के लिए दो कप पानी की आवश्यकता होगी। इसी के साथ में आपको एक चम्मच हल्दी की भी जरूरत होगी। इसके अलावा गिलोय के एक -एक इंच के 5 टुकड़े भी आपको चाहिए होंगे।

वहीं दो इंच अदरक का टुकड़ा, 6 तुलसी की पत्तियां तथा स्वाद अनुसार गुड़ की आवश्यकता आपको गिलोय के काढ़े के लिए होगी। 

Giloy का काढ़ा बनाने की सामग्री 

ये भी पढ़िए

गाजर का हलवा कैसे बनाए, जानिए Gajar ka halwa बनाने की रेसिपी


Giloy का काढ़ा बनाने की विधि 

आपने अब तक हमारे आर्टिकल में इस बात को तो जान लिया है कि गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए आपको किन किन सामग्रियों कि आवश्यकता है।

साथ ही आप यह भी जान गए होंगे कि गिलोय के काढ़े के क्या उपयोग है। अब आपको हम गिलोय का काढ़ा बनाने की विधि के बारे में बता रहे है। इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करना होगी।

  1. सबसे पहले आपको एक बर्तन में 2 कप पानी धीमी आंच पर उबालना होगा। 
  2. अब आपको इसमें गिलोय के टुकड़े, हल्दी, अदरक के टुकड़े, तुलसी के पत्ते और गुड़ को मिलाना होगा। 
  3. सभी सामग्री मिलाने के बाद इस काढ़े को धीमी आंच पर पकने देना होगा। 
  4. अब जब काढ़े में पानी आधा रह जाए तथा डाली गई सभी सामग्री अच्छे से पाक जाएं तो आपको गैस बंद कर देना है।
  5. किसी साफ़ कपडे या फिर छन्नी से इस काढ़े को छान ले। 
  6. आपका काढ़ा बन चुका है, जिसे आप पी सकते हैं। 
Giloy का काढ़ा बनाने की विधि

ये भी पढ़िए

2021 में भारत की टॉप 5 Best Washing Machine कौन सी है, जानिए पूरी लिस्ट


कितनी मात्रा में पिएं Giloy का काढ़ा

जैसा कि हमने गिलोय के काढ़े के बारे में बताया कि अगर इसमें उपयोग की जाने वाली सामग्री और इसको बनाने की विधि सही न हो तो यह काढ़ा आपको सही परिणाम नहीं देगा।

इसके साथ ही अगर इसे सही मात्रा में न पिया जाए तो आपको नुकसान भी हो सकता है। आपको बता दे कि गिलोय का काढ़ा प्रतिदिन एक कप से ज्यादा ना पिए। अगर आपको कोई दूसरी बीमारी है तो आप इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही पिए।

वहीं बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं को काढ़ा देने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरुरी कर ले, क्योंकि गिलोय का काढ़ा पीने से ऑटो इम्यून बीमारियों और बल्ड प्रेशर का ख़तरा भी हो सकता है। 

कितनी मात्रा में पिएं Giloy का काढ़ा
कितनी मात्रा में पिएं Giloy का काढ़ा

ये भी पढ़िए

घर बैठे पैसे कैसे कमाए, जानिए घर बैठे Money Earning टिप्स


Giloy का काढ़ा पीने के फायदे

ऐसे तो यह एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिससे इसके नुकसान केवल नाम मात्र के है, वहीं इससे होने वाले फायदे कई हैं। आइये जानते है गिलोय से होने वाले फायदों के बारे में। 

  1. गिलोय का काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। 
  2. रोजाना गिलोय का काढ़ा पीने से शरीर कई तरह के संक्रमण और संक्रामक तत्वों से बचता है। 
  3. यह डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी  में भी लाभकारी है, दरअसल जब डेंगू में प्लेटलेट्स कम होती है तो गिलोय का काढ़ा काफी तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। 
  4. गठिया रोग में भी गिलोय को बहुत लाभकारी माना गया है। 
  5. बल्ड शुगर कंट्रोल करने में भी गिलोय काफी फायदेमंद है। 
Giloy का काढ़ा पीने के फायदे

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Giloy का काढ़ा कैसे बनाया जाता है। 


ये भी पढ़िए

  1. निमोनिया कैसे होता है, जानिए Pneumonia के कारण, लक्षण और इलाज
  2. गुलाब जामुन कैसे बनाए, जानिए Gulab Jamun बनाने का आसान तरीका
  3. पाचन क्रिया कैसे सुधारे, जानिए Digestive System को सुधारने से जुड़ी पूरी जानकारी
  4. Mixer Grinder खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

Giloy किन बिमारियों के इलाज में उपयोग किया जाता है?

आयुर्वेद में कई गंभीर बीमारियों जैसे चिकनगुनिया, बुखार और डेंगू के इलाज में उपयोग की जाने वाली Giloy बदलते मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी लड़ने में सहायक है।

Giloy का काढ़ा किस वर्ग को नुकसान पहुंचा सकता है?

बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं को काढ़ा देने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरुरी कर ले, क्योंकि Giloy का काढ़ा पीने से ऑटो इम्यून बीमारियों और बल्ड प्रेशर का ख़तरा भी हो सकता है। 

Spread the love

Leave a Comment