वर्तमान समय में महंगाई को देखते हुए एक व्यक्ति के पैसों से घर चलाना मुश्किल है। भारत में तो महंगाई दिन प्रतिदिन आसमान को छू रही है। ऐसे में घर में जितने सदस्य Money Earning करेंगे, घर का बजट उतना ही सुधरेगा।
लेकिन घर पर रहने वाली महिलाएं अक्सर घर के काम और बच्चों की देखभाल के चक्कर में नौकरी करने नहीं जा पाती। ऐसे में कई लोग घर बैठे कमाई करने के विभिन्न तरीकों को अपनाते है।
लेकिन जानकारी के अभाव के कारण वे यह नहीं कर पाते। आज हम अपने आर्टिकल में आपको घर बैठे Money Earning की टिप्स दे रहे है, जो आपको अच्छी कमाई करके देंगे।

Table of Contents
घर बैठे Money Earning कैसे करें
वर्तमान समय में महिलाएं अपने पति या अपने पिता का खर्चा कम करने में उनकी सहायता करना चाहती है। इसके लिए वे जॉब करना चाहती है लेकिन हर महिला का ऑफिस में जाकर नौकरी करना संभव नहीं होता।
क्योंकि उनपर घर, बच्चों और परिवार की अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे है जिनके माध्यम से आप घर बैठे मोटी रकम कमा सकती है।

ये भी पढ़िए
निमोनिया कैसे होता है, जानिए Pneumonia के कारण, लक्षण और इलाज
कुकिंग
Money Earning के सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक है कुकिंग। अगर आप एक गृहणी है, तो आपको कुकिंग के विषय में अच्छा नॉलेज होगा। आप किसी न किसी एक डिश में इतनी ज्यादा एक्सपर्ट होंगी,जिसकी तारीफ़ दूसरे लोग भी करते हों।
ऐसे में आप अपने इस कुकिंग टेलेंट से अच्छे पैसे कमा सकती है। आज कल कई स्टूडेंट्स और जॉब करने वाले लोग अपने घर से बाहर रहते है। ऐसे में उनकी सबसे बड़ी परेशानी खाना होती है। क्योकि रोज रोज होटल खाना नहीं खाया जा सकता तथा हर कोई चाहता है उसे घर के जैसा खाना मिले।
ऐसे में अगर आप घर से दूर रहने वाले इन ऑफिस एम्प्लाइज और स्टूडेंट्स के लिए टिफिन सर्विस शुरू करते है तो आप अच्छी कमाई कर सकते है। अगर आप एक टाइम के टिफिन का चार्ज 50 रूपए भी रखते है तो भी आप अच्छी बचत कर सकते है।

ये भी पढ़िए
गुलाब जामुन कैसे बनाए, जानिए Gulab Jamun बनाने का आसान तरीका
मेकअप और ब्यूटीशियन
खूबसूरत दिखना किस महिला को पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप ब्यूटी पार्लर ओपन कर भी अच्छी कमाई कर सकती है। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें आपको कभी घाटा नहीं होगा।
एक ब्यूटी पार्लर आप अपने घर पर ही शुरू कर सकते है। हालांकि आपको ब्यूटी पार्लर खोलने से पहले आपको इसका प्रोफेशनल कोर्स करना होता है, इसके बाद जब आपको इसकी अच्छी प्रैक्टिस होती है तब आप पार्लर खोलकर कमाई कर सकते हैं।
अगर आपका काम अच्छा होगा तो आपके पास ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे और आपका बिजनेस चल निकलेगा।

ये भी पढ़िए
पाचन क्रिया कैसे सुधारे, जानिए Digestive System को सुधारने से जुड़ी पूरी जानकारी
फ्रीलांस राइटिंग
इन दिनों घर बैठे Money Earning करने का सबसे अच्छा तरीका अगर कोई है तो वह है फ्रीलांस राइटिंग। इसके लिए आपको किसी मैगजीन या न्यूजपेपर के लिए आर्टिकल लिखने की शुरुआत करनी होगी।
हो सकता है कि आपको आपके पर आर्टिकल के 200 से 300 रुपए मिल जाए। ऐसे में अगर आप दिनभर के 3 आर्टिकल भी लिखते हो तो आप महीने भर में 200 रुपए पर आर्टिकल के हिसाब से 18000 रूपए तक कमा सकते हो।
हालांकि एक फ्रीलांस राइटर बनना इतना भी आसान नहीं है। दरअसल इसके लिए आपको लिखने का शौक होना चाहिए, वहीं आपको शुरुआत में इससे जुड़ी ट्रेनिंग लेने की भी आवश्यकता पड़ेगी।

ये भी पढ़िए
Mixer Grinder खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानिए पूरी जानकारी
होम बेस्ड ट्यूशन
अगर आप पढ़े लिखे हो और किसी कारणवश आप नौकरी नही कर पा रहे हों तो आप कोचिंग क्लासेज या होम बेस्ड ट्यूशन स्टार्ट कर सकते हो। यह एक ऐसा काम है जिसके लिए आपको किसी भी तरह के अलग कोर्स की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
बस आप अपने अनुभव का फायदा उठाकर बच्चों को पढ़ा सकते हो। आप इस काम को छोटी क्लास के बच्चों से शुरू कर सकते है।
मान लीजिए कि आप अगर एक बच्चे से 200 रूपए महिना फ़ीस भी लेते है और अगर आपके यहां 50 बच्चें पढने आते है तो आप हर माह करीब 10000 रूपए तक कमा सकते हैं।

ये भी पढ़िए
Power Bank लेते समय किन बातों का ध्यान रखें, जानिए पूरी जानकारी
ऑनलाइन सर्वे जॉब
वर्तमान समय में ऑनलाइन सर्वे की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। दुनिया के अन्य देशों में तो लोगों ने इस फिल्ड में ही अपना करियर बना लिया है। भारत में भी लोग अब इस जॉब की ओर आकर्षित हो रहे है।
ऑनलाइन सर्वे जॉब के तहत सर्वे कंपनियां आपके बिना किसी इन्वेस्टमेंट के आपको यूज़र्स को किसी प्रोडक्ट या सर्विस के लिए इनपुट प्रोवाइड करने का काम देती है।
इस ऑनलाइन सर्वे के लिए कंपनियां आपको पैसे देती है। हर सर्वे का प्राइस अलग अलग होता है। इस तरह आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते है।

ये भी पढ़िए
Emitra क्या है तथा Emitra कैसे खोलते हैं, जानिए पूरी जानकारी
हॉबी क्लासेस
वर्तमान समय में टीवी रियलिटी शो जैसे सिंगिंग शो, डांसिंग शो, एक्टिंग शो आदि में भाग लेने के लिए लोगों के बढ़ते क्रेज को देखते हो हॉबी क्लासेज कमाई का एक अच्छा जरिया बन सकता है।
दरअसल अगर आप पेंटिंग, सिंगिंग, डांसिंग, कुकिंग, गिटार, तबला, बांसुरी, जैसे किसी यंत्र को बजाने में एक्सपर्ट है, तो आप अपनी खुद की क्लासेस शुरु कर सकते है। यह ऐसा काम है जिसमें मोटी कमाई होने के साथ साथ लोकप्रियता भी मिलती है।
अगर आप हॉबी क्लास की फ़ीस 1000 रूपए पर स्टूडेंट भी रखते है तो 20 स्टूडेंट होने पर आप आराम से 20 हजार रूपए महीने तक कमाई कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि घर बैठे पैसे कैसे कमाए।
ये भी पढ़िए
- BHIM App का कस्टमर केयर नंबर क्या है तथा इससे कैसे संपर्क करें
- Doctor बनने के लिए क्या करें, जानिए डॉक्टर बनने की पूरी जानकारी
- सपने में पानी (Water) देखने का क्या अर्थ होता है, जानिए पूरी जानकारी
- TV का आविष्कार किसने किया था, जानिए टेलीविजन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी
FAQ
दुनिया में सबसे ज्यादा Money Earning कौन सी कंपनी करती है?
दुनिया में सबसे ज्यादा Money Earning वॉलमार्ट करती है। यह रोजाना 10 हजार करोड़ रुपये कमाती है।