अगर आपसे पूछा जाए कि आपको मीठे में क्या पसंद है तो आपका एक ही जवाब होगा Gajar Ka Halwa। वैसे अगर आप हर भारतीय से भी यह सवाल करेंगे तो आपको यही जवाब मिलेगा।
शादी हो या पार्टी गाजर का हलवा आपको हर कहीं देखने को मिलेगा। अक्सर लोग इसे ठंड के दिनों में बनाना जरूर पसंद करते है। वैसे तो बाजार में मिठाई की दुकानों पर आपको गाजर का हलवा आसानी से मिल जाएगा।
लेकिन इसे घर पर बनाने पर आपको जो टेस्ट मिलेगा उसका कोई जवाब ही नहीं। लेकिन अक्सर लोग सही जानकारी न होने के चलते गाजर का हलवा ठीक से नहीं बना पाते और फिर सोचते है कि इससे अच्छा तो बाजार से लेकर खा लेते। आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि Gajar Ka Halwa कैसे बनाये।

Table of Contents
Gajar Ka Halwa क्या है
आपको बता दे कि गाजर का हलवा गाजर से बनी एक स्वीट डिश है। जिसमें दूध और मावे का उपयोग भी किया जाता है। यह भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली स्वीट डिश में से एक है।
इसकी लोकप्रियता भारत सहित एशिया के अन्य देश जैसे पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में भी है। यह शादी और पार्टियों में सबसे ज्यादा बनाई जाने वाली स्वीट डिश है।
लोग इस डिश को बड़े ही चाव से खाते है। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको कचौड़ी बनाने की विधि के बारे में बता चुके है औरहम अपने आर्टिकल में आपको इसको बनाने की विधि और कुछ जरूरी टिप्स भी बताएंगे।

ये भी पढ़िए
2021 में भारत की टॉप 5 Best Washing Machine कौन सी है, जानिए पूरी लिस्ट
Gajar Ka Halwa बनाने के लिए जरूरी सामग्री
गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको 4 से 5 बड़े साइज के गाजर की आवश्यकता होगी। वहीं आपको 1 कप ताजा दूध भी चाहिए होगा। अगर ताजा दूध नहीं है तो आप घर पर रखे दूध से भी काम चला सकते है। इसके साथ आधा कप चीनी और आधा कप खोया अर्थात मावे की भी जरूरत आपको गाजर के हलवे के लिए होगी।
अगर आप इसमें स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते है तो, आप 8-10 बादाम को बारीक काट ले, इनती ही किशमिश को धो ले। वहीं आप इसको अच्छी तरह से सजाने के लिए 7-8 काजू को बारीक काट ले, इतने ही पिस्ता को भी काट कर रख ले।
आप इसमें अच्छी महक चाहते है तो 5 इलायची को भी पिस ले। इसे बनाते समय आपको ¼ कप घी और आपको एक बड़ा चम्मच सूखे मेवे की आवश्यकता भी होगी।

ये भी पढ़िए
घर बैठे पैसे कैसे कमाए, जानिए घर बैठे Money Earning टिप्स
Gajar Ka Halwa बनाने की विधि
हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको गुलाब जामुन कैसे बानाए इस बारे में बता चुके है, अब हम आपको गाजर का हलवा बनाने के बारे में बताएंगे. स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनाने के लिए आपको इसकी विधि को आपको अच्छी तरह से जानना होगा। आपको सबसे पहले गाजर को छीलकर धोना होगा तथा बाद में उसे किसकर रखना होगा।
अब आपको गैस पर एक कड़ाही रखकर उसमें दूध डालकर किसे हुए गाजार को मिलकर धीमी आंच पर पकाना होगा। जब गाजर धीमी आंच पर पकाएं तो उसे एक बड़ी चम्मच से चलाते रहे।
जब गाजर का पानी पूरी तरह सूख जाए और वह दूध में पूरी तरह से मिक्स हो जाए तो अब गाजर में चीनी और घी डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले। हलवे में चीनी मिलने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखा ले और उसमे खोया मैश करके मिला दे।
अब आपको अपने इस हलवे को अच्छी तरह से चलाने की आवश्यकता है। अब आप इस हलवे में काजू, पिस्ता, बादाम व इलायची को मिलाकर धीमी आंच में अच्छी तरह पकने दे। अब गैस को बंद कर दे आपका गाजर का हलवा तैयार हो चुका है।

ये भी पढ़िए
निमोनिया कैसे होता है, जानिए Pneumonia के कारण, लक्षण और इलाज
Gajar Ka Halwa माइक्रोवेव में कैसे बनाएं
आपने अब तक गाजर के हलवे को गैस पर बनाने की विधि को जान लिया होगा। अब आपको हम माइक्रोवेव पर गाजर का हलवा बनाने के विषय में बाताएंगे। आपको बता दे कि सबसे पहले आपको गाजर को छीलकर धोना है और किसकर रखना है।
अब आपको माइक्रोवेव में सेफ कांच के बर्तन में घी और गाजर डालकर माइक्रोवेव में हाई पावर मोड पर आधे घंटे के लिए पकाना होगा। अब इसमें दूध, चीनी, मावा और इलायची पाउडर को मिक्स कर इसे हाई पावर मोड पर माइक्रोवेव में 8 मिनट तक पकाना होगा।
अब माइक्रोवेव को बंद कर 5 मिनट तक हलवे को उसी में रखें। अब अंत में माइक्रोवेव से हलवे को निकालकर इसमें बादाम, पिस्ता और काजू मिला दे। आपका माइक्रोवेव में बना गाजर का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जान गए होंगे कि गाजर का हलवा कैसे बनाए।
ये भी पढ़िए
- गुलाब जामुन कैसे बनाए, जानिए Gulab Jamun बनाने का आसान तरीका
- पाचन क्रिया कैसे सुधारे, जानिए Digestive System को सुधारने से जुड़ी पूरी जानकारी
- Mixer Grinder खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानिए पूरी जानकारी
- Emitra क्या है तथा Emitra कैसे खोलते हैं, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Gajar की खेती भारत में मुख्यतः कहा होती है?
भारत में गाजर मुख्यतः हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और उत्तर प्रदेश में उगाई जाती है।
Gajar की खेती कब की जाती है?
गाजर की खेती मैदानी भागों में सर्दियों के मौसम में,जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने के बाद बसंत या ग्रीष्म ऋतु में की जाती है।