आज के इस स्मार्टफोन के युग में हर कोई दिन रात स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। स्मार्टफोन में मौजूद कई Android App आपके दैनिक जीवन की परेशानियों को पूरी तरह से दूर कर देते है।
इन ऐप्स के माध्यम से आप घर बैठे अपने कई जरूरी काम जैसे, बिजली का बिल भरना, टीवी रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज, पैसों का लेन देन आदि बड़ी आसानी से कर सकते है। इसके साथ ही कई गेमिंग ऐप्स आपके मनोरंजन के साधन के रूप में काम करते है।
ऐसे में आपके मन में भी इन Android App को बनाने का विचार आया होगा। लेकिन मोबाइल ऐप्स बनाने के लिए जरूरी कोडिंग की जानकारी ना होने के चलते आपने इस विचार को छोड़ दिया होगा।
लेकिन आज हम अपने आर्टिकल में आपको बीना कोडिंग के फ्री में Android App बनाने की जानकारी दे रहे है। जिसके माध्यम से आप आने नाम का ऐप बनाकर अपने जानने वालों को हैरान कर सकते है।

Table of Contents
फ्री में एंड्राइड app बनाने वाली वेबसाइट
वैसे तो आप अगर आप अपने स्मार्ट फोन या डेस्क टॉप से इंटरनेट पर फ्री Android App बनाने वाली वेबसाइट के बारे में सर्च करेंगे तो ढेर सारे सर्च रिजल्ट मिल जाएंगे। इन वेबसाइट की मदद से आप फ्री में एंड्राइड ऐप बना सकते है।
लेकिन इन सर्च रिजल्ट में से Android App बनाने वाली सबसे अच्छी वेबसाइट कौन सी है, इस बारे में पता लगाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी वेबसाइट के नाम बताने जा रहे है जिनका उपयोग कर आप आसानी से Android App बना सकते हो।
Free App बनाने वाली 5 वेबसाइट
क्र | वेबसाइट का नाम |
---|---|
1 | appsgeyser |
2 | mobincube |
3 | appyet |
4 | ibuildapp |
5 | appspotr |
Appsgeyser से फ्री एंड्राइड ऐप कैसे बनाए
जैसा कि हमने आपको 5 वेबसाइटों के बारे में ऊपर दी गई तालिका के माध्यम से बताया है। आप चाहे तो इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर फ्री में Android App बना सकते है।
हम आपको इन 5 वेबसाइटों में से सबसे पहली वेबसाइट Appsgeyser के बारे में विस्तार से बता रहे है। जिसके माध्यम से आप गेम, ब्राउजर, फोटो एडिटर, टीवी मेप, न्यूज़ और मैसेंजर जैसे कई Android App बना सकते है। आइए जानते है कैसे करे इस वेबसाइट का उपयोग।
- सबसे पहले आप Appsgeyser वेबसाइट को ओपन करे।
- वेबसाइट को ओपन करने के बाद Create Now पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां ऐप बनाना होगा।
- ऐप बनाने के बाद अपनी gmail id डालकर आप ऐप को डाउनलोड कर सकते है।
- अब आपको दो ऑप्शन other app और app for business दिए जाएंगे।
- आपको other app के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जहां आपको कई केटेगरी मिलेंगी, जिसमें आप ब्राउजर, गेम और मैसेंजर जैसे ऑप्शन शामिल है।
- यह वेबसाइट आपको चुनी हुई केटेगरी के अनुसार ऐप बनाकर दे देगी।

ये भी पढ़िए
2021 में World की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी
कैसे बनाए ऐप
- सबसे पहले आपको वेबसाइट में क्लिक करके URL डालना होगा। अगर आप कोई दूसरा ऐप बनाते है तो आपको किसी भी URL की जरुरत नहीं पड़ेगी।
- वेबसाइट के URL को अपलोड करने के बाद आपको जिस नाम से App बनाना है वो जानकारी लिखना होगी, जैसे नाम , डिस्क्रिप्शन और आइकॉन आदी।
- साड़ी जानकारी डालने के बाद आपको क्रिएट पर क्लिक करना होगा। अब आपको gmail id और नया पासवर्ड डालना होगा।
- आपके gmail id और पासवर्ड डालते है आपका appsgeyser वेबसाइट पर अकाउंट बन जाएगा।
- इस अकाउंट का उपयोग दूसरे ऐप को बनाने के लिए भी कर सकते है।
बता दे कि ईमेल आईडी और पासवर्ड डालने के बाद आपके अकाउंट पर एक कर्न्फर्मेशन मेल आता है, जिसे आपको वेरीफाई करना होता है। मेल फेरिफाई करते है आप appsgeyser की वेबसाइट के डैशबोर्ड पर पहुंच जाओगे।
इसके साथ ही आप अब डैशबोर्ड में दी गई लिंक से ऐप को डाउनलोड कर सकते है, यह ऐप 4 मिनट में डाउनलोड हो जाएगा। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और अमेज़न स्टोर पर अपलोड भी कर सकते है।इसके साथ ही आप इस ऐप के माध्यम से पैसे भी कम सकते है।
उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जान गए होंगे कि फ्री में अपने मोबाइल में Android App कैसे बनाए।
ये भी पढ़िए
- सैनिटाइजर क्या है, जानिए हिंदी में Sanitizer का मतलब क्या होता है
- EMI क्या है और EMI कैसे काम करती है, जानिए पूरी जानकारी
- 2021 में भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, जानिए पूरी जानकारी
- Social Media क्या है, जानिए सोशल मीडिया के विषय में पूरी जानकारी
FAQ
पहला Android स्मार्टफोन कब लॉन्च हुआ था?
गूगल के को-फाउंडर्स सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने 23 सितंबर 2008 को पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन लांच किया था।
पहला Android स्मार्टफोन की कीमत क्या थी?
23 सितंबर 2008 को लॉन्च हुए पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन का नाम G1 था इसकी कीमत करीब 28,997 रुपये थी। G1 फोन को गूगल, एचटीसी और टी-मोबाइल ने मिलकर तैयार किया था।