लॉकडाउन के दौरान आपने अपने मनोरंजन के लिए बैटल रोयाल गेम्स जरुर खेले होंगे। इन गेम्स में PUBG और Free Fire दो ऐसे गेम्स थे, जिन्होंने अपने इफेक्ट और बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के चलते आम लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
हालांकि PUBG पर भारत सहित कुछ देशों द्वारा बैन लगाए जाने के बाद Free Fire ने सफलता के नए स्तर को हासिल किया है। अन्य बैटल रोयाल गेम्स की तुलना में Free Fire की लोकप्रियता कुछ अलग ही है। अगर कहे कि बैटल रोयाल गेम्स में PUBG के बाद अगर कोई गेम है तो फ्री फायर का ही नाम आता है।
आज हम अपने इस आर्टिकल में फ्री फायर गेम के बारे में विस्तार से जानेंगे कि आखिर इस गेम का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है।

Table of Contents
किस देश का गेम है Free Fire
बात साल 2017 की है, जब PC पर बैटल रोयाल गेम्स की लोकप्रियता काफी अधिक थी। उस समय PUBG गेमर्स की पहली पसंद था।
उस समय मोबाइल के लिए कोई बैटल रोयाल गेम न होने के चलते सिंगापुर की कंपनी Garena ने बैटल रोयाल गेम बनाने का निर्णय किया। इस तरह फ्री फायर गेम के निर्माण की शुरुआत हुई। Garena ने फ्री फायर गेम बनाने का कार्य अपनी कंपनी 111 डॉट्स स्टूडियो (वियतनाम) और ओमेंस स्टूडियो (नीदरलैंड) को दिया।
कुछ महीनों की कड़ी मेहनत के बाद गरीना ने फ्री फायर के बीटा वर्जन को लॉन्च किया तथा 30 सितंबर 2017 को वर्ल्ड वाइड Free Fire लॉन्च कर दिया गया। हालांकि फ्री फायर के लॉन्च होने से पहले ही PUBG मोबाइल लॉन्च हो चुका था, लेकिन बावजूद इसके फ्री फायर ने गेमर्स के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई।
फ्री फायर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह अपने लॉन्चिंग के दो महीने के बाद में लगभग 22 देशों में नंबर 1 गेम था। आपको अब यह तो समझ आ गया होगा कि आखिर फ्री फायर किस देश का गेम है।
फ्री फायर का मालिक कौन है
जैसा कि हमने आपको बताया, Free Fire गेम का निर्माण सिंगापुर की Garena कंपनी ने किया था। इस कंपनी के फाउंडर Forrest Li ने ही फ्री फायर गेम के निर्माण का निर्णय लिया था।
बता दे कि वर्तमान में बतौर कंपनी के चेयरमैन का पद संभाल रहे Forrest कंपनी के सीईओ भी है। फ्री फायर से पहले Forrest की कम्पनी गरीना FIFA, Firefall और League of Legends जैसे 30 से अधिक गेम्स का निर्माण कर चुकी है।
फ्री फायर को बनाने का Forrest का निर्णय कितना सही था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में फ्री फायर के 450 मिलियन से भी अधिक रजिस्टर यूजर्स हैं।
कैसे करे डाउनलोड
- सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाइए।
- अब यहां आप सर्चबार में Free Fire mobile सर्च करें।
- फ्री फायर के ऑफिसियल ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।
- अब आप अपने स्मार्टफोन में इसे इंस्टाल करे और जरुरी परमिशन के लिए अलाऊ करें।
- यहां आप अपना यूजर नेम और मांगी गई जानकारी को भरने के बाद गेम को खेल सकते है।
कैसे खेले फ्री फायर
- इस गेम को आप 50 लोगों के साथ में खेल सकते है।
- फ्री फायर में आपको 50 लोगों के साथ एक जोन में उतरना होता है।
- इस जोन में आपको सरवाइव करते हुए आखरी तक जिन्दा रहना होता है।
- इसमें आप दूसरे प्लेयर को नॉक आउट भी कर सकते है, जिसके लिए आपको गन्स और बुलेट्स आदि मिलती है।
- अगर आप आखरी तक जिन्दा बचते है तो आप इस गेम के विजेता बनते है।
भारत में फ्री फायर गेम
फ्री फायर अपने आप में एक बेहतरी अनुभव प्रदान करने वाला गेम है। इस गेम की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। अगर बात की जाए भारत कि तो, भारत शुरुआत से ही इलेक्ट्रोनिक और गेमिंग कंपनियों के लिए विशेष मार्केट रहा है। Pubg हो या Free Fire सभी ने भारत के लोगों को विशेषकर यूथ को टारगेट किया है।
ये गेम्स अपने आकर्षक फीचर के साथ वोईस चेट की सुविधा प्रदान करते है, यह बात इन गेम्स को अन्य गेम्स से अलग बनाती है। भारत सरकार द्वारा चाइनीज ऐप्स को भारत में बैंन करने का सबसे बड़ा फायदा फ्री फायर को ही हुआ।
दरअसल भारत सरकार के इस कदम के बाद PUBG की भारत से छुट्टी हो गई और फ्री फायर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। देखते है देखते फ्री फायर भारत के सबसे लोकप्रिय ऐप्स में शामिल हो गया। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आप इस आर्टिकल के माध्यम से Free Fire के बारे में सबकुछ जान गए होंगे।
ये भी पढ़िए
- PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है
- भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है
- आखिर किस देश की कंपनी है Samsung, कौन है Samsung का मालिक
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?
- TIK TOK के मालिक का नाम क्या है तथा यह किस देश का एप्लीकेशन है
- जानिए क्या होती है TRP और इसे कैसे मापा जाता है?
FAQ
Free Fire कब लॉन्च हुआ?
2017 की शुरुआत में गरीना ने फ्री फायर के बीटा वर्जन को लॉन्च करने के बाद तथा 30 सितंबर 2017 को वर्ल्ड वाइड Free Fire लॉन्च कर दिया गया।
Free Fire गेम का निर्माण किस कंपनी ने किया है?
Free Fire गेम का निर्माण सिंगापुर की Garena कंपनी ने किया था। इस कंपनी के फाउंडर Forrest Li ने ही फ्री फायर गेम के निर्माण का निर्णय लिया था।