FM WhatsApp को कैसे डाउनलोड करे, जानिए पूरी जानकारी

WhatsApp मैसेंजर वर्तमान में हर व्यक्ति की न केवल जरूरत बन चुका है बल्कि इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज हर काम WhatsApp पर होता है। इसमें किसी को मैसेज करना हो या अपना मनोरंजन करना हो हर किसी की पहली पसंद WhatsApp ही है।

इतना ही नहीं WhatsApp भी अब मैसेंजर के रूप में सीमित नहीं है बल्कि अब यह बिजनेस फीचर के साथ भी आ गया है। इतना ही नहीं आप इससे आसानी से पेमेंट भी कर सकते है।

लेकिन हाल ही में अपने सिक्योरिटी फीचर के चलते WhatsApp विवादों में आया था। जिसके चलते कई लोगों ने इसे छोड़कर दूसरे मैसेंजर का रुख कर लिया था। ऐसा ही एक मैसेंजर है FM WhatsApp।

हालांकि यह मैसेंजर ऑफिशियल व्हाट्सएप की तरह सिक्योर नहीं है, लेकिन इसपे मिलने वाले फीचर कमाल के है। ऐसे में हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे कि आखिर FM WhatsApp को कैसे डाउनलोड करे।  

FM WhatsApp को कैसे डाउनलोड करे, जानिए पूरी जानकारी
FM WhatsApp को कैसे डाउनलोड करे, जानिए पूरी जानकारी

स्मार्टफोन में FM WhatsApp कैसे डाउनलोड करे

आपको बता दे कि WhatsApp एक ऑफिशियल ऐप है वहीं FM WhatsApp एक थर्ड पार्टी ऐप है। ऐसे में अगर आप एफएम व्हाट्सएप को Google Play Store पर सर्च करेंगे तो यह आपको नहीं मिलेगा।

इसके लिए आपको इस ऐप की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां से आप आसानी से इस ऐप की APK फ़ाइल को डाउनलोड कर सकते है। FM WhatsApp डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगी। 

  1. आपको सबसे पहले FM WhatsApp की वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां आपको डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  3. अब इस ऐप की APK फ़ाइल आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड हो जाएगी। जिसे आप इंस्टॉल कर सकते है।
  4. फ़ाइल को इंस्टाल करने के बाद आपको इसपर रजिस्टर करना होगा। 
स्मार्टफोन में FM WhatsApp कैसे डाउनलोड करे
स्मार्टफोन में FM WhatsApp कैसे डाउनलोड करे

ये भी पढ़िए

TSP क्या है तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या है, जानिए पूरी जानकारी


FM WhatsApp की APK फ़ाइल इंस्टाल कैसे करें

बहुत से लोग ऐसे ही जो केवल प्ले स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करते आये है। ऐसे लोगों के लिए एक थर्ड पार्टी वेबसाइट से किसी ऐप की APK फ़ाइल डाउनलोड करना थोडा अलग अनुभव होगा।

जिसके चलते कभी कभी APK फ़ाइल को इंस्टाल करने में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हम आपको कुछ स्टेप बता रहे है, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से FM WhatsApp को इंस्टॉल कर सकते है। 

  1. आपको अपने मोबाइल में डाउनलोड की गई APK फ़ाइल पर क्लिक करना होगा। 
  2. अब आपसे इसे इंस्टॉल करने के लिए पूछा जाएगा। ऐसा होते है आपको इंस्टॉल पर क्लिक करना होगा। 
  3. इंस्टाल करने के बाद आपको unknown source का विकल्प दिखेगा, जिसे आपको ओके कर देना है। 
  4. ऐसा करते है आप मोबाइल की सेटिंग में पहुंच जाएंगे, जहां आपको unknown source को इनेबल करना होगा। 
FM WhatsApp की APK फ़ाइल इंस्टाल कैसे करें

ये भी पढ़िए

POC क्या होता है तथा इसके क्या लाभ है, जानिए पूरी जानकारी


FM WhatsApp का उपयोग करने के फायदे 

आप अगर FM व्हाट्सएप का उपयोग करते है, तो आपको कई सारे फीचर्स मिलते है। आप इस ऐप के उपयोग करके अपने लास्ट सीन को हाइड कर सकते है।

इसके साथ ही आप किसी का मैसेज आपके द्वारा देखे जाने पर आने वाले ब्लू टिक को भी आप हाइड कर सकते है। इसके अन्य फीचरों की बात करें तो इसमें डिलेट मैसेज भी पढ़े जा सकते है, साथ ही पुराने डिटेल मैसेज को भी यह डिटेल नहीं करता।

यह ऐप आपको अपनी पसंदीदा थीम चुनने का ऑप्शन भी देता है। यह सब फीचर आपको ऑफिशल व्हाट्सएप में नहीं मिलते है। इसके साथ ही FM WhatsApp में आपको कुछ और अन्य बेहतरीन फीचर्स मिलते है। 

FM WhatsApp का उपयोग करने के फायदे
FM WhatsApp का उपयोग करने के फायदे 

ये भी पढ़िए

Rajasthan में कुल कितने जिले है तथा उनके नाम क्या है, जानिए पूरी जानकारी


थर्ड पार्टी ऐप से जुड़ी वार्निंग 

जैसा कि हम अपने पिछले आर्टिकलों में अपको बता चुके है कि कोई भी थर्ड पार्टी ऐप सेक्युरिटी की गारंटी नहीं देता। इसी तरह FM WhatsApp एक थर्ड पार्टी ऐप है, जिसके चलते इस पर आपका डाटा भी सुरक्षित नहीं है।

इन्हीं कारणों के चलते यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर भी नहीं है। ऐसे में आप गूगल प्ले स्टोर से ऑफिशियल WhatsApp को डाउनलोड करके उसी का उपयोग करें।

हमने यह आर्टिकल केवल आपकी जिज्ञासा को दूर करने के लिए बनाया है। हम इस तरह के किसी भी ऐप के इस्तेमाल का समर्थन नहीं करते हैं।  

FM WhatsApp - थर्ड पार्टी ऐप से जुड़ी वार्निंग
FM WhatsApp – थर्ड पार्टी ऐप से जुड़ी वार्निंग 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि FM WhatsApp को कैसे डाउनलोड करे। 


ये भी पढ़िए

  1. B.Ed क्या है और B.Ed का कोर्स कैसे करें, जाने पूरी जानकारी
  2. बिना इंटरनेट के PUBG की फाइल कैसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी जानकारी
  3. मध्य प्रदेश में कितने जिले है, जानिए Madhya Pradesh के जिलों के नाम

FAQ

FM WhatsApp क्या है?

FM WhatsApp एक थर्ड पार्टी ऐप है, जो कि WhatsApp मैसेंजर के फीचर के साथ अन्य कई फीचर उपलब्ध कराता है। 

थर्ड पार्टी ऐप क्या होते है?

थर्ड पार्टी ऐप ऐसे ऐप होते है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं होते तथा जिन्हें किसी वेबसाइट से डाउनलोड करना पड़ता है।

Spread the love

Leave a Comment