EWS फॉर्म क्या है तथा इसे डाउनलोड कैसे करते है, जानिए पूरी जानकारी

प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन करते समय आपने EWS फॉर्म के बारे में सुना होगा। जहां EWS सर्टिफिकेट वाले लोगों को सरकारी नौकरियों में ST/SC या OBC वर्ग के लोगों की तरह है आरक्षण मिलता है।

ऐसे में इस फॉर्म को भरने की अनिवार्यता कितनी हो जाती है इसका अंदाजा आप लगा ही सकते है। लेकिन कई लोगों को ईडब्ल्यूएस के विषय में जानकारी नहीं होती।

जिसके चलते वे इसका फायदा नहीं उठा पाते। आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे की आखिर EWS फॉर्म क्या होता है तथा इसे डाउनलोड कैसे किया जाता है। 

EWS फॉर्म क्या है तथा इसे डाउनलोड कैसे करते है, जानिए पूरी जानकारी

EWS क्या है

आपको ईडब्ल्यूएस के विषय में जानने से पहले EWS का फुल फॉर्म जानना जरुरी है। बता दे कि EWS का फुल फॉर्म होता है, Economic Weaker Section। इसे हिंदी में आर्थिक कमजोर वर्ग भी कहा जाता है। अधिकांश जगह पर इसे ईडब्ल्यूएस के नाम से ही जाना जाता है।

अब यह समझने की जरूरत है कि आखिर ईडब्ल्यूएस क्या होता है। तो आपको बता दे कि सामान्य वर्ग के लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उन्हें सरकार ने सहायता प्रदान करने के लिए EWS की शुरुआत की है।

इसके अंतर्गत सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पढ़ाई व सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। अगर आपको सरकार की इस योजना का लाभार्थी बनना है तो आपको EWS सर्टिफिकेट बनवाना बहुत जरूरी है। 

EWS क्या है
EWS क्या है

ये भी पढ़िए

IP Address क्या होता है और यह कैसे चेक करें, जानिए पूरी जानकारी


EWS सर्टिफिकेट क्या है 

हमने आपको हमारे आर्टिकल में अब तक ईडब्ल्यूएस क्या है तथा उसके फुल फॉर्म के विषय में बताया। अब हम आपको EWS सर्टिफिकेट क्या है उस विषय में जानकारी देंगे।

आपको बता दे कि अगर आप सरकारी नौकरी में आरक्षण प्राप्त करना चाहते है और आप आर्थिक रूप से सामान्य वर्ग में आते है तो आपके पास ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

यह सर्टिफिकेट यह दर्शाता है कि आओ इकॉमोमिक विकर सेक्शन के अंतर्गत आते है और आपको सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों और पढ़ाई में दिए जाने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण की आवश्यकता है। 

EWS सर्टिफिकेट क्या है
EWS सर्टिफिकेट क्या है 

ये भी पढ़िए

ITI क्या है तथा ITI का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी


EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए योग्यता 

सरकार द्वारा EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई है। अगर आप ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाकर 10 प्रतिशत का आरक्षण लेना चाहते है, तो आपके पास निम्न योग्यताएं होना चाहिए।

  1. आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  2.  ST/SC व OBC वर्ग के लोग ईडब्ल्यूएस का लाभ नहीं ले सकते।
  3. आवेदनकर्ता के पास 5 एकड़ से ज्यादा की जमीन नहीं होना चाहिए।
  4. इसके साथ ही आवेदक का सामान्य वर्ग का होना अनिवार्य है।
  5. आवेदनकर्ता का घर 1000 स्क्यूअर फूट से अधिक बड़ा नहीं  होना चाहिए। 
EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए योग्यता
EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए योग्यता 

ये भी पढ़िए

त्वचा को गोरा करने के घरेलू उपाय क्या है, जानिए Fair Skin के लिए पूरी जानकारी


EWS सर्टिफिकेट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

अगर आप भी आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के है, तथा EWS सर्टिफिकेट बनाना चाहते है तो आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट होना अनिवार्य है।

इन डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, स्व घोषणा पत्र आदि। अगर आपके पास ये सभी डॉक्यूमेंट है, तो आप आसानी से ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है। 

EWS सर्टिफिकेट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
EWS सर्टिफिकेट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

ये भी पढ़िए

BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये, जानिए पूरी जानकारी


EWS फॉर्म कैसे डाउनलोड करे तथा EWS सर्टिफिकेट कैसे बनाए 

अगर आप EWS फॉर्म चाहते है तो आप यह कलेक्टर ऑफिस या किसी स्टेशनरी पर आराम से प्राप्त किया जा सकता है। इसके आलावा आप इस फॉर्म से जुड़ी सरकारी वेबसाइट पर जाकर भी इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है।

अब बात करते है ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को बनाने की तो, बता दे की इस सर्टिफिकेट को बनाने की कोई ऑनलाइन तरीका नहीं है। इसके लिए पको जिला मजिस्ट्रेट या तहसीलदार या कलेक्टर या up विभागीय अधिकारी से संपर्क करना होगा। 

EWS फॉर्म कैसे डाउनलोड करे तथा EWS सर्टिफिकेट कैसे बनाए
EWS फॉर्म कैसे डाउनलोड करे तथा EWS सर्टिफिकेट कैसे बनाए 

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि EWS फॉर्म क्या होता है तथा इसे डाउनलोड कैसे करते है।  


ये भी पढ़िए

  1. PMGSY की खराब सड़क की ऑनलाइन शिकायत कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
  2. CPT क्या है तथा कैसे करें CPT का कोर्स, जानिए पूरी जानकरी
  3. BEP क्या होता है तथा इसकी गणना कैसे की जाती है, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

EWS का फुल फॉर्म क्या होता है?

EWS का फुल फॉर्म होता है, Economic Weaker Section। इसे हिंदी में आर्थिक कमजोर वर्ग भी कहा जाता है।

EWS सर्टिफिकेट के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी है?

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, स्व घोषणा पत्र आदि डॉक्यूमेंट जरूरी है।

Spread the love

Leave a Comment