English पढ़ना कैसे सीखें, जानिए आसान भाषा में पूरी जानकारी

हर भारतीय विद्यार्थी चाहता है कि वो अच्छी English पढ़ व बोल बोल सके। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच वह अपना इंप्रेशन जमा सके। इसके साथ ही वर्तमान में एक अच्छे जॉब के लिए भी English का आना जैसे अनिवार्य सा हो गया है।

वर्तमान में लोग इंग्लिश पढ़ना, समझना और बोलना अपने स्टेटस का विषय समझते है। लेकिन आज भी कुछ लोगों के लिए इंग्लिश पढ़ना एक टेडी खीर होता है। इसके पीछे का एक सबसे बढ़ा कारण इन लोगों की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम अर्थात इंग्लिश मीडियम से ना होना है।

कुछ लोग English पढना सीखना चाहते है, लेकिन समय की कमी और कुछ मजबूरियों के चलते वे ऐसा कर नहीं पाते। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि English पढ़ना कैसे सीखें।

English पढ़ना कैसे सीखें, जानिए आसान भाषा में पूरी जानकारी
English पढ़ना कैसे सीखें, जानिए आसान भाषा में पूरी जानकारी

English किताबें पढ़ें 

अगर आप इंग्लिश पढ़ना सीखना चाहते है, तो आपको सबसे पहले English किताबें पढ़ना शुरू करना होगा। यह एक ऐसा तरीका है, जिसके माध्यम से आप घर बैठकर अंग्रेजी पढ़ना सीख सकते हैं।

कई लोग ऐसे होते है जिन्हें किताबें पढ़ना काफी पसंद होता है, ऐसे में अगर वे इंग्लिश किताबें पढेंगे तो वे अंग्रेजी पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर पायेंगे।

अगर आप चाहे तो अपनी मनपसंद किताब का अंग्रेजी ट्रांसलेशन पढ़ सकते है, यह तरिका आपको जल्दी से अंग्रेजी सीखने में मदद करेगा।

English किताबें पढ़ें
English किताबें पढ़ें 

ये भी पढ़िए

गोभी के पराठे कैसे बनाते हैं, जानिए Gobhi Ka Paratha बनाने की पूरी जानकारी


English Newspaper पढ़ें 

अगर आप किताबें पढ़ने के शौकीन नहीं है, तो आप इंग्लिश पढ़ना सीखने के एक और सस्ते और सरल उपाय को अपना सकते है, यह उपाय है इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़ना।

अगर आप जल्द से जल्द अंग्रेजी भाषा को पढ़ना सीखना चाहते है तो आप रोजाना इंग्लिश न्यूज पेपर पढ़े। इसके माध्यम से आपको यह समझ आएगा की अंग्रेजी के वाक्य कैसे बनते है तथा ग्रामर का उपयोग कैसे होता है।

आप जब ही पेपर पढ़े तो सभी वाक्यों को जोर-जोर से पढ़कर उनका उच्चारण करने की कोशिश करें। इसके साथ अगर आपको कोई नया शब्द दिखता है तो उसका अर्थ डिक्शनरी में से खोज कर अपनी डायरी में लिख लें।

English Newspaper पढ़ें
English Newspaper पढ़ें

ये भी पढ़िए

2021 में भारत के टॉप 5 Best Bluetooth Speaker कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट


English पढ़ते समय जल्दबाज़ी न करें 

अक्सर जब हम किसी कार्य को समझने लगते है तो उसमें हम जल्दबाजी करने लगते है, इसी जल्दबाजी में अक्सर गलतियां हो जाती है। ऐसे में आपको अंग्रेजी पढ़ते समय जल्दबाजी नहीं करना है।

क्योकि अक्सर ऐसा होता है कि जल्दबाजी में आप सेंटेंस ते पढ़ लेते है परन्तु उस सेंटेंस में आने वाले बहुत से शब्दों का अर्थ आपको पता नहीं होता। इसी के चलते आप भाषा को समझने में भूल करते हैं।

आप ध्यान रखें कि जब भी किसी सेंटेंस को पढ़े तो उसे बढ़ें आराम और बहुत ध्यान से पढ़ें, इससे आप सेंटेंस के साथ मूल अर्थ का उच्चारण भी कर सकें। 

English पढ़ते समय जल्दबाज़ी न करें
English पढ़ते समय जल्दबाज़ी न करें 

ये भी पढ़िए

अपना Youtube Channel कैसे बनाएं, जानिए पूरी जानकारी


English पढ़ते वक्त अनुशासन का पालन करें 

अगर आप किसी भी कार्य को शुरू करते है तो, उसमें अनुशासन का पालन करना बहुत जरूरी है। ठीक इसी तरह आप अगर अंग्रेजी पढ़ना सीखते है तो आपको नियमित रूप से इंग्लिश पढ़ना होगी।

अगर आप अनुशासन का पालन करते हुए अंग्रेजी को सीखेंगे तो आप अपने पढ़े हुए पर ठीक से विचार कर सकते हैं, तथा आपने जो भी प्रयास अंग्रेजी को सीखने के लिए किए है वे आपको हमेशा याद रहेंगे। 

English पढ़ते वक्त अनुशासन का पालन करें
English पढ़ते वक्त अनुशासन का पालन करें 

ये भी पढ़िए

दिव्या भारती की मौत कैसे हुई थी, जानिए Divya Bharti के बारे में पूरी जानकारी


English पढ़ते समय टाइमर सेट करें 

आप अगर जल्दी से अंग्रेजी पढ़ना सीखना चाहते है तो आपको इसके लिए टाइमर सेट करना होगा। आप चाहे तो अपने मोबाइल फोन में टाइमर लगा कर अपनी English पढने की स्पीड को माप सकते है।

यह तरीका आपके अंग्रेजी पढ़ने की गति को बढ़ाने में आपकी सहायता करेगा। टाइमर सेट करते समय आप इस बात का भी ध्यान रखें कि कही आप स्पीड बढ़ाने के चक्कर में शब्दों के सही उच्चारण करना न भूलें। 

English पढ़ते समय टाइमर सेट करें 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि English पढ़ना कैसे सीखें। 


ये भी पढ़िए

  1. ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, जानिए Online Study के बारे में पूरी जानकारी
  2. पाव भाजी कैसे बनाते हैं, जानिए Pav Bhaji बनाने की पूरी जानकारी
  3. अपने Switch off Mobile को कैसे ढूंढे, जानिए पूरी जानकारी
  4. एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं, जानिए Weight Gain टिप्स

FAQ

विश्व में कितने देशों की राष्ट्रभाषा English है?

विश्व में करीब 12 देशों की राष्ट्रभाषा English है, इन देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका, फ़िजी, न्यूज़ीलैंड, जैसे कई अन्य देश शामिल है।

Spread the love

Leave a Comment