EMI क्या है और EMI कैसे काम करती है, जानिए पूरी जानकारी

इस महंगाई के जमाने में घर बनाने, कार खरीदने, बाइक खरीदने या फिर किसी ऐसे ही बड़े काम को करने के लिए हर किसी को लोन की आवश्यकता होती है।

क्योंकि एक साथ कम ब्याज पर ढेर सारी रकम की पूर्ति बैंक ही कर सकता है। लेकिन बैंक से लोन लेने के पहले आपको उस लोन की EMI जे विषय में पूरी जानकारी होना चाहिए। दरअसल बैंक आपको जो राशि लोन के रूप में देता है, वह उसे ईएमआई के माध्यम से ही वापस लेता है।

आज कल ई कॉमर्स वेबसाइट भी अपने सामान को EMI में खरीदने जैसे ऑप्शन देती है। ऐसे में आपके लिए ईएमआई के विषय में जानना जरूरी हो जाता है। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि EMI क्या है और यह कैसे काम करती है। 

EMI क्या है और EMI कैसे काम करती है, जानिए पूरी जानकारी
EMI क्या है और EMI कैसे काम करती है, जानिए पूरी जानकारी

क्या है EMI

आपको बता दे कि EMI का फुल फॉर्म होता है Equated Monthly Installment। अगर हिंदी भाषा में कहे तो सामान मासिक किस्तें। इसे अगर एक लाइन में समझे तो किसी लोन का समान मासिक किश्तों के रूप में भुगतान करना EMI कहलाता है।

अगर सीधी भाषा में समझा जाए तो जब आप अपनी जरुरत के अनुसार बैंक से लोन लेते है, तो बैंक द्वारा आपको एक साथ पूरे पैसे दे दिए जाते है।

इन पैसों का भुगतान करने के लिए बैंक आपको मासिक किस्त या कहे ईएमआई का विकल्प देता है। जिसमें आपको मूल रकम के अलावा ब्याज भी देना होता है। यह ब्याज बैंक द्वारा आपकी मासिक किस्त में ही जोड़ दिया जाता है।  


ये भी पढ़िए

2021 में रूस की जनसंख्या कितनी है, जानिए Russia की पूरी जानकारी

कौन सा Indian App Tik Tok जैसा है, देखिए टॉप 5 टिक टॉक जैसे ऐप्स की लिस्ट


EMI कैसे काम करती है

आपको यह तो पता चल गया की EMI क्या है, अब यह जानना जरूरी है कि ईएमआई कैसे काम करती है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि आपके द्वारा लिए गए लोन और उसपर समायावधी के हिसाब से लगने वाले ब्याज को लोन को चुकाने की समयावधी के हिसाब से बांटकर उसे मासिक किस्तों के हिसाब से लिया जाता है।

अगर उदाहरण से समझे तो यदि किसी व्यक्ति ने 1 लाख रूपए का लोन बैंक से 12 महीनों के लिए लिया है। अब बैंक इस लोन पर 10 फीसदी ब्याज ले रही है तो उस व्यक्ति की मासिक EMI 8792 रूपए होगी। जहां 8333 रूपए मूल राशि तथा 458 रूपए ब्याज की राशि होगी। आप अपनी ईएमआई की गणना ऑनलाइन वेबसाइट emicalculator।net के माध्यम से कर सकते है।  


ये भी पढ़िए

Hero Alom की Biography, जानिए बांग्लादेशी अभिनेता हीरो आलोम के बारे में

Fzmovies 2021 Hollywood और Bollywood मूवीज Download कैसे करें


EMI का भुगतान करने का तरीका 

जैसा कि हमने आपको EMI क्या है और यह कैसे काम करता है, इस तरीके को बताया। वहीं अब हम आपको बताने जा रहे है कि आखिर ईएमआई का भुगतान किस तरह से किया जाता है। बता दे कि ईएमआई का भुगतान करने के दो मुख्य तरीके होते है।

पहला तरीका ऑनलाइन होते है, जहां आप अपने बैंक की वेबसाइट पर जाकर अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते है। दूसरा तरिका ऑफ़लाइन होता है, जिसमें आपको बैंक जाकर अपनी ईएमआई का भुगतान करना होता है।

ग़ौरतलब है कि कुछ बैंक हर महीने ऑटोमेटिक सीधे आपके अकाउंट से EMI के भुगतान का विकल्प भी देते है। जिसका चयन करने पर ईएमआई सीधे आपके अकाउंट से कट जाती है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप यह जान गए होंगे कि EMI क्या है और EMI कैसे काम करती है।


ये भी पढ़िए

  1. 2021 में भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, जानिए पूरी जानकारी
  2. Social Media क्या है, जानिए सोशल मीडिया के विषय में पूरी जानकारी
  3. 2021 में World की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी
  4. जानिए 2021 में भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है
  5. 2021 में World की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी
  6. जानिए 2021 में भारत में कुल कितनी भाषा बोली जाती है

FAQ

EMI का फुल फॉर्म क्या होता है?

EMI का फुल फॉर्म होता है Equated Monthly Installment। अगर हिंदी भाषा में कहे तो सामान मासिक किस्तें।

इसे अगर एक लाइन में समझे तो किसी लोन का समान मासिक किश्तों के रूप में भुगतान करना EMI कहलाता है।

Spread the love

Leave a Comment