ED Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

अक्सर आप न्यूज चैनल और समाचार पत्रों में ED की छापेमारी के बारे में पढ़ते व सुनते होंगे। जहां ईडी द्वारा किसी बड़े करोबारी या नेता के ऑफिस या घर में आय से अधिक संपत्ति रखने से जुड़े मामले में छापेमारी जैसी कार्यवाही की गई हो।

यह खबरे होती तो काफी दिलचस्प है लेकिन अगर आपको ईडी और उससे जुड़े कार्य के बारे में पता न हो तो यह आपकी समझ से परे लगती होंगी। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर ईडी क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है।

हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि CAB Ka Full Form क्या है तथा यह CAA से किस तरह से भिन्न है। वहीं आज हम आपको जानकारी देंगे कि आखिर ED Ka Full Form क्या होता है। 

ED का फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
ED का फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

ED Ka Full Form 

आपको ईडी के बार में जानने के पहले यह जानना होगा कि आखिर ईडी का फुल फॉर्म क्या है। आपको बता दे कि ED Ka Full Form होता है Directorate of Enforcement।

हिंदी में इसे प्रवर्तन निदेशालय के नाम से जाना जाता है। प्रवर्तन निदेशालय को Enforcement Directorate भी कहा जाता है। यह भारत की एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है, जो कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करती है।

इस विशेष एजेंसी में भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय पुलिस, भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा में से चुने गए अधिकारी कार्य करते है। 

ED Ka Full Form
ED Ka Full Form

ED के अन्य फुल फॉर्म 

जिस तरह है शब्द के कई फुल फॉर्म होते है उसी तरह ईडी के भी अलग अलग क्षेत्र में कई तरह के फुल फॉर्म होते है। हम टेबल के माध्यम से आपको ED के कूचा न्य फुल फॉर्म के विषय में बता रहे है। 

ईडी के अन्य फुल फॉर्म 

ईडी के अन्य फुल फॉर्म ईडी के अन्य फुल फॉर्म 
EditorEconomic Development
Effective DateEducation
Emergency DepartmentEarly Death
English DepartmentEnvironmental Damage
Early DeploymentEating Disorder
Effective DoseExtremely Disappointing
Enterprise DevelopmentEvery Day

ED क्या है 

जैसा की हमने आपको जानकारी दी कि प्रवर्तन निदेशालय भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करने वाली एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी हैं।

इसे भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसी और आर्थिक खुफिया एजेंसी के रूप में भी जाना जाता है। ईडी भारत में आर्थिक कानूनों को लागू करती हैं।

इन कानूनों में Foreign Exchange Management Act, 1999 (FEMA) और Prevention ऑफ़ Money Laundering Act, 2002 (PMLA) शामिल है।

अगर कोई भी व्यक्ति विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (FEMA) और धन शोधन निरोधक अधिनियम, 2002 (PMLA) का उल्लंघन करता पाया जाता है तो, उसके खिलाफ जांच और उसे गिरफ्तार करने का अधिकार ED के पास में होता है। 

ED क्या है
ED क्या है 

ED के कार्य 

आपको ऊपर दी गई जानकारी से यह तो समझ आ गया होगा कि ईडी किस क्षेत्र विशेष में कार्य करती है। अब हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे कि ईडी क्या कार्य करती है।

तो आपको बता दे कि प्रवर्तन निदेशालय विदेशों से भारत में भेजी जाने वाली आवैध विदेशी मुद्रा और भारत से विदेशों में भेजी जाने वाली अवैध मुद्रा से जुड़े मामलो की जांच करने के साथ मनी लॉड्रिंग और काले धन से समबन्धित मामलो की भी जांच करता है।

प्रवर्तन निदेशालय विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 और धन शोधन निरोधक अधिनियम, 2002 का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच करने और उन्हें गिरफ्तार करने का अधिकार रखता है। 

ED के कार्य
ED के कार्य 

ED के बारे में 

आपको बता दे कि प्रवर्तन निदेशालय का गठन 1 मई 1956 को किया गया था। शुरूआती दिनों में इसे प्रवर्तन इकाई के नाम से जाना जाता था। लेकिन साल 1957 में इसका नाम बदलकर प्रवर्तन निदेशालय कर दिया गया।

बताते चले कि ईडी का मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन मुख्यालय के रीजनल कार्यालय भी है। जिनके बारे में हमने आपको टेबल के माध्यम से जानकारी दी है। 

ED के बारे में
ED के बारे में 

प्रवर्तन निदेशालय के रीजनल कार्यालय

ईडी के रीजनल कार्यालयईडी के रीजनल कार्यालय
मुंबई दिल्ली 
चैन्नई चड़ीगढ़ 
कोलकाता अहमदाबाद 
बंगलौर कोच्ची 
पणजी गुवाहाटी 
हैदराबाद जयपुर 
जालंधर लखनऊ 
पटना श्रीनगर 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि ED Ka Full Form क्या होता है।


ये भी पढ़िए

  1. NDA का फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी
  2. NTPC का फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी
  3. GDP क्‍या है, जानिए जीडीपी के बारे में पूरी जानकारी
  4. IPS का फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए आईपीएस के बारे में पूरी जानकारी

FAQ

ED का गठन कब किया गया था?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) का गठन 1 मई 1956 को किया गया था।

ED Ka Full Form क्या होता है?

ED का फुल फॉर्म होता है Directorate of Enforcement।

Spread the love

Leave a Comment