Earth का क्षेत्रफल जानने के लिए आपको यहाँ जानना होगा कि आखिर Earth कई बड़े महासागर और महाद्वीपों से मिलकर बनी है। जहां 71 प्रतिशत हिस्से पर पानी और 29 प्रतिशत हिस्से पर ज़मीन है।
अगर बात करें क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़े देश की तो, रूस इस मामले में पहले स्थान पर है। वहीं भारत इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। वहीं पृथ्वी पर मौजूद कई देश ऐसे है, जिनका क्षेत्रफल भारत के किसी छोटे शहर या कस्बे के बराबर है।
लेकिन क्या आपको पता है कि अगर Earth के पानी वाले हिस्से और ज़मीनी हिस्से को मिलकर पृथ्वी का कुल क्षेत्रफल कितना है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में आपको यह बताने जा रहे है कि आखिर कितना है पृथ्वी का क्षेत्रफल।

Table of Contents
पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है
जैसा की हमने आपको बताया कि पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्से पर पानी है, अर्थात पृथ्वी के 148.94 मिलियन वर्ग किलोमीटर हिस्सा पानी से ढ़का हुआ है। वहीं 29 प्रतिशत हिस्से यानी 361.132 मिलियन वर्ग किलोमीटर हिस्से पर ज़मीन है।
वहीं बात करें Earth के कुल क्षेत्रफल की तो, पृथ्वी का कुल क्षेत्रफल 510.070 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। आपको बता दे कि पृथ्वी का ज़मीनी भाग 263 भिन्न-भिन्न देशों में बंटा हुआ है।
जहां Earth का सबसे ज्यादा हिस्सा रूस के पास है तथा सबसे कम ज़मीनी हिस्सा वेटिकन सिटी के पास है। हालांकि क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा होने के बाद भी रूस का ज्यादातर हिस्सा वनों से घिरा है, जिससे यह मनुष्य के रहने योग्य नहीं है।
ये भी पढ़िए
रूस के पास है सबसे ज्यादा क्षेत्रफल
जैसा कि हमने आपको बताया है कि विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस पहले स्थान पर है। इसका कुल क्षेत्रफल 17,098,242 है। जहां विश्व के क्षेत्रफल का 12.5 प्रतिशत भाग केवल रूस के पास ही है।
वहीं विश्व के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी के पास केवल 0.44 वर्ग किलोमीटर जमीन ही मौजूद है। अगर बात करे क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के 10 बड़े देशों में भारत की तो, भारत इस लिस्ट में 3,287,263 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ में सातवें स्थान पर है। तो आइए जानते है क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के 10 देशों की लिस्ट।
रैंक | देश | क्षेत्रफल |
---|---|---|
1. | रूस | 1 करोड़ 71 लाख वर्ग किलोमीटर |
2. | कनाडा | 99.84 लाख वर्ग किलोमीटर |
3. | अमेरिका | 98.26 लाख वर्ग किलोमीटर |
4. | चीन | 95.96 लाख वर्ग किलोमीटर |
5. | ब्राजील | 85.14 लाख वर्ग किलोमीटर |
6. | ऑस्ट्रेलिया | 77.41 लाख वर्ग किलोमीटर |
7. | भारत | 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर |
8. | अर्जेंटीना | 27.80 लाख वर्ग किलोमीटर |
9. | कजाकिस्तान | 27.24 लाख वर्ग किलोमीटर |
10. | अल्जीरिया | 23.81 लाख वर्ग किलोमीटर |
ये भी पढ़िए
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप
आपने पृथ्वी के क्षेत्रफल के बारे में तो जान लिया है, लेकिन आपको क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के सबसे छोटे और बड़े महाद्वीप के बारे में जानना भी जरूरी है।
आपको बता दे कि क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया महाद्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 44,391,162 वर्ग किलोमीटर है। वहीं विश्व के सबसे छोटे महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,686,884 वर्ग किलोमीटर है।
उम्मीद है कि आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से यह पता चल गया होगा कि आखिर कितना है Earth का क्षेत्रफल।
ये भी पढ़िए
- Jio का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है
- 2021 में भारत में हिंदुओं की जनसंख्या कितनी है
- 2021 में भारत के प्रधानमंत्री कौन है, जानिए Prime minister के जीवन की खास बातें
FAQ
Earth का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
क्षेत्रफल की दृष्टि से Earth का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया महाद्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 44,391,162 वर्ग किलोमीटर है।
रूस का क्षेत्रफल कितना है?
विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस पहले स्थान पर है। इसका कुल क्षेत्रफल 17,098,242 है। जहां विश्व के क्षेत्रफल का 12.5 प्रतिशत भाग केवल रूस के पास ही है।