दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है, जानिए Longest Man की पूरी जानकारी

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे अपनी हाइट को लेकर चिंता नहीं होगी। हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट ज्यादा हो, क्योंकि कम हाइट के चलते कई लोग शर्मिंदगी महसूस करते हैं।

लेकिन हमारे विचार से हाइट का कम होना कोई शर्मिंदगी की बात नहीं। दुनिया में ऐसे कई सफल लोग है, जिन्होंने अपनी कम हाइट को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और आज अपनी-अपनी फील्ड में सफल नाम बन चुके हैं। लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग अपनी कम हाइट को लेकर परेशान होते है और उसे बढ़ाने के प्रयास में लगे रहते है।

लेकिन कभी-कभी हद से ज्यादा हाइट भी परेशानी का कारण बन जाती है। ऐसे में जब भी ज्यादा हाइट का जिक्र होता है तो मन में सवाल आता है कि आखिर दुनिया का सबसे Longest Man कौन होगा। तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 

दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है, जानिए Longest Man की पूरी जानकारी
दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है, जानिए Longest Man की पूरी जानकारी

वर्तमान में कौन है दुनिया का सबसे लंबा आदमी 

वैसे तो आपने टीवी या अख़बारों में दुनिया के सबसे लंबे आदमी के बारे में सुना होगा। अगर नहीं तो हम आपको बता दे कि दुनिया के सबसे Longest Man का नाम सुल्तान कोसेन है।

सुल्तान की हाईट 251 सेंटीमीटर यानी 8 फुट 2.8 इंच है। सुल्तान अपनी लंबी हाईट के लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा चुके है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे लम्बे आदमी होने के लिए कई बड़े खिताब भी जीत चुके है।


ये भी पढ़िए

Jio, Idea, BSNL, Vodafone, Airtel की Sim का Balance कैसे चेक करे

आखिर किस देश की कंपनी है Samsung, कौन है Samsung का मालिक

TIK TOK के मालिक का नाम क्या है तथा यह किस देश का एप्लीकेशन है


सुल्तान से पहले दुनिया के सबसे लंबे आदमी होने का रिकॉर्ड रॉबर्ट वाडलो के नाम था। जिनकी हाइट 8 फुट 11 इंच थी। लेकिन रॉबर्ट की मौत 22 साल की उम्र में हो गई थी।

अगर अब तक के दुनिया के सबसे Longest Man की बात करे तो यह खिताब रोबर्ट वाडलो के नाम ही दर्ज है। वहीं जीवित व्यक्ति के रूप में यह खिताब सुल्तान कोसेन के पास है। 


ये भी पढ़िए

आखिर कितना है पृथ्वी का क्षेत्रफल, जानिए पूरी जानकारी

2021 में भारत में हिंदुओं की जनसंख्या कितनी है

PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है


सुल्तान की हाईट बढ़ने का कारण 

दरअसल हमारे शरीर में मौजूद ग्लैंड, जिसे पिट्युटरी ग्लैंड कहा जाता है,से HGH नामक हार्मोन्स रिलीज होता है। HGH नामक हार्मोन्स शरीर के विकास के लिए आवश्यक होता है।

यानी HGH हार्मोन्स मनुष्य के मसल्स और हाइट के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन सुल्तान कोसेन को एक डिसऑर्डर है, या आप यु कह सकते है कि उन्हें एक बीमारी है, जिसे पिट्युटरी Gigantism कहा जाता है। इस डिसऑर्डर के चलते मनुष्य के शरीर में मौजूद ग्लैंड, HGH हार्मोन का निर्माण हद से ज्यादा कर देता है।

जिसके चलते उसकी हाईट सामान्य से ज्यादा बढ़ने लगती है। हालांकि सुल्तान जब तक 10 साल के नहीं हुए थे जब तक उनकी हाईट सामान्य रूप से बढ़ रही थी, लेकिन 10 साल की उम्र के बाद उनकी हाईट ने रुकने का नाम ही नहीं लिया। हालांकि साल 2010 में अमेरिका के डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद सुल्तान के इस पिट्युटरी Gigantism डिसऑर्डर को दूर कर दिया था। 


ये भी पढ़िए

Jio का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है

2021 में भारत के प्रधानमंत्री कौन है, जानिए Prime minister के जीवन की खास बातें

जानिए फ्री में कैसे लगाए Jio फोन में अपने नाम की Caller Tune


सुल्तान कोसेन के बारे में 

2021 में दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है, जानिए Longest Man की पूरी जानकारी
2021 में दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है, जानिए Longest Man की पूरी जानकारी

बता दे कि पेशे से एक किसान सुल्तान कोसेन तुर्की के रहने वाले है। उनका जन्म 10 दिसंबर 1982 में तुर्की में हुआ था। 38 साल के सुल्तान के पिता का नाम अब्दुल कादिर कोसेन तथा माँ का नाम चेमिल कोसेन है। 8 फुट 2.8 इंच लंबे सुल्तान ने साल 2013 में मेरवे डीबो से शादी की थी।

मेरवे और सुल्तान एक दूसरे के साथ लंबे वक्त से थे और अंत में दोनों ने अपने प्यार को नाम देते हुए शादी का फैसला किया। बता दे कि मेरवे एक सामान्य हाइट की महिला है, उनकी लंबाई 5 फुट 8 इंच है। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको पता चल गया होगा कि 2021 में दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है और Longest Man की पूरी जानकारी भी आपको पता चल गई होगी।    


ये भी पढ़िए

  1. 2021 में भारत में कुल कितने गाँव है, जानिए भारतीय Village की कुल संख्या
  2. आखिर क्या होता है NPA, जानिए आसान भाषा में पूरी जानकारी
  3. अपना मोबाइल नंबर बदलकर किसी को Fake Call कैसे करे
  4. AM और PM का क्या मतलब होता है, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

HGH हार्मोन का फुल फॉर्म क्या है?

HGH हार्मोन का फुल फॉर्म Human Growth Hormone होता है।

दुनिया के Longest Man की लम्बाई कितनी है?

दुनिया के सबसे लम्बे आदमी का नाम सुल्तान कोसेन है। सुल्तान की हाईट 251 सेंटीमीटर यानी 8 फुट 2.8 इंच है।

Spread the love

Leave a Comment