दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कौन सा है, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

आज का हमारा आर्टिकल एक ऐसे जीव के बारे में है, जिसे देखने के बाद ही दिल भय से कांप जाता है। जिसके बारे में फिल्मों और टीवी शो में हमने जाना है कि इनका काटा पानी भी नहीं मांगता।

जी हां आज हम बात कर रहे हैं सांपो के बारे में। वैसे तो सांप एक ऐसा जीव होता है, तो किसी को भी आगे होकर नहीं कटता। यह तभी काटता है जब उसे अपनी जान का खतरा होता है।

लेकिन हमारे मन में सांप को लेकर भय बना रहता है कि कही ये काट ना ले। वैसे दुनिया भर में कई लोग ऐसे है जिनकी मौत सांप के काटने के बाद सही इलाज न मिलने के चलते हो जाती है।

ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे की दुनिया का सबसे ज़हरीला Snake कौन सा है। लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर हर सांप ज़हरीला होता है या फिर कुछ ख़ास किस्म के सांप ही ज़हरीले होते हैं। 

दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कौन सा है, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कौन सा है, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

जानिए कितने प्रकार के सांप होते है जहरीले 

अक्सर आपने सुना होगा कि किसी को सांप काट लिया और वह हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मर गया, जबकि उसके शरीर में जहर तो फैला ही नहीं था। ऐसे में आपके मन में सवाल आता होगा कि आखिर जब Snake ज़हरीला था ही नहीं तो फिर Snake के काटने से मौत कैसे हो सकती है।

तो इसका जवाब जानने के पहले आपको यह जानना जरूरी है कि कितने तरह के Snake ज़हरीले होते हैं। आपको बता दे कि पूरी दुनिया में 2500 से अधिक सांप की प्रजाति पाई जाती है, जिनमें केवल 500 प्रजाति ही ज़हरीली होती हैं।

वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत में साँपों की 550 प्रजाति पाई जाती है। जिनमें से केवल 10 प्रजाति ही ज़हरीली होती है। यानी भारत में पाए जाने वाले ज्यादातर Snake ज़हरीले नहीं होते।

ऐसे में यदि किसी की मौत बिना जहर वाले Snake के काटने से हो गई है तो उसके पीछे का कारण उसका डर है। दरअसल कई बार सांप के काटने के बाद डर के चलते हार्ट बीत रुक जाती है। इसलिए जब भी किसी को सांप काटे तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। 

Inland Taipan
Inland Taipan

ये भी पढ़िए

2021 में World की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी


दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप 

जैसा कि हमने आपको बताया की दुनिया में सांप की 2500 प्रजाति पाई जाती है, इनमें 500 प्रजातियों के सांप सबसे ज़हरीले होते है। ऐसे में अगर बात करे दुनिया के सबसे ज़हरीले सांप की तो वह पूर्वी एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला समुद्री स्नेक (Belcher’s Sea Snake) है।

इस Snake का जहर इतना खतरनाक होता है कि इसके कुछ मिलीग्राम जहर से 1000 व्यक्तियों की मृत्यु हो सकती है। हालांकि यह सांप गहरे समुद्र में पाया जाता है, जिस कारण जमीन पर रहें वाले इंसानों को इससे कोई खतरा नहीं होता है।

लेकिन समुद्र में मछली पकड़ने जाने वाले मछुआरे अक्सर इस सांप के शिकार बन जाते है। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मृत्यु हो जाती है। वहीं अगर जमीन पर मौजूद सबसे ज़हरीले सांप की बात करें तो यह इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) है।

इस स्नेक का जहर समुद्री स्नेक की तुलना में कम ज़हरीले होता है, लेकिन इसके 100 मिलीग्राम जहर से 100 लोगों की एक साथ मौत हो सकती है। रिसर्च के अनुसार इसका जहर कोबरा की तुलना में 50 गुना और रैटल स्नेक की तुलना में 10 गुना ज्यादा खतरनाक होता है।  

Belcher’s Sea Snake
Belcher’s Sea Snake 

ये भी पढ़िए

Social Media क्या है, जानिए सोशल मीडिया के विषय में पूरी जानकारी


दुनिया के 10 सबसे ज़हरीले सांप 

आज हम आपको दुनिया के ऐसे 10 ज़हरीले सांपो के नाम बता रहे है जिनके काटने के 1 मिनट के अन्दर ही व्यक्ति की जान जा सकती है। देखिए इन सांपो के नाम।

रैंकसांपो के नाम 
समुद्री सांप (Belcher’s Sea Snake)
इंनलैंड ताइपन (Inland Taipan)
इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake)
रैटलस्नेक (Rattle Snake)
डेथ एडर (Death Adder)
सॉ स्केल्ड वाइपर (Saw Scaled Viper)
फिलिपीन कोबरा (Philippine Cobra)
टाइगर स्नेक (Tiger Snake)
ब्लैक माम्बा (Black Mamba)
10 ताइपन (Taipan)

उम्मीद है आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी तथा आप यह भी जान गए होंगे कि दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कौन सा है। 


ये भी पढ़िए

  1. अपने मोबाइल से Free में Android App कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी
  2. सैनिटाइजर क्या है, जानिए हिंदी में Sanitizer का मतलब क्या होता है
  3. EMI क्या है और EMI कैसे काम करती है, जानिए पूरी जानकारी
  4. 2021 में भारत के Top 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

दुनिया में सांप की कितनी प्रजाति पाई जाती है?

दुनिया में सांप की 2500 प्रजाति पाई जाती है, इनमें 500 प्रजातियों के सांप सबसे ज़हरीले होते है।

भारत में सांप की कितनी प्रजाति पाई जाती है?

भारत में सांप की 550 प्रजाति पाई जाती है। भारत में पाए जाने वाले ज्यादातर Snake ज़हरीले नहीं होते। सांप की 550 प्रजाति में केवल 10 प्रजाति ही ज़हरीली होती है।

Spread the love

Leave a Comment