
रफ़्तार से दौडती इस जिन्दगी में हर देश तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। लेकिन हर देश अपने साथ अपनी एक खूबी लिए हुए हैं। जहां कोई देश अर्थव्यवस्था में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं, तो कोई देश जनसंख्या के मामले में अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं कुछ देश अपने क्षेत्रफल का विस्तार तेजी से कर रहे हैं।
लेकिन क्या आप इन देशों के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? आपको क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देश की जानकारी है? क्या आप जानते है, कि अर्थव्यवस्था के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है।
अगर आपका जवाब है नहीं तो, आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में इस विषय की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
Table of Contents
जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश
अगर बात करे जनसंख्या की तो इस आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन हैं। बता दे कि चीन की जनसंख्या लगभग 139 करोड़ हैं अर्थात दुनिया की करीब 19 फीसदी आबादी अकेले चायना की है। वहीं भारत जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है। भारत की जनसंख्या 130 करोड़ है।
फिलहाल तो भारत जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है, लेकिन जानकर मानते है कि आने वाले 15 सालों में भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का पहला देश बन जाएगा। ऐसे में आप नीचे दी तालिका के अनुसार देख सकते है कि आखिर किस देश की जनसंख्या कितनी है।
जनसंख्या के आधार पर विश्व के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
रैंक | देश | जनसंख्या |
---|---|---|
1. | चीन | 139 करोड़ |
2. | भारत | 130 करोड़ |
3. | अमेरिका | 33 करोड़ |
4. | इंडोनेशिया | 23 करोड़ |
5. | ब्राजील | 20 करोड़ |
6. | पाकिस्तान | 19 करोड़ |
7. | बांग्लादेश | 16 करोड़ |
8. | नाइजीरिया | 15 करोड़ |
9. | रूस | 14 करोड़ |
10. | जापान | 12 करोड़ |
क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा देश
अगर बात करें क्षेत्रफल कि तो इसके अनुसार रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के लगभग 12 फीसदी हिस्से पर रूस का कब्जा है। लेकिन रूस के क्षेत्रफल का ज्यादातर हिस्सा बर्फ से ढाका हुआ है।
अगर बात की जाए रूस के क्षेत्रफल की तो यह लगभग 1 करोड़ 71 लाख वर्ग किलोमीटर है। रूस के बाद क्षेत्रफल के मामले में कनाडा दूसरे स्थान पर है। कनाडा का क्षेत्रफल 99.84 लाख वर्ग किलोमीटर है। वहीं इस लिस्ट में अमेरिका तीसरे स्थान पर है।
बता दे कि अमेरिका का क्षेत्रफल 98.26 लाख वर्ग किलोमीटर है। नीचे दी गई तालिका के माध्यम जानते है कि क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश कौन से हैं।
क्षेत्रफल के आधार पर विश्व के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
रैंक | देश | क्षेत्रफल |
---|---|---|
रैंक | देश | क्षेत्रफल |
1. | रूस | 1 करोड़ 71 लाख वर्ग किलोमीटर |
2. | कनाडा | 99.84 लाख वर्ग किलोमीटर |
3. | अमेरिका | 98.26 लाख वर्ग किलोमीटर |
4. | चीन | 95.96 लाख वर्ग किलोमीटर |
5. | ब्राजील | 85.14 लाख वर्ग किलोमीटर |
6. | ऑस्ट्रेलिया | 77.41 लाख वर्ग किलोमीटर |
7. | भारत | 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर |
8. | अर्जेंटीना | 27.80 लाख वर्ग किलोमीटर |
9. | कजाकिस्तान | 27.24 लाख वर्ग किलोमीटर |
10. | अल्जीरिया | 23.81 लाख वर्ग किलोमीटर |
अर्थव्यवस्था के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा देश
अगर बात अर्थव्यवस्था की आती है तो, इसमें पहले स्थान पर यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका का नाम आता है। बता दे कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ़ बेजोस, मार्क जुकनबर्ग और बिल गेट्स अमेरिका के ही रहने वाले हैं। हथियार से लेकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अमेरिका विश्व के सभी देशों से आगे है।
हालाकि COVID-19 महामारी के बाद विश्व के सभी देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है, इनमें अमेरिका भी शामिल है। किन्तु उम्मीद है कि आने वाले समय में अमेरिका एक बार फिर अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार करेगा और अपने वर्चस्व को बनाए रखेगा।
उम्मीद है कि आपने जनसंख्या, क्षेत्रफल और अर्थव्यवस्था के आधार वर सबसे बड़े देशों के बारे में जान लिया होगा। हलांकि क्षेत्रफल को छोड़कर जनसंख्या और अर्थव्यवस्था दोनों ही लिस्ट में परिवर्तन हो सकता है।
क्योंकि जिस तरह सभी देश अपनी जनसंख्या और अपनी अर्थव्यवस्था में तेजी से बढ़ोतरी कर रहे है, उसके अनुसार इस लिस्ट में बदलाव होता रहेगा।
ये भी पढ़िए
- वर्तमान में भारत में कितने जिले है
- भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है
- PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है
FAQ
रूस का क्षेत्रफल कितना है?
रूस का क्षेत्रफल लगभग 1 करोड़ 71 लाख वर्ग किलोमीटर है। रूस के बाद क्षेत्रफल के मामले में कनाडा दूसरे स्थान पर है। कनाडा का क्षेत्रफल 99.84 लाख वर्ग किलोमीटर है।
अर्थव्यवस्था में पहले स्थान पर किस देश का नाम आता है?
अर्थव्यवस्था में पहले स्थान पर यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका का नाम आता है। बता दे कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ़ बेजोस, मार्क जुकनबर्ग और बिल गेट्स अमेरिका के ही रहने वाले हैं।