दिव्या भारती की मौत कैसे हुई थी, जानिए Divya Bharti के बारे में पूरी जानकारी

बॉलीवुड की चकाचौंध देखकर हर व्यक्ति उसकी तरफ आकर्षित होता है। हर किसी को लगता है कि वह बॉलीवुड स्टार की तरह आपनी लाइफ को जिये। लेकिन बॉलीवुड की इस चकाचौंध के पीछे कई ऐसे अंधेरे राज है जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठ सका है। कुछ ऐसा ही राज है बॉलीवुड अभिनेत्री Divya Bharti की मौत से जुड़ा।

कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने एक बार फिर इस बात को छेड़ दिया की आखिर बॉलीवुड की इस चकाचौंध के पीछे वो अंधेरा क्या है जो, दिव्या भारती, जिया खान और सुशांत जैसे जिन्दादिल सख्सियत को भी निगल जाता है।

ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताने जा रहे है कि Divya Bharti की मौत कैसे हुई थी। 

दिव्या भारती की मौत कैसे हुई थी, जानिए Divya Bharti के बारे में पूरी जानकारी
दिव्या भारती की मौत कैसे हुई थी, जानिए Divya Bharti के बारे में पूरी जानकारी

कौन है Divya Bharti 

दिव्या भारती बॉलीवुड की उन सफल अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड पर अपना डंका बजा दिया। 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली Divya Bharti ने अपने छोटे से करियर में 14 से अधिक फिल्मों में काम किया।

1992 में लगातार 3 सुपरहिट फ़िल्में देकर वे बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बन गई थी।  उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में ऋषि कपूर, शाहरुख़ खान, गोविंदा, सनी देओल, नसीरुद्दीन साह, चंकी पांडे जैसे सुपरस्टार के साथ में काम किया।

महज 3 साल के अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को घर बैठने पर मजबूर कर दिया था। 

कौन है Divya Bharti
कौन है Divya Bharti 

ये भी पढ़िए

गाजर का हलवा कैसे बनाए, जानिए Gajar ka halwa बनाने की रेसिपी


कैसे हुई Divya Bharti की मौत 

दिव्या भारती की मौत एक अनसुलझी पहेली रही। लेकिन पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत पांच मंजिला बिल्डिंग में गिरने की वजह से ही हुई थी।

बताया जाता है कि जिस रोज यह घटना हुई उस रात दिव्या मुंबई के वर्सोवा इलाके में अपने फ़्लैट में थी। उस समय घर में डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति दिव्या के फ़्लैट पर उनसे मिलने आये थे।

फ़्लैट पर दिव्या भारती, उनकी सर्वेंट, नीता लुल्ला और नीता के पति मौजूद थे। ये सब आपस में एक दूसरे से बात कर रहे थे, इसी बीच नीता और उनके पति टीवी देखने लगे तथा दिव्या की सर्वेंट किचन में सबके लिए खाना बनाने चले गई।

वहीं दिव्या अपने ड्राइंगरूम की बिना ग्रिल लगी खिड़की पर बाहर की तरफ पैर करके बैठ गई। कहा जाता है दिव्या रोजाना इस खिड़की पर इसी तरह से बैठती थी। इसी बीच दिव्या का हाथ खिड़की से फिसला और वे पांच मंजिला इमारत से नीचे गिर गई। 

कैसे हुई Divya Bharti की मौत
कैसे हुई Divya Bharti की मौत 

ये भी पढ़िए

2021 में भारत के टॉप 5 Best Mixer Grinder कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट


कूपर हॉस्पिटल में ली Divya Bharti ने आख़िरी सांस

पांच मंजिला इमारत से जब दिव्या नीचे गिरी तो इसके तुरंत बाद उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां ICU वार्ड में दिव्या ने आखिरी सांस ली थी। दो दिन बाद दिव्या का हिंदु रीति रिवाजों के साथ में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दिव्या को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अंतिम संस्कार के समय दिव्या के पति साजिद नाडियाडवाला और फिल्म इंडस्ट्री के सभी दिग्गज मौजूद थे। हालांकि दिव्या के फैंस आज तक दिव्या की मौत को एक साजिश मानते है।

कुछ लोगों का मानना है कि दिव्या और उनके पति साजिद नाडियाडवाला के बीच कुछ भी ठीक नहीं था, जिसके चलते दिव्या ने आत्महत्या की। कुछ का मानना है कि दिव्या अपने पिता और माता को लेकर परेशान थी। 1993 में शुरू हुई दिव्या की मौत की फ़ाइल 1998 में बंद हो गई। इसी के साथ दिव्या की मौत एक अनसुलझी पहेली रह गई। 

कूपर हॉस्पिटल में ली Divya Bharti ने आख़िरी सांस
कूपर हॉस्पिटल में ली Divya Bharti ने आख़िरी सांस

ये भी पढ़िए

गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये, जानिए Giloy का काढ़ा बनाने की पूरी जानकारी


Divya Bharti के बारे में 

आपको बता दे कि दिव्या का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था।  उनके पिता का नाम ओमप्रकाश भारती और माता का नाम मीता भारती था। दिव्या ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1990 में वेंकटेश प्रसाद के साथ तेलगु फिल्म बोब्बिली राजा से की थी।

इस समय दिव्या महज 16 साल की थी। उनकी यह फिल्म हिट रही। इसके बाद उन्हें 1992 में हिंदी फिल्म विश्वात्मा से बॉलीवुड में एंट्री मिली। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इसके बाद इसी साल दिव्या की 2 और फ़िल्में रिलीज हुई जिनमें गोविंदा के साथ फिल्म शोला और शबनम तथा ऋषि कपूर और शाहरुख़ खान के साथ फिल्म दीवाना शामिल है।

ये दोनों फ़िल्में भी बड़ी हिट साबित हुई। इस तरह दिव्या ने एक ही साल में तीन हिट फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया।

Divya Bharti के बारे में
Divya Bharti के बारे में 

ये भी पढ़िए

2021 में भारत के टॉप 5 Best Air Cooler कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट


Divya Bharti ने की निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी

दिव्या ने 1992 से लेकर 1993 के बीच रिकॉर्ड 14 फिल्मों में काम किया। दिव्या ने अपने करियर में दीवाना, शोला और शबनम, विश्वात्मा, बलवान, दिल आशिक है और क्षत्रिय जैसी सुपरहिट फिल्मों में कम किया।

फिल्म शोला और शबनम के समय फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला गोविंदा से मिलने फिल्म के सेट पर आये। इसी दौरान दिव्या और साजिद एक दूसरे से मिले। यहीं से दोनों में दोस्ती हुई, यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

लेकिन काफी समय तक दोनों ने अपनी शादी की खबरों को मीडिया के सामने नहीं आने दी। आपको बता दे कि 18 साल की उम्र में ही दिव्या ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी। लेकिन 5 अप्रैल 1993 में फ़्लैट की खिड़की से फिसलकर गिरने से दिव्या की मौत हो गई। 

Divya Bharti ने की निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी
Divya Bharti ने की निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Divya Bharti की मौत कैसे हुई थी। 


ये भी पढ़िए

  1. ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, जानिए Online Study के बारे में पूरी जानकारी
  2. पाव भाजी कैसे बनाते हैं, जानिए Pav Bhaji बनाने की पूरी जानकारी
  3. अपने Switch off Mobile को कैसे ढूंढे, जानिए पूरी जानकारी
  4. एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं, जानिए Weight Gain टिप्स
  5. 12th के बाद IAS की तैयारी कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

Divya Bharti की मौत कब हुई थी?

Divya Bharti की मौत 5 अप्रैल 1993 में, उनके वर्सोवा स्थित फ़्लैट की खिड़की से नीचे गिरने से हुई थी। 

Spread the love

Leave a Comment