आपने अक्सर अपने बुजुर्गों से सुना होगा कि अगर आपका पेट साफ़ है तो आपका पूरा दिन आनंद से गुजरेगा। वर्तमान समय में जहां लोग अपने Digestive System को लेकर इतने परेशान नजर आते है तो बुजुर्गों की यह बात आपको सही लगती होगी।
माना भी यह जाता है कि शरीर में हर रोग की मुख्य जड़ पेट ही होता है। हमारा Digestive System हमारे भोजन को पचाकर उससे मिलने वाले न्यूट्रिशन को पूरे शरीर तक प्रोवाइड करता है। ऐसे में हमारे शरीर का Digestive System अर्थात पाचन तंत्र हमेशा सही रहना जरूरी होता है।
जानकारी भी मानते है कि सुबह पेट का अच्छे से साफ़ होना, स्वस्थ होने की निशानी होता है। ऐसे में आज हम आपको अपने आर्टिकल में जानकारी देंगे कि अपने पाचन तंत्र को कैसे सुधारें।

Table of Contents
Digestive System खराब होने के कारण
हमारा पाचन तंत्र हमारे शरीर का सबसे मुख्य पार्ट होता है। यह हमें पूरी तरह से हेल्दी रखने का कार्य करता है। हमारे Digestive System के खराब होने के मुख्य कारणों में टेंशन, नशीली दवाओं का सेवन, स्मोकिंग और नींद ना पूरी होना शामिल है।
इसके साथ ही आज कल लोगों की लाइफ स्टाइल भी पाचन तंत्र के खराब होने की मुख्य वजह है। आज कल लोग इतने व्यस्त हो गए है कि वे सही समय पर भोजन नहीं करते, जो कि पाचन तंत्र के खराब होने की मुख्य वजहों में से एक है।
साथ ही आज कल लोग लेट नाइट पार्टिया करते है, जहां अल्कोहल का सेवन, स्मोकिंग आदि करते है, जो पाचन तंत्र को बिगड़ता है।
इसके साथ ही आज कल फ़ास्ट फ़ूड खाने को लेकर लोगों के बढ़ते क्रेज ने उनके पाचन तंत्र को अस्तव्यस्त कर दिया है। बड़ी उम्र के लोगों से लेकर छोटे बच्चों का भी Digestive System फास्ट फ़ूड की इस लत से खराब हो चूका है।

ये भी पढ़िए
Power Bank लेते समय किन बातों का ध्यान रखें, जानिए पूरी जानकारी
Digestive System कैसे ठीक करें
खुशहाल और स्वस्थ जीवन के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है। खराब Digestive System कई तरह की बीमारियों का कारण बनता है।
ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों से अपने Digestive System को ठीक कर सकते हैं। आइये जानते है Digestive System को ठीक करने के लिए क्या क्या करें।

ये भी पढ़िए
Emitra क्या है तथा Emitra कैसे खोलते हैं, जानिए पूरी जानकारी
अपनी दिनचर्या को सही रखें
स्वस्थ मनुष्य के लिए एक अच्छी दिनचर्या बहुत जरूरी होती है। अगर आपकी दिनचर्या सही है तो आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होगा। अच्छी दिनचर्या से अभिप्राय आप रात को सही समय पर सोये, सुबह सही समय पर उठे।
इसके साथ ही आप व्यायाम करें और सही समय पर भोजन करें। यह सही दिनचर्या में शामिल होता है। अगर आपकी दिनचर्या सही रहेगी तो आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा और इससे आपका शरीर भी ठीक रहेगा।

ये भी पढ़िए
BHIM App का कस्टमर केयर नंबर क्या है तथा इससे कैसे संपर्क करें
रात में जल्दी सोये तथा अच्छी नींद लें
अगर आप रात में जल्दी सोते है और अच्छी नींद लेते है तो सुबह आप तरोताजा महसूस करते है। अच्छी और गहरी नींद लेने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट भी अच्छी तरह से साफ़ होता है।
लेकिन अगर आप रात में लेट सोते हो और अच्छी तरह से नींद नहीं लेते तो आपका पेट भी खराब रहता है और धीरे धीरे आपके Digestive System पर भी बुरा असर होने लगता है। इसलिए जरुरी है कि आप रात को जल्दी सो जाएं और कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद ले। इससे आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

ये भी पढ़िए
Doctor बनने के लिए क्या करें, जानिए डॉक्टर बनने की पूरी जानकारी
ज्यादा से ज्यादा पानी पियें
हमारा शरीर के 70 प्रतिशत हिस्से में पानी होता है। पानी हमारे शरीर के लिए काफी बहुमूल्य है। कम पानी पीना भी खराब Digestive System की एक वजह होता है। इसलिए दिन में लगभग 2 से 4 लीटर पानी पीना जरूरी है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है तो आप अधिक मात्रा में पानी पिये।
जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होती साथ है यह भोजन को भी आसानी में पचाने में मदद करता है। इसलिए जितना हो सके उतना पानी पियें।

ये भी पढ़िए
सपने में पानी (Water) देखने का क्या अर्थ होता है, जानिए पूरी जानकारी
भोजन को सही समय और मात्रा में ले
अगर आप सही समय पर भोजन करेंगे तो शरीर स्वस्थ रहेगा। आपको अपने ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के टाइम को निश्चित करना होगा। हमारा शरीर हमारे रूटीन के हिसाब से ही अपने आपको ढाल लेता है , ऐसे में अगर हम खाने के समय में बदलाव करते है तो यह हमारे पाचन तंत्र को बिगाड़ देगा।
इसके साथ ही जब भी भूख लगे कुछ न कुछ खाए। भूख लगने पर खाना ना खाना भी पाचन तंत्र के खराब होने का मुख्य कारण होता है।
इसके अतिरिक्त आवश्यकता से अधिक खाने से बचे, क्योंकि कुछ लोगों की आदत होती है कि वे स्वाद के चक्कर में अधिक खाना खा लेते है, जिसे अपच और बदहजमी होने लगती है। ऐसे में अपने शरीर को प्राथमिकता दे तथा सही समय और मात्रा में भोजन करें।

ये भी पढ़िए
TV का आविष्कार किसने किया था, जानिए टेलीविजन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी
ऑयली और फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचे
आज कल लोगों का फ़ास्ट फ़ूड और ऑयली खाने को लेकर क्रेज बढता जा रहा है। लोग अपने स्वाद के चक्कर में हर रोज इस तरह का खाना खाते है, नतीजतन पेट में कब्ज और एसीडीटी की समाया हो जाती है और Digestive System बिगड़ने लगता है।
ऐसे में आप जितना हों ऑयली खाना और फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचें। चाहे तो कभी कभी स्वाद के लिए इस तरह का खाना थोड़ा बहुत खा ले।

ये भी पढ़िए
DSP का फुल फॉर्म क्या होता है तथा DSP Officer कैसे बने, जानिए पूरी जानकारी
व्यायाम है जरूरी
अच्छे Digestive System के लिए व्यायाम को बहुत जरूरी माना गया है। व्यायाम न केवल आपको अच्छा शरीर देगा बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करेगा।
आप रोज सुबह 10 से 15 मिनट व्यायाम करके अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते है। इसके साथ ही आप रोजाना खाना खाने के बाद जरूर चले। खाना खाने के बाद टहलने से आपका खाना ठीक से पचेगा और आपका Digestive System भी मजबूत होगा।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि पाचन क्रिया को कैसे सुधारें।
ये भी पढ़िए
- Mixer Grinder खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानिए पूरी जानकारी
- Business Loan कैसे लेते है, इसमें लगने वाले दस्तावेज, इंटरेस्ट रेट और चार्ज
- EEE क्या है व EEE का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
- EWS फॉर्म क्या है तथा इसे डाउनलोड कैसे करते है, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
शरीर में Digestive System का क्या महत्व है?
Digestive System शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट है। अगर यह ठीक न हो तो यह कई बीमारियों का कारण बनता है।