स्वादिष्ट और टेस्टी Dahi Vada कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी

आपने शादी पार्टी में Dahi Vada जरूर खाया होगा। कुछ लोगों का मानना है कि अगर शादी पार्टी में गए और दही वड़े नहीं खाये तो क्या खाया।

क्योकि शादी पार्टी जैसे मुलायम दही वड़े घर पर नहीं बनते और न ही ठीक तरह से फूलते है। लेकिन यह बात बिलकुल भी सही नहीं है, क्योकि सही विधि और तरीके से दही वड़े को बनाया जाए तो आप बिलकुल बाजार की तरह दही वड़े बना सकते है।

हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको घर पर मूली के पराठे बनाने की विधि के बारे में बता चुके है। वहीं आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि घर पर स्वादिष्ट और टेस्टी Dahi Vada कैसे बनाये।  

स्वादिष्ट और टेस्टी Dahi Vada कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी
स्वादिष्ट और टेस्टी Dahi Vada कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी

Dahi Vada के बारे में 

दही वड़े उड़द की दाल और मुंग की डाल को मिलकर बनाई जाने वाली एक भारतीय डिश है। यह मुख्यतः दक्षिण भारत, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य में काफी ज्यादा बनाई जाती है। हालांकि इसे खाने वाले आपको देश के हर राज्य में मिलेंगे। इसे दही और मीठी चटनी के साथ में खाया जाता है।

यह आपको हर शादी और पार्टी में दही वड़े तो मिल ही जाएंगे। यह खाने में इतने स्वादिष्ट होते है कि जिसने भी एक बार दही वड़े खाए वो इसका स्वाद कभी नहीं भूलता। आज हम आपको अपने आर्टिकल में दही वड़े बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

Dahi Vada के बारे में
Dahi Vada के बारे में 

Dahi Vada बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

जैसा कि हर भारतीय डिश को बनाने के लिए कुछ विशेष तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह Dahi Vada बनाने के लिए आपको कुछ मसालों और सामग्री की आवश्यकता होती है।

हम अपने आर्टिकल में आपको 2 से 4 लोगों के लिए दही वड़े बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में बता रहे है। आइए जानते है Dahi Vada बनाने के लिये कौन कौन सी सामग्री की आवश्यकता होती है।  

Dahi Vada बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Dahi Vada बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

आवश्यक सामग्री

उड़द की दाल ½ किलो 
मूंग की दाल ½ किलो 
बेकिंग सोडा 1 चुटकी 
अदरक कद्दूकस किया हुआ 1 इंच 
काली मिर्च पाउडर ½ चम्मच 
हरी मिर्च कटी हुई 
नारियल कद्दूकस किया हुआ 4 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच 
भुना पिसा जीरा ½ चम्मच 
दही फेंटा हुआ  2 कप 
काला नमक ½ चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
तेल कुछ मात्रा में 
इमली की खट्टी मीठी चटनी 3 कटोरी 

सजावट के लिए 

हरी धनिया पत्ती 20 ग्राम 
जीरा पाउडर 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच 

Dahi Vada बनाने की विधि

  1. सबसे पहले 5 घंटे के लिए उड़द की दाल और मूंग की दाल को भिगोकर रख दें।
  2. अब दोनों दालों के छिलके को हटाकर पानी से निकाल दें।
  3. आपको अब दोनों दालों को मिक्सर में या सिलबट्टे में दरदरा पीस लेना है। 
  4. मूंग और उड़द की दाल के इस पेस्ट में कद्दूकस किया नारियल, हरी मिर्च, अदरक, बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक मिला लें।
  5. गैस पर एक कड़ाही रखे और उसमें तेल डालकर मध्यम आंच में गरम होने के लिए रखें।
  6. तेल के गरम हो जाने पर इसमें पेस्ट का थोड़ा-सा हिस्सा लेकर गोल शेप में वड़े बनाकर डाले।
  7. अब वड़ों को तेल में सुनहरा होने तक तले।
  8. आपको अब एक बर्तन में गुनगुना पानी लेकर फ्राइड बड़ों को इसमें डालना है।
  9. वड़े जब नरम हो जाएं, तो एक-एक बड़े को दबाकर उसमे से पानी को निचोड़ लें।
  10. अब वड़ों के ऊपर दही डालें और दही में ऊपर से जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, इमली की चटनी और नमक डालकर इसे सर्व करें।
Dahi Vade बनाने की विधि
Dahi Vade बनाने की विधि

मुलायम दही वड़े बनाने के लिए क्या करें

  1. दही वड़े की पेस्ट में थोड़ा-सा दही मिला दे। ऐसे करने से वादे तेल कम सोखेंगे और नरम भी बनेंगे। 
  2. दही वड़े के पेस्ट में 1-2 उबले आलू मसल कर डाल देंगे तो वड़े मुलायम और स्वादिस्ट बनेंगे।
  3. अगर आप उड़द व मूंग दाल की मात्रा बराबर लेंगे तो भी वड़े टेस्टी और मुलायम बनते हैं।
  4. दही वड़े को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए एक चम्मच दही और एक चुटकी बेकिंग पाउडर मिला दें।
  5. अगर आप दही वड़े के पेस्ट को बनाते समय मूंग व उड़द में   एक बड़ा चम्मच मैदा डालेंगे तो आपके वड़े गोल और सफेद बनेंगे।
  6. दही वड़े अगर पॉलीथिन पर घी या तेल लगाकर बनाएं जाए या फैला दिए जाएं तो इनकी सॉफ्टनेस बरकरार रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि स्वादिष्ट और टेस्टी Dahi Vada कैसे बनाये।


ये भी पढ़िए

  1. Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी
  2. Masala Pasta कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
  3. Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी

FAQ

Dahi Vada मुख्यतः किस चीज से बनाए जाते है?

Dahi Vada मुख्यतः मुंग की दाल और उड़द की दाल से बनाए जाते है।

Dahi Vada किस राज्य में सबसे अधिक पसंद किये जाते है?

Dahi Vada किस राज्य में सबसे अधिक दक्षिण भारत, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य में काफी ज्यादा बनाई जाती है।

Spread the love

Leave a Comment