वर्तमान में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में स्टूडेंट अपने भविष्य को लेकर दुविधा में रहते है। आज कल इतने सारे करियर कोर्स के ऑप्शन आ चुके है कि एक नार्मल स्टूडेंट के लिए इस सभी कोर्स में से अपने भविष्य के लिए एक बेहतर कोर्स का चुनाव करना काफी मुश्किल से भरा होता है।
लेकिन इन कोर्स में CPT का कोर्स ऐसा है जिसके प्रति 10th और 12th पास कर चुके स्टूडेंट्स के बीच काफी क्रेज देखा जाता है। इस कोर्स के बाद आप CA बन सकते है।
ऐसे में आपके मन में सवाल उठता होगा कि आखिर CPT क्या है और कैसे CPT का कोर्स किया जाता है। तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको CPT का कोर्स करने से जुड़ी जानकारी को विस्तार से बताएंगे।

CPT क्या है
सीपीटी क्या है इसको जानने से पहले आपको इसके फुल फॉर्म के बारे में जान लेना चाहिए। आपको बता दे कि CPT का फुल फॉर्म Common Proficiency Test होता है। जिसे हिंदी भाषा में सामान्य प्रवीणता परीक्षा कहा जाता है।
अगर आप चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहते है तो आपके लिए 12th के बाद CPT कोर्स को करना अनिवार्य है। CPT की परीक्षा पास करने के बाद आप CA बनने की अगली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसी परीक्षा के माध्यम से आपको CA की डिग्री प्राप्त होती है।

ये भी पढ़िए
IP Address क्या होता है और यह कैसे चेक करें, जानिए पूरी जानकारी
ANM और GNM क्या होता है तथा कैसे किए जाते है यह कोर्स, जानिए पूरी जानकारी
CPT करने के लिए योग्यता
अगर आप CPT करना के बारे में सोच रहे है तो, आपको सबसे पहले इस परीक्षा के लिए रखी गई योग्यता को पास करना होगा। अप इस कोर्स के लिए 10th की परीक्षा पास करने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंटेंट के साथ खुद को रजिस्टर्ड कर सकते हों।
लेकिन इसकी परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको 12th क्लास 50 प्रतिशत अंकों के साथ में पास करना अनिवार्य है। अगर आपके पास यह योग्यता है तो आप आसानी से CPT की परीक्षा में शामिल होकर CA बनने के अपने सपने को पूरा कर सकते हों।
CPT की बाते करें तो इसकी फ़ीस करीब 600 रूपए तक होती है। इसकी परीक्षा जून से दिसंबर में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके स्टूडेंट्स को छूट दी जाती है।

ये भी पढ़िए
ITI क्या है तथा ITI का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
CO Officer क्या होता है और कैसे बना जाता है, जानिए पूरी जानकारी
CA के कोर्स के बारे में
जैसा कि हमने आपको बताया कि आपकी CA का कोर्स करने के लिए आपको CPT करना अनिवार्य है। CPT की परीक्षा पास करने के बाद आपको CA का कोर्स मिलता है जिसे करने में करीब 4 से 5 साल लगते हैं।
फाइनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने के बाद में आपको 5 वर्षो का समय मिलता है, अर्थात यह 5 वर्षों के लिए वैध रहता है। अगर आप 5 वर्षों तक इसके फाइनल कोर्स में उत्तीर्ण नहीं हो पाते तो आपको फाइनल कोर्स के लिए दोबारा आवेदन करना बढता है।
इस कोर्स की फ़ीस 32300 रूपए निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि CA फ़ाइनल में रजिस्टर करने के पश्चात आपको 4 महीने तक का पढ़ाई का समय मिलता है। इसके बाद CA फ़ाइनल की परीक्षा आयोजित होती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि CPT क्या है और इसका कोर्स कैसे करें ।
ये भी पढ़िए
- BEP क्या होता है तथा इसकी गणना कैसे की जाती है, जानिए पूरी जानकारी
- त्वचा को गोरा करने के घरेलू उपाय क्या है, जानिए Fair Skin के लिए पूरी जानकारी
- BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये, जानिए पूरी जानकारी
- Online Complaint कैसे दर्ज करें, जानिए ऑनलाइन शिकायत करने की पूरी जानकारी
FAQ
CPT का फुल फॉर्म क्या है?
CPT का फुल फॉर्म Common Proficiency Test होता है। जिसे हिंदी भाषा में सामान्य प्रवीणता परीक्षा कहा जाता है। अगर आप चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहते है तो आपके लिए 12th के बाद CPT कोर्स को करना अनिवार्य है।
CA का फुल फॉर्म क्या होता है?
CA का फुल फॉर्म Chartered Accountant होता है। CA करने के करने के लिए CPT की परीक्षा देना अनिवार्य है।