आप अक्सर न्यूज़ चैनलों, फिल्मों और टीवी शो में CID और CBI के बारे में सुनते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर CID और CBI क्या है तथा ये क्या कार्य करते है एवं इनके बीच में क्या अंतर होता है।
सबसे पहले तो आपको बता दे कि यह दोनों ही भारत में आपराधिक मामलों को हल करने वाली जांच एजंसियां है।भारत में सीआईडी और सीबीआई की तरह ही कई एजेंसियां है, जो आपराधिक मामलों की जांच करती है और उन्हें सुलझाने का काम करती है।
आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की आखिर सीआईडी और सीबीआई के मध्य क्या अंतर होता है।

Table of Contents
क्या है CID
CID अर्थात Crime Investigation Department एक ऐसी एजेंसी होती है, जो राज्य स्तर के आपराधिक मामलों की जांच कर उनको हल करने का काम करती है।
कहा जा सकता है कि सीआईडी किसी राज्य में पुलिस का जांच और ख़ुफ़िया विभाग होता है, जो दंगे, हत्या, अपहरण, चोरी आदि के अनसुलझे मामलों को सुलझाने का कार्य करता है। अगर बात करे इसके स्थापना वर्ष कि तो, 1902 में पुलिस आयोग की सिफारिश पर ब्रिटिश सरकार द्वारा इसकी स्थापना की गई थी।
हर राज्य की अपनी अलग सीआईडी होती है, जो राज्य सरकार या राज्य के हाई कोर्ट के द्वारा संचालित की जाती है। CID में शामिल होने के लिए पुलिस बल के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
ये भी पढ़िए
जनसंख्या, क्षेत्रफल और अर्थव्यवस्था के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
CBI क्या है
CBI अर्थात Central Bureau of Investigation एक ऐसी एजेंसी होती है जो पूरे भारत के आपराधिक मामलों की जांच कर उन्हें सुलझाने का कार्य करती है। जिस तरह हर देश की एक केंद्रीय जांच एजेंसी होती है, उसी तरह सीबीआई भारत की केंद्रीय जांच एजेंसी है।
CBI देश और देश के बाहर होने वाले आपराधिक मामलों जैसे घोटालें, हत्या, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय हितों से जुड़े मामलों में भारत सरकार की ओर से जांच करती है। सीबीआई की स्थापना 1941 में हुई था तथा 1963 में इसे सीबीआई नाम दिया गया था।
किसी भी आपराधिक मामले की जांच की ज़िम्मेदारी सर्वोच्च न्यायलय, उच्च न्यायालय और केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई को सौंपी जाती है। CBI में शामिल होने के लिए SSC बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा को पास करना आवश्यक होता है।
CID और CBI में अंतर
आप CID और CBI के बारे में तो जान गए है, लेकिन नीचे दी गई टेबल के माध्यम से हम आपको सीआईडी और सीबीआई की बीच के कुछ अंतर बता रहे है।
क्र. | CID | CBI |
---|---|---|
1. | इसका कार्य क्षेत्र राज्य होता है। | इसका कार्य क्षेत्र पूरा भारत और विदेश तक होता है। |
2. | इस एजेंसी को राज्य सरकार और हाई कोर्ट द्वारा आपराधिक मामले सौंपे जाते है | सीबीआई को आपराधिक मामलों की जांच करने की ज़िम्मेदारी हाई कोर्ट, केंद्र और सर्वोच्च न्यायलय के द्वारा सौंपी जाती है। |
3. | इसमें शामिल होने के लिए पहले पुलिस फ़ोर्स में भारती होना पड़ता है। | इसमें शामिल होने के लिए SSC बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होता है। |
4. | इसकी स्थापना 1902 में हुई थी। | इसकी स्थापना 1941 में हुई थी। |
उम्मीद है आप जान गए होंगे कि CID और CBI क्या है तथा इनके बीच में क्या अंतर होता है।
ये भी पढ़िए
- Mankading क्या है, क्रिकेट में इससे जुड़े नियम को जानिए
- भारतीय Mobile कंपनियां कौन-कौन सी है, देखिए 2021 की लिस्ट
- कौन है Facebook का मालिक, यह किस देश की कंपनी है
FAQ
CBI की स्थापना कब हुई थी?
सीबीआई की स्थापना 1941 में हुई था तथा 1963 में इसे सीबीआई नाम दिया गया था।
CID का फुल फॉर्म क्या है?
CID अर्थात Crime Investigation Department एक ऐसी एजेंसी होती है, जो राज्य स्तर के आपराधिक मामलों की जांच कर उनको हल करने का काम करती है।