Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी

नॉर्थ इंडिया में अगर आप किसी से भी उसके पसंदीदा ब्रेकफास्ट के बारे में पूछेंगे तो उसका एक है जवाब होगा, Chole Bhature। जी हां छोले भटूरे ऐसी डिश है जो मुख्य तौर पर नॉर्थ इंडिया में कुछ ज्यादा ही पसंद की जाती है। हालांकि इसे खाने वाले लोग आपको देश के हर कोने में मिल जाएंगे।

लेकिन अक्सर लोगों के मन में इस बात को लेकर शिकायत रहती है कि, उनके द्वारा बनाए गए छोले भटूरे बाजार की तरह नहीं बनते। लेकिन हमारे द्वारा बताई गई विधि के माध्यम से आप आसानी से बाजार जैसे छोले भटूरे बना सकते है।

इससे पहले हम आपको पालक पनीर बनाने के विषय में जानकारी दे चुके है और आज हम आपको अपने आर्टिकल में जानकारी देंगे कि Chole Bhature कैसे बनाएं।

Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी
Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी

Chole Bhature क्या होते है 

आपको बता दे कि छोले भटूरे एक इंडियन डिश है। यह एक वेज मिल है। जो भारत में लगभग सभी राज्यों में बनाई जाती है। लेकिन यह नॉर्थ इंडिया खासकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में पसंद की जाती है।

यह मुख्यतः मैदा और काबुली चने से बनाई जाने वाली एक डिश है। हालांकि यह काफी हैवी डिश होती है। लेकिन भारत में यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। आइये जानते है छोले भटूरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री कौन कौन सी है। 

Chole Bhature क्या होते है
Chole Bhature क्या होते है

Chole Bhature बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

हम अपने आर्टिकल में आपको 4 से 5 लोगों के लिए छोले भटूरे बनाने के विषय में जानकारी दे रहे है। ऐसे में हम आपको आर्टिकल में छोले भटूरे बनाने के लिए जरूरी सामग्री जिस मात्रा में बता रहे है, आप उसी मात्रा में सामग्री ले। अन्यथा आपके द्वारा बनाए गए छोले भटूरे बाजार या होटल में मिलने वाले छोले भटूरे की तरह नहीं लगेंगे। 

Chole Bhature बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Chole Bhature बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

भटूरे की सामग्री 

सामग्री मात्रा 
मैदा 500 ग्राम 
सूजी 100 ग्राम 
दही आधा कटोरी 
नमक स्वादानुसार 
चीनी आधा छोटा चम्मच 
बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच 
गुनगुना पानी 2 कप 
तेल तलने के लिए 

छोले की सामग्री 

सामग्री मात्रा
काबुली चना 250 ग्राम 
खाने का सोडा आधा चम्मच 
टमाटर 4 मीडियम साइज 
हरी मिर्च 
अदरक का पेस्ट 1 चम्मच 
तेल 3 बड़ा चम्मच 
जीरा ½  छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर ¼ छोटी चम्मच से कम 
गरम मसाला ½ छोटा चम्मच 
नमक स्वादानुसार 


Chole Bhature बनाने की विधि

हम आपको सबसे पहले आपको सबसे पहले छोले बनाने की पूरी विधि के बारे में बता रहे है। आइये जानते है कैसे बनाए छोले।

छोले बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले चनों को रात में भिगोकर रख दें।
  2. अब अगली सुबह तय समय पर पानी को निकाल दे और चनों को एक बार धो लें।
  3. अब छोलों को कुकर में डालकर एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाने का सोडा भी डाल दें। 
  4. इन छोलों को धीमी आंच पर रख दें। 
  5. अब आप 5 सीटी लगा कर प्रेशर ख़त्म होने का इंतजार करें।
  6. जब तक कुकर का प्रेशर खत्म हो रहा हो तब तक टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लें। 
  7. कड़ाही में तेल गर्म कर लें और जीरा भूनने के बाद धनिया पाउडर मिला दें।
  8. अब कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, अदरक के पेस्ट पर लाल मिर्च पाउडर को तेल में डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूने। 
  9. भुने मसाले में एक गिलास पानी मिलाकर स्वादानुसार नमक मिला दें। 
  10. अब भुने मसाले में छोले डालकर अच्छी तरह मिला दें।
  11. छोले ज्यादा गाढ़े लगे तो, उसमें जरूरत के अनुसार पानी मिला दें।
  12. अब जब उबाल आने के बाद 3 मिनट तक पकने दे।
  13. आखिर में गरम मसाला और आधा हरा धनिया पत्ती मिला दें। आपके छोले तैयार हो गए।
Chole Bhature बनाने की विधि
Chole Bhature बनाने की विधि

भटूरे बनाने की विधि 

  1. एक बर्तन में मैदा और सूजी को छानकर निकाल लें। 
  2. मैदा के बीच में जगह बनाएं और इसमें 2 चम्मच टेल, बेकिंग पाउडर, नमक, दही और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले। 
  3. अब आप गुनगुने पानी से आटे को गूंद लें। 
  4. अब गुदे हुए आटे को 2 घंटे के लिए ढककर रख दें।
  5. आटे की तय समय पर बड़ी-बड़ी लोइया तोड़ लें।
  6. कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच पर गरम होने के लिए रख दें। 
  7. अब एक लोई पर थोड़ा तेल लगा दें और उसे लंबाई में बेल लें।
  8. आप पूड़ी को थोड़ी मोटी रखें, जिससे भटूरे अच्छी तरह फूल जाए।
  9. अब गरम तेल में पूरी को डालें और कड़ाही में दबाकर फुलाएं।
  10. अब हल्के ब्राउन होने तक पूरी को तले और फिर निकाल लें।
  11. यही प्रक्रिया बाकी लोइयों के साथ भी दोहराए।
  12. आपके भटूरे तैयार हो गए है, जिन्हें आप छोले के साथ सर्व करें।  

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Chole Bhature कैसे बनाएं। 


ये भी पढ़िए

  1. Aloo Paratha कैसे बनाएं, जानिए आलू के पराठे की पूरी जानकारी
  2. चावल की खीर कैसे बनाए, जानिए Kheer बनाने की पूरी जानकारी
  3. साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाते है, जानिए Sabudana ki Khichdi बनाने की पूरी जानकारी

FAQ

Chole Bhature किस राज्य में सबसे अधिक लोकप्रिय है?

Chole Bhature पंजाब में सबसे अधिक लोकप्रिय है।

Spread the love

Leave a Comment