आपमें से कई लोगों को Chewing Gum खाना काफी पसंद होगा। इसे लोग बड़े शौक के साथ में खाते है। बच्चों के बीच भी चुइंगम को काफी पसंद किया जाता है। कई लोग इसे सिगरेट और शराब की लत को छुड़ाने के लिए भी चुइंगम का उपयोग करते है।
इसे खाने के वैसे तो कई फायदे भी है, जैसे अगर आप इसको चबाते है तो आपको याददाश्त तेज होती है तथा इसको चबाने से एकाग्रता भी बढती है। यह मस्तिष्क में तेजी से रक्त संचार करने का काम भी करती है।
आपने वैसे चुइंगम तो बहुत खाई होगी लेकिन क्या आप जानते है कि Chewing Gum कैसे बनती है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको चुइंगम के विषय में जानकारी देंगे।

Table of Contents
Chewing Gum बनने की प्रक्रिया
हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको कई खाद्य सामग्री जैसे गुलाब जामुन बनाने की विधि, कचौड़ी बनाने की विधि आदि के बारे में बता चुके है, ऐसे में आइए जानते है Chewing Gum बनाने की विधि-
- बता दे कि गम बेस में 3 प्रमुख घटक शामिल किए जाते है, इन घटक में रोम, मोम और इलास्टोमेर प्रमुख चबाने लायक हिस्से होते है।
- जहां मोम गोंद को नरम करने का काम करता है तथा इलास्टोमर्स लचीलापन जोड़ते हैं।
- Chewing Gum में मिठास के लिए इसमें ग्लूकोज, डेक्सट्रोज,आइसोमाल्ट, एरिथ्रिटोल, जाइलिटोल, आदि का उपयोग किया जाता है।
- चुइंगम को नम बनाए रखने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है।
- Chewing Gum में लचीलेपन को बनाए रखने हेतु Plasticizer का उपयोग किया जाता है।
- वहीं इसको नरम करने के लिए गोंद और भंगुरता को कम करने के लिए हाइड्रोजनीकृत वनस्पति टेल, ग्लिसरॉल एस्टर,लैनोलिन, मिथाइल एस्टर आदि चीजों का उपयोग किया जाता है।
- टेस्ट के लिए भी Chewing Gum में साइट्रिक, मैलिक, टार्टरिक, लैक्टिक और फ्युमेरिक एसिड का उपयोग किया जाता है।
- इसे कठोर बनाने के लिए इसमें पॉलोल कोटिंग की का इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़िए
Aloo Paratha कैसे बनाएं, जानिए आलू के पराठे की पूरी जानकारी
चावल की खीर कैसे बनाए, जानिए Kheer बनाने की पूरी जानकारी
Chewing Gum के फायदे
जैसा कि हमने आपको बताया है कि Chewing Gum के कई फायदे है। चुइंगम को खाने से आपका मस्तिष्क में रक्त संचार तेजी से होता है। इसे खाने से मन को एकाग्र करने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही अगर आप चुइंगम चबाते है तो आपके मुंह की बदबू की समस्या दूर होती है।
साथ ही यह दांतों की कैविटी को कम करने, प्लाक को कम करने और मसूड़ों की समस्या दूर करने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही चुइंगम को चबाने से कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है, जिससे तनाव को कम करने में सहायता मिलती है। इसके अन्य फायदे भी है।

ये भी पढ़िए
साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाते है, जानिए Sabudana ki Khichdi बनाने की पूरी जानकारी
Giloy का पौधा कैसे लगाएं, जानिए गिलोय के पौधे की पूरी जानकारी
सिगरेट छोड़ने में मदद मिलती है
हम अपने आर्टिकल की शुरुआत में ही आपको बता चुके हैं कि अक्सर वे लोग भी Chewing Gum को चबाते है जो सिगरेट की बुरी लत को छोड़ना चाहते है। दरअसल बाजार में निकोटिन युक्त चुइंगम उपलब्ध होती है, जो सिगरेट छोड़ने में मदद करती है।
हालांकि एक दिन में सिगरेट छोड़ना तो मुश्किल है पर धीरे-धीरे निकोटिन युक्त चुइंगम का उपयोग करने से सिगरेट की बुरी लत छोड़ने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त चुइंगम खाने से चेहरों को भी फायदा पहुंचाता है। इसे चबाने से फेस की एक्सरसाइज हो जाती है। साथ ही जबड़े और गाल को मजबूत करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़िए
Noodles कैसे बनाते है, जानिए नूडल्स बनाने की पूरी जानकारी
मेथी दाना से हो सकता है गर्भपात, जानिए Methi Dana के बारे में पूरी जानकारी
Chewing Gum के नुकसान
चुइंगम खाने के बारे में हमने आपको बताया, साथ ही हमने यह भी बताया कि यह कैसे बनती है। जहां Chewing Gum के फायदे होते है, वहीं इसके कई नुकसान भी होते है। जहां चुइंगम चबाना दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है, वहीं इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके दांतों को नुकसान भी होता है।
इसके साथ ही अगर आप चुइंगम का ज्यादा उपयोग करते है तो आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसके साथ ही इसके ज्यादा उपयोग से जंक फूड काहने की इच्छा भी बढ़ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल भी पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Chewing Gum कैसे बनती है।
ये भी पढ़िए
- Gujiya कैसे बनाए, जानिए रवा गुझिया बनाने की पूरी जानकारी
- Dalchini का उपयोग कैसे करें, जानिए दालचीनी के उपयोग की पूरी जानकारी
- Besan ke laddu कैसे बनाये, जानिए बेसन के लड्डू बनाने की पूरी जानकारी
FAQ
Chewing Gum को नम बनाए रखने के लिए इसमें किस चीज का इस्तेमाल किया जाता है?
चुइंगम को नम बनाए रखने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है।