चावल की खीर कैसे बनाए, जानिए Kheer बनाने की पूरी जानकारी

जब कभी भी Kheer का नाम सुनाने में आता है मुंह में पानी सा आ जाता है। तीज हो या त्यौहार भारत में खीर बनाना जैसे एक परंपरा की तरह है। भारत में वैसे तो कई तरह की भाषा बोली जाती है, तथा अलग अलग धर्मों को मानने वाले लोग भी यहां निवास करते है, लेकिन खीर सभी लोंगो को पसंद आती है।

इसे मंदिरों में प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जाता है। आपको बता दे कि Kheer कई प्रकार की होती है, जैसे चावल की खीर, साबूदाना की खीर और सेवइयां की खीर। लेकिन मुख्य तौर पर भारत में चावल की खीर अधिक लोकप्रिय है। 

चावल की खीर कैसे बनाए, जानिए Kheer बनाने की पूरी जानकारी
चावल की खीर कैसे बनाए, जानिए Kheer बनाने की पूरी जानकारी

Kheer क्या है

आपको बता दे कि खीर एक भारतीय स्वीट डिश है, जिसे चावल/साबूदाना और दूध को मिलाकर बनाया जाता है। यह भारत सहित एशिया के सभी देशों जैसे पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका आदि में भी काफी लोकप्रिय है।

इसे भारत आने वाले विदेशी सैलानी भी काफी पसंद करते है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको चावल की खीर बनाने की विधि बताएंगे।

आप भी हमारे द्वारा बताई गई विधि को अपने घर में अपना कर स्वादिष्ट चावल की खीर बना सकते है। आइये जानते है चावल की खीर बनाने के लिए जरूर सामग्री और उसे बनाने की विधि।

Kheer क्या है
Kheer क्या है

ये भी पढ़िए

Besan ke laddu कैसे बनाये, जानिए बेसन के लड्डू बनाने की पूरी जानकारी


Kheer बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

हम अपने आर्टिकल में आपको खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री के बारे में बता रहे है। लेकिन ध्यान रहे हम आपको 2 से 4 लोगों के लिए चावल की खीर बनाने के लिए उपयोगी सामग्री के बारे में बता रहे है। अगर आप ज्यादा लोगों के लिए खीर बनाना चाहते है तो सामग्री की मात्रा को उसी के अनुसार बढ़ाते जाएं। 

Kheer बनाने के लिए जरूरी सामग्री
Kheer बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

Kheer बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

सामग्रीमात्रा
चावल 100 ग्राम (आधा कप)
दूध 2 लीटर 
चीनी/मिश्री 100 ग्राम (आधा कप)
पिसी इलायची 
बादाम बारीक कटे 10 
काजू बारीक कटे 10 
चिरौंजी 1 बड़ी चम्मच 
मखाने कटे हुए 
नारियल का बुरादा 2 बड़े चम्मच 
केसर 5 से 6 पत्ते 
घी तलने के लिए 
कटे हुए पिस्ता 


ये भी पढ़िए

Momos कैसे बनाए, जानिए वेज मोमोज बनाने की पूरी जानकारी


Kheer बनाने की विधि 

हम अपने आर्टिकल में आपको चावल की खीर बनाने की जानकारी दे रहे है। ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि आप बताई गई सामग्री के अनुसार ही खीर बनाए। अगर आप सामग्री सही मात्रा में नहीं लेंगे तो आपकी खीर में कुछ कमी रह सकती है। आइये जानते है खीर बनाने की विधि-

Kheer बनाने की विधि
Kheer बनाने की विधि
  1. चावल को साफ़ करके धो ले। 
  2. अब इन चावलों का पानी निकालकर इन्हें छलनी में 5 मिनट के लिए रख दें।
  3. गैस पर कड़ाही रखे और उसमें एक चम्मच घी डालकर गर्म कर ले।
  4. अब इस घी में चावल डालकर 3 मिनट तक धीमी आंच पर एक बड़ी चम्मच चलाते हुए फ्राई करें। 
  5. खीर बनाने के लिए एक बर्तन ले और उसमे दूध डालकर तथा आधा कप पानी मिलाकर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
  6. जैसे ही दूध में उबाल आने लगे उमे फ्राई किये हुए चावल डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर एक बड़े चम्मच से चलते रहें। 
  7. जब चावल अच्छे से पक जाए तो दूध में चीनी मिला दें।
  8. चीनी पूरी तरह दूध में घुलने के बाद, अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू, चिरौंजी और नारियल का बुरादा डाल दे।
  9. अब खीर के गाढ़ी होने तक उसे धीमी आंच में 10 मिनट तक पकाएं।
  10. खीर के गाढ़ी हो जाने के बाद उसमें केसर और पिसी हुई इलायची मिलाए।
  11. अब 2 मिनट तक तेज आंच पर खीर को पकाने के बाद गैस को बंद कर दें।
  12. आपकी चावल की खीर तैयार है। आप इसे गर्मागर्म खाएं या फ्रिज में ठंडी करके।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप चावल की खीर कैसे बनाए इस बारे में जान गए होंगे।


ये भी पढ़िए

  1. साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाते है, जानिए Sabudana ki Khichdi बनाने की पूरी जानकारी

FAQ

धान का कटोरा किसे कहा जाता है?

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, क्योंकि पूरे देश में सबसे ज्यादा धान यंही होती है। यहां साल में दो बार धान की खेती की जाती है।

केरल में Kheer किस नाम से मशहूर है?

केरल में Kheer पायसम नाम से मशहूर है। जो मंदिरों में प्रसाद के रूप में बांटी जाती है. यह खासतौर से केरल के अम्बालप्पुझा मंदिर में बांटी जाती है।

Spread the love

Leave a Comment